Senior Journalist Ashok Pehalwan Passes Away

फोटो: Bihar News 24

जम्मू में हुआ वरिष्ठ पत्रकार अशोक पहलवान का निधन

वरिष्ठ पत्रकार अशोक पहलवान का जून 11 को निधन हो गया। वह गांदरबल जिले के शादीपोरा-मनसबल इलाके के एक कश्मीरी पंडित परिवार से थे। पहलवान ने 1980 के दशक के अंत में हिंद समाचार के लिए एक रिपोर्टर के रूप में शुरुआत की। वह 1990 में कश्मीर में उग्रवाद के उदय के मद्देनजर जम्मू चले गए और रॉयटर्स और वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) सहित विभिन्न संगठनों के साथ काम किया। पहलवान का अंतिम संस्कार आज किया जायेगा। 

रवि, 12 जून 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Senior Journalist, ashok pehalwan, passes away

Courtesy: Navbharat Times

Film critics Jayprakash Chouksey

फोटो: Dainik Bhaskar

जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक और वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश चौकसे का मार्च 2 को निधन हो गया। जयप्रकाश चौकसे 83 वर्ष के थे और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। दैनिक भास्कर के अपने कॉलम ‘परदे के पीछे’ से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थीं। फिल्म जगत के एनसाइक्लोपीडिया के नाम से मशहूर चौकसे ने कई उपन्यास और कई कहानियां भी लिखी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने… read-more

बुध, 02 मार्च 2022 - 02:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Film Critique, Senior Journalist, Dainik Bhaskar, Columnist

Courtesy: ABP News

Kamal Khan

फोटो: The Quint

एनडीटीवी के जाने-माने वरिष्ठ टीवी पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

NDTV के मशहूर टीवी पत्रकार कमाल खान का 61 साल के उम्र में जनवरी 14 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। कमाल खान टीवी पत्रकारिता में पिछले 22 साल से सक्रिय थे। वह लखनऊ से रहकर एनडीटीवी के लिए पत्रकारिता करते थे। वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के अखिलेश यादव व अन्य नेताओं ने भी दुख जताया है। पत्रकारिता जगत में इस खबर के बाद से ही शोक की लहर दौड़ गई है।

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 02:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: UP journalist, Death, Senior Journalist

Courtesy: Dainik Bhaskar