Kangana Ranaut

फोटो: Lehren

अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुद को बताया 'देश की सबसे शक्तिशाली महिला'

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ एडवोकेट चरणजीत सिंह चंद्रपाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की। इसमें मांग की गई है कि देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में कंगना की हर सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर किया जाए। इसपर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुद को देश की ताकतवर महिला बताया। साल की शुरुआत में कंगना का ट्वीटर अकाउंट स्थायी रूप से बैन किया गया था।

 

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 06:20 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: sensor, Actor Kangana Ranaut, Social Media

Courtesy: India TV

ISRO Chairman

फोटो: Decan Herald

अंतरिक्ष में जीवाणु विकास पर नजर रखने हेतु ISRO ने विकसित किया उपकरण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और भारतीय विज्ञान संस्थान ने मिलकर एक ऐसा उपकरण बनाया है जो सूक्ष्मजीवों को विकसित करने में सहायक होगा। बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह उपकरण बिना मानवीय दखल के जीवाणु के विकास पर नजर रखने तथा कठोर पर्यावरण में उसके व्यवहार के बारे में जानकारी देने में सक्षम होगा। जिसमें एलईडी और फोटोडायोड सेंसर द्वारा जीवाणु विकास पर नजर रखी जाएगी।

रवि, 05 सितंबर 2021 - 08:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: ISRO, IISC, sensor, Space

Courtesy: Jagran News