Aryan khan

फोटो: India Today

आर्यन खान को नही मिली जमानत, आज होगी अगली सुनवाई

ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आर्यन खान को अक्टूबर 13 को हुई सुनवाई में भी सेशन कोर्ट से राहत नही मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत वाली याचिका पर सुनवाई अक्टूबर 14 तक के लिए टाल दी है। एनसीबी लगातार आर्यन खान की जमानत का विरोध कर रही है। इसके साथ ही एनसीबी ने कोर्ट में जवाब दायर करते हुये कहा कि आर्यन एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं, और सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: aryan khan, drugs case, NCB, session court

Courtesy: Dainik Bhaskar

Session Court

फोटो: The Indian Express

पत्नी के साथ जबरन सेक्स कानूनी रूप से गलत नहीं: मुंबई कोर्ट

मुंबई की एक अदालत ने पति द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने को कानूनी रूप से गलत मानने से इनकार कर दिया। इसी के साथ अदालत ने उस पति को अग्रिम जमानत याचिका भी दे दी है। इससे पहले एक महिला ने अपने ही पति पर कई बार जबरदस्ती सेक्स करने का आरोप लगाया था। हालांकि अदालत ने इस मामले को कानूनी रूप से गलत ना मानते हुए महिला के पति को अग्रिम जमानत दे दी है। 

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 07:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mumbai, session court, Force Sex, National

Courtesy: India Today