Jersey

फोटो: YouTube

नहीं चला जर्सी का जादू, फीका रहा पहला वीकेंड

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर काफी स्लो साबित हुई है। फिल्म ने तीनों दिनों में 14 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो काफी ठंडी शुरुआत है। ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने दी है। माना जा रहा है कि केजीएफ 2 की धमाकेदार पर्फॉर्मेंस के कारण जर्सी को भाव नहीं मिला है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम भूमिका में है।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Jersey, Film Jersey, Shahid Kapoor

Courtesy: AajTak News

Jersey

फोटो: Zee News

जर्सी फिल्म नहीं कर पाई कोई धमाल, निराशाजनक रहा ओपनिंग डे

अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं कर पाई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज़ 7 करोड़ का व्यापार किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल 23 के दिन भी लगभग इतनी ही कमाई होगी। बता दें कि फिल्म का बजट 60 करोड़ है और आउटडोर प्रमोशन के खर्च के साथ बजट करीब 100 करोड़ के आसपास हो गया है।

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jersey, Shahid Kapoor, Box office collection

Courtesy: NDTV

Jersey

फोटो: The Hans India

शाहिद के फैंस का इंतजार खत्म, "जर्सी"फिल्म का दूसरा ट्रेलर हुआ लॉन्च

अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म जर्सी का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। अप्रैल चार को उनके फैंस का इंतजार भी खत्म हुआ है। इस ट्रेलर को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि फिल्म का यह दूसरा ट्रेलर है और एक ट्रेलर पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। गौतम तिन्नुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें मृणाल ठाकुर भी बतौर अभिनेत्री… read-more

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 06:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shahid Kapoor, Jersey, zee music

Courtesy: AmarUjala

Jersey

फोटो: Cine Chit Chat

ओमिक्रॉन के कारण टली फिल्म जर्सी की रिलीज डेट

देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके कारण दोबारा से सिनेमा पर इसका असर पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म जर्सी की रिलीज डेट को फिर से टाल दिया गया है। बता दें कि पिछले काफी समय से फिल्म जर्सी की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जुटी थी। अभी तक इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। इससे पहले इस फिल्म को दिसंबर 31 को रिलीज किया जाना था। 

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 08:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Film Jersey, Shahid Kapoor, omicron, Entertainment

Courtesy: Aaj Tak News

Shahid Kapoor starer "Jersey"

फ़ोटो: ACTP News Hindi

रिलीज हुआ शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का नया पोस्टर

फिल्म 'जर्सी' का नया पोस्टर को जारी कर दिया गया है। 'जर्सी'' तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म दिसंबर 31 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'जर्सी’  का नया पोस्टर बाप-बेटे के रिश्ते पर जोर देता है। फिल्म में शाहिद के साथ रोनित कामरा, मृणाल ठाकुर, अभिनेता पंकज कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा निर्मित है और फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है। 

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 10:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Shahid Kapoor, Cinema, Movie Poster

Courtesy: India TV

Shahid Kapoor

फोटो: The Indian Express

अली अब्बास जफर के साथ शाहिद कपूर ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग

कबीर सिंह से अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बहुत जल्द मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म में नज़र आने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के नाम की घोषणा नही की गई है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी जानकारी खुद शाहिद कपूर ने ट्वीट कर दी है। खबरों की माने तो यह फिल्म 2011 में आई फ्रेंच फिल्म नुई ब्लांश का हिंदी रिमेक होगी।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 07:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Shahid Kapoor, ali abbas zafar, Bollywood, Twitter

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mira Rajput conne

फोटो : Koimoi.com

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ हुई ऑनलाइन ठगी

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ एक वेबसाइट ने ठगी की है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी और खरीदे गए स्लिंग केस की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने एक वेबसाइट से स्लिंग केस खरीदा था ताकि वो वर्कआउट के दौरान फोन रख सकें। मगर वो वेबसाइट के झांसे में आ गईं और खराब क्वालिटी का स्लिंग केस खरीद लिया। वैसे मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Mira Rajpoot, Shahid Kapoor, cybercrime, Fake shopping website

Courtesy: Aajtak News

Ajay devgun make it debut on ott platform

फ़ोटो: Filmfare

ओटीटी पर बहुत जल्द डेब्यू करेंगे बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन

बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाने वाले अजय देवगन बहुत जल्द रुद्र नाम की वेब सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहे है कि, रुद्र एक क्राइम-एक्शन वेब सीरीज होगी। जिसमे अजय देवगन एक कॉप के रोल में नजर आएंगे। अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित भी इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और रणबीर सिंह भी बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफार्म पर जलवा बिखेरते दिखेंगे।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ajay Devgn, madhuri dixit, Shahid Kapoor, ranbir singh

Courtesy: Aajtak News

Shahid kapoor daughter writes letter to grand mother

फोटो: Bollywood Hungama

शाहिद कपूर की बेटी मीशा ने अपनी दादी को लिखा इमोशनल लेटर


शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अप्रैल 28 को बेटी द्वारा लिखे लव लेटर की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस लेटर में लिखा है कि वो अपनी दादी को कितना याद कर रही हैं। लेटर में मीशा ने दादी से फ्री होकर कॅाल करने का संदेश लिखा है। ये पोस्ट वायरल होने के बाद नन्ही मीशा  की अदा लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट कर मीशा की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

बुध, 28 अप्रैल 2021 - 04:03 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Entertainment, Shahid Kapoor, Letter, cuteness rating

Courtesy: Live Hindustan

MEeera Rajpoot And Shahid Kapur

फोटो: Instagram (mira.kapoor)

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इस क्रिकेटर को बताया अपना क्रश

इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी ज़िंदगी के कई राज फैंस के साथ शेयर किए। इस सेशन के दौरान मीरा राजपूत से जब यह सवाल पूछा गया कि उनका क्रश कौन रहा है, तो उन्होंने बताया कि वह दक्षिण अफ्रीका के पू्र्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स को वह काफी पसंद करती हैं और वह उनके क्रश रहे हैं। उन्होंने लिखा 'आई लव हिम'। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की शादी साल 2015 में हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे… read-more

बुध, 24 फ़रवरी 2021 - 04:23 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: Shahid Kapoor, Mira Rajpoot, AB De Villiers, Bollywood, Instagram, Bollywood celebrities

Courtesy: NDTV India