फोटो: Bloomberg.com
चीन के इस अरबपति को 13 वर्षों तक खानी होगी जेल की हवा, अदालत ने सुनाई सजा
चीनी-कनाडाई अरबपति जिओ जियानहुआ को शंघाई की अदालत ने 13 वर्षों की जेल की सजा दी है। अदालत ने जिओ की कंपनी टुमॉरो होल्डिंग्स पर भी जुर्माना लगाया है। कंपनी को 55.03 बिलियन युआन (8.1 बिलियन डॉलर) जुर्माने के तौर पर देने होंगे। अदालत का कहना है कि जिओ ने लोगों के जमा रुपयों को अवैध रूप से निकाला, संपत्ति का गलत इस्तेमाल किया, जिसमें वो दोषी पाए गए है।
Tags: China, Shanghai, Court, Prison
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: DW news
शंघाई शहर में लॉकडाउन से लोग परेशान, शुरू हुआ पलायन: चीन
कोरोना के चलते चीन के शंघाई शहर में एक महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है जिससे लोगों को परेशानी होने लगी है। अब लोगों ने शहर से पलायन करना शुरू कर दिया है। मामलों की बढ़ोतरी होते हुए बीते एक दिन में शंघाई में 9545 मामले सामने आए है। पलायन को लेकर स्थानीय पैकर्स और मूवर्स के साथ ही कुछ कानूनी फर्मों ने पुष्टि की है। वहीं, शहर के नागरिक सोशल मीडिया पर पलायन के लिए सलाह ले रहे हैं।
Tags: Coronavirus, Shanghai, China
Courtesy: Amar ujala
फोटो: The Guardian
चीन में बढ़ रहा कोरोना, प्रशासन ने लिया कड़ा फैसला
कोविड 19 संक्रमण चीन में दोबारा पैर पसार रहा है जिस कारण प्रशासन ने हॉटस्पॉट चाओयांग जिले में 35 लाख लोगों की कोविड 19 जांच शुरू कर दी है। यहां 51 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजिंग सरकार ने अप्रैल 15 को कोविड 19 जांच के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद चाओयांग रोग निवारण एवं नियंत्रण टीम ने नोटिस में कहा कि हर व्यक्ति की यहां जांच की जाएगी।
Tags: Shanghai, Shanghai Government, Coronavirus
Courtesy: Zee News
फोटो: India TV News
COVID: शंघाई में अप्रैल 26 तक बढ़ा लॉकडाउन, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 36
शंघाई ने COVID-19 के कारण 11 और मौतों के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए लॉकडाउन को अप्रैल 26 तक बढ़ा दिया है। शंघाई में अब कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 36 हो गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, शंघाई में बीते 24 घंटो में संक्रमण के 17,629 नए मामले दर्ज किए गए। हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक, चीन में कोविड-19 के 30,813 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।
Tags: Shanghai, extends lockdown, Covid-19
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Hindustan Times
कोविड 19 के बढ़ते मामलों के कारण भारत का कांसुलेट ऑफिस बंद : शंघाई
चीन के शंघाई में कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बीच भारत ने अपना कांसुलेट ऑफिस बंद कर दिया है। वर्तमान हालात को देखते हुए ये निर्णय लिया है। दूतावास ने शंघाई में रहने वाले भारतीयों के लिए गाइडलाइंस जारी कर बताया कि उन्हें ऐहतियात बरतने के लिए क्या कदम उठाने होंगे। गौरतलब है कि शंघाई में कोविड 19 के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाए हैं।
Tags: covid 19, Coronavirus, coronavirus cases, Shanghai
Courtesy: Zee News
फोटो: The Financial Express
चीन के तीन शहरों में कोरोना के नए केस सामने आने के बाद मचा हड़कंप
चीन के तीन शहर तिआनजिन, शंघाई और मंझौली में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी गयी हैं। सुरक्षा के तौर पर सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया हैं और भीड़ जमा होने पर भी रोक लगा दी गयी हैं। दुनिया में कोरोना की नई लहर को देखते हुए कोरोना पर नियंत्रण के बावज़ूद चीन सहम गया है। इसी क्रम में उसने लाखों लोगो की जाँच कर डाली। हालाँकि चीन ने विकासशील देशों को कोविड-19 के टीके पहुंचाने की बात की हैं।
Tags: कोविड-19 टेस्ट, Covid-19, China, Shanghai
Courtesy: Danik Jagran