Shashi tharoor

फोटो: Mint

अब शशि थरूर और पवन बंसल भी भरेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर और कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने भी फॉर्म लिया है। दोनों नेता जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक शशि थरूर सितंबर 30 की सुबह नामांकन करेंगे। वहीं पवन बंसल ने फॉर्म लिए जाने को लेकर कहा कि उन्होंने फॉर्म लिए है मगर वो पर्चा नहीं भरेंगे। माना जा रहा है कि पवन ने फॉर्म किसी और के लिए लिया है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Shashi Tharoor, Congress Party, Elections

Courtesy: ABP Live

congress

फोटो: Sunday Guardian

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को पार्टी ने दिया नया निर्देश

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नया निर्देश जारी किया है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी ना की जाए। खासतौर से चुनाव के उम्मीदवार ऐसी किसी भी टिप्पणी से परहेज करें। ये निर्देश प्रवक्ता गौरव वल्लभ द्वारा अशोक गहलोत का समर्थन करने और शशि थरूर पर निशाना साधने पर दिया गया है।

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Congress, Jai Ram Ramesh, Congress Party, Shashi Tharoor, ASHOK GEHLOT

Courtesy: Zee News

Shashi Tharoor

फोटो: NDTV.com

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पूर्व सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सितंबर 19 को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। पार्टी में सुधारों की याचिका को सार्वजनिक रूप से अप्रूवल देने के बाद ये मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में पार्टी के भविष्य और सुधारो को लेकर मंथन हुआ है। पार्टी पारदर्शी तरीके से चुनाव करने और उम्मीदवार के लिए सहमत हुई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव अक्टूबर में होना है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Congress, Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party

Courtesy: Zee News

Shashi Tharoor

फ़ोटो: Ndtv.com

थरूर समेत 5 समेत नेताओं ने पार्टी को लिखा पत्र, पार्टी पदाधिकारी चुनाव को लेकर कही बात

कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी घमासान जारी है और अब शशि थरूर समेत 5 दिग्गज नेताओं ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में कहा गया है की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदान की जाए। पत्र लिखने वालों में शशि थरूर समेत मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक का नाम शामिल है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party, Letter

Courtesy: Punjab kesari

Shashi Tharoor and Ashok Gehlot

फ़ोटो: Republic world

कांग्रेस: अशोक गहलोत से मिले शशि थरूर, बनना चाहते है पार्टी अध्यक्ष

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत से मुलाकात की है। यह मुलाकात गुपचुप तरीके से हुई है। जानकारी के मुताबिक थरूर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसीलिए वे खेमेबंदी में लगे हुए हैं। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सितंबर 22 को अधिसूचना जारी की जाएगी व सितंबर 24 को नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। अक्टूबर 17 को मतदान होगा।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ASHOK GEHLOT, Shashi Tharoor, Indian National Congress, President

Courtesy: Zeenews

Shashi Tharoor

फोटो: Bhaskar Sets

फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे शशि थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजियन डी'होनूर से सम्मानित किया गया है। इस पुरूस्कार से सम्मानित किये जाने पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। फ्रांसीसी सरकार द्वारा थुरूर को उनके लेखन और भाषणों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। यहां फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने थरूर को पत्र लिखकर पुरस्कार के बारे में जानकारी दी है। 

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Shashi Tharoor, France, honour, Chevalier de la Legion d'Honneur

Courtesy: One India

Ramdas Athwale, Shashi Tharoor

फोटो: Zee News

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सुधारी शशि थरूर की अंग्रेजी, दिया अंग्रेजी का ज्ञान

कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को अंग्रेजी का अच्छा जानकार माना जाता है। हालांकि, इस बार थरूर अंग्रेजी के शब्दों की गलत स्पेलिंग को लेकर चर्चा में है। शशि थरूर की इस गलती को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पकड़ा है। थरूर के ट्वीट में स्पेलिंग को लेकर गलती बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर कहा, अनावश्यक… read-more

शुक्र, 11 फ़रवरी 2022 - 03:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ramdas Athawale, Shashi Tharoor, english, mistake

Courtesy: NDTV India

Protest

फोटो: Zee News

सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का बवाल, सांसदों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने निलंबित किए गए सासंदों का निलंबन वापस लेने के उद्देश्य से संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों का कहना है कि सदन को चलाने के लिए 12 सदस्यों का निलंबन वापस लिया जाए। प्रश्नकाल के दौरान भी सांसदों ने न्याय चाहिए के नारे लगाए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि संसद बहस और चर्चा के लिए है। केंद्र को अन्य आवाजें भी सुननी चाहिए।

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: parliament, winter session, Member of parliament, Shashi Tharoor, Rahul Gandhi

Courtesy: News 18 Hindi

Shashi Thurur

फोटो: Hindustan Times

सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले से मुक्त हुए शशि थरूर

दिल्ली की एक अदालत ने सुनंदा पुष्कर मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर को सभी आरोपों से राहत दे दी है। शशि थरूर ने कहा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद, आपका सम्मान। मैं इस फैसले की प्रशंसा करता हूं। सुनंदा पुष्कर जनवरी 17, 2013 की रात दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में मृत पाई गईं। पुष्कर की मौत के बाद उनके पति शशि थरूर पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। 

बुध, 18 अगस्त 2021 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shashi Tharoor, Sunanda Pushkar, Delhi Court

Courtesy: Jagran News

Shashi tharoor attacked on bjp

फ़ोटो: Times of India

जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर शशि थरूर ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद शशि थरूर जुलाई 17 को जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर बीजेपी को घेरते हुए नज़र आए। शशि थरूर ने कहा कि जनसंख्या को लेकर बहस बेकार है, क्योंकि इसके जरिए एक खास समुदाय को निशान बनाया जा रहा है। कांग्रेस सांसद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वास्तव में जनसांख्यिकीय मुद्दों का अध्ययन किए बिना ही इसे अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। 

रवि, 18 जुलाई 2021 - 09:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Congress Party, BJP, Shashi Tharoor, POPULATION CONTROL BILL