Rahul Kanal

फोटो: India TV News

आज सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी राहुल कनाल

शिव सेना (यूबीटी) की युवा सेना को एक नया झटका देते हुए, विधायक आदित्य ठाकरे के करीबी दोस्त राहुल कनाल आज (1 जुलाई) सत्तारूढ़ सहयोगी शिव सेना में शामिल होंगे। अपने स्थानांतरण की पुष्टि करते हुए, युवा सेना नेता ने मीडिया को बताया, "मैं आज कई साथी कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे समूह में शामिल होने जा रहा हूं। शामिल होने का समारोह आज (1 जुलाई) दोपहर 12 बजे सीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में निर्धारित है… read-more

शनि, 01 जुलाई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: aditya thackeray, Rahul Kanal, joins, Shiv Sena, Oath, cm eknath shinde, Maharashtra

Courtesy: Prabhat Khabar

Eknath Shinde

फोटो: Latestly

एकनाथ शिंदे बने शिवसेना प्रमुख; सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करेगी पार्टी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फरवरी 21 को बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शिवसेना प्रमुख नामित किया गया। कई विधायक, सांसद और अन्य शिवसेना नेता बैठक में शामिल हुए। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा, "एकनाथ शिंदे हमारी शिवसेना पार्टी के प्रमुख होंगे।।" बैठक के दौरान, नेताओं ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें विनायक दामोदर सावरकर, जिन्हें आमतौर पर वीर… read-more

बुध, 22 फ़रवरी 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Eknath Shinde, Shiv Sena, first national executive meeting, Maharashtra

Courtesy: Amar Ujala News

Udhhav

फ़ोटो: India Today

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से किया इनकार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से साफ इनकार कर दिया। उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की सरकार बनाने के तरीके पर भी सवाल उठाया। शिवसेना के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही जा रही है, यही बात मैंने अमित शाह से भी कही थी। यह सबकुछ सम्मानजनक तरीके से हो सकता था। उस वक्त शिवसेना आधिकारिक रूप से आपके साथ थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Maharashtra CM, Uddhav Thackeray, Eknath Shinde, Shiv Sena

Courtesy: Amar ujala

Uddhav Thackeray

फोटो: The Indian Express

शिवसेना के बागी विधायकों को उद्धव ठाकरे ने दिया संदेश, कहा मैं नई शिवसेना बनाउंगा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी पूंजी बताते हुए बागी विधायकों को संदेश दिया कि जो जाना चाहते हैं जाएं, मैं नई शिवसेना बनाउंगा। ठाकरे ने कहा कि भाजपा शिवसेना को खत्म कर हिंदू वोट बैंक को हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कई बागियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ताओं को लगता है कि वो नेतृत्व करने के सक्षम नहीं हैं तो वो… read-more

शनि, 25 जून 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Shiv Sena, shivsena leader, Uddhav Thackeray, Maharashtra

Courtesy: NDTV News

MLC Election

फोटो: ABP live

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव: शिवसेना और बीजेपी के बीच एक और मुश्किल मुकाबला!

महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए राज्य विधानमंडल परिसर में आज सुबह मतदान शुरू हो गए हैं। सुबह नौ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे खत्म होगी और शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के साथ 10 सीटों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में विपक्षी भाजपा ने पांच उम्मीदवारों को नामित किया है। 

सोम, 20 जून 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: mlc election, Results, Shiv Sena, BJP, Maharashtra

Courtesy: NDTV Hindi

uddhav thackeray and yogi adityanath

फोटो: Hayat News

यूपी व गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना

शिवसेना के नेता संजय राउत ने सितंबर 12 को कहा कि वे उत्तर प्रदेश व गोवा में चुनाव लड़ने जा रहें है। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसे देखते हुए शिवसेना ने यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इससे प्रदेश में बीजेपी सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शिवसेना ने इसके लिए गठबंधन के संकेत दिए हैं।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 03:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Shiv Sena, Uttar Pradesh, Goa, politics

Courtesy: India.Com

Uddhav Thackeray/ Javed Akhtar

फोटो: The Daily Voice

शिवसेना ने जावेद अख्तर के बयान को लेकर जताई नाराजगी

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने संपादकीय में जावेद अख्तर द्वारा आएसएस को लेकर दिए गए व्यंग्यात्मक बयान को अनुचित और पूर्णत: गलत बताया है। अख्तर के इस बयान को लेकर शिवसेना ने मुखपत्र में नाराजगी जताते हुए तालिबान की हिंदुत्व से तुलना करने को हिंदू संस्कृति का अपमान बताया है। दरअसल,गीतकार जावेद अख्तर ने एक समाचार चैनल को बयान देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 08:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Shiv Sena, Javed Akhtar, RSS, controversial statement

Courtesy: India TV News

Sanjay Raut

फोटो: Indian Express

आमिर खान और किरण राव जैसे हैं भाजपा-शिवसेना के रिश्ते: संजय राउत

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने आमिर और किरण राव से भाजपा-शिवसेना के रिश्तों की तुलना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना के रिश्ते भारत-पाक जैसे नहीं बल्कि आमिर और किरण जैसे हैं। हमारे राजनीतिक रास्ते भले अलग हैं लेकिन दोस्ती कायम रहेगी। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी शिवसेना को दोस्त बताया था। हालांकि इन बयानों से उत्पन्न भाजपा-शिवेसन गठबंधन की अटकलों पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने विराम… read-more

सोम, 05 जुलाई 2021 - 06:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Maharashtra, Shiv Sena, BJP, politics

Courtesy: Amarujala News

Dillip lande the mla of shiv sena

फ़ोटो: Mumbai Live

शिवसेना विधायक ने कॉन्ट्रैक्टर को गंदे पानी मे बैठाकर डलवाया नाले से निकला कूड़ा

मुम्बई से शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो मुम्बई के कुर्ला इलाके में भारी बारिश के कारण नालियों में जाम होने और जलभराव की वजह से गुस्से में दिख रहे हैं। दिलीप कॉन्ट्रैक्टर को गन्दे पानी मे बैठने को कहते हैं, फिर अपने कार्यकर्ताओं से उस पर कूड़ा डलवाते दिख रहे हैं। विधायक दिलीप लांडे ने बताया कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि कॉन्ट्रैक्टर ने अपना काम सही से नहीं किया।

रवि, 13 जून 2021 - 04:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Shiv Sena, Mumbai, Dilip landey, contractor

Courtesy: Ndtv Hindi News

Ramdas Athawale

फोटो: The Economic Times

महाराष्ट्र की सत्ता में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की वापसी हो सकती है: रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 'जल्द ही महाराष्ट्र की सत्ता में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की वापसी हो सकती है।' इसे लेकर उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस से बात की है और जल्द ही वो प्रधानमंत्री मोदी से भी इस विषय पर चर्चा करेंगें। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात के बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं।   

शनि, 12 जून 2021 - 03:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ramdas Athawale, BJP, Shiv Sena, politics

Courtesy: Amarujala News