Shivpal yadav

फ़ोटो: Deccan herald

उत्तरप्रदेश: अकेले ही निकाय चुनाव लड़ेगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव से अपनी राह अलग करने के बाद अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपनी नई राह पर है। पहले ही पार्टी ने दोबारा सामजवादी पार्टी के साथ ना जाने को लेकर सख्ती दिखाई है तो वहीं, अब आगामी निकाय चुनाव में अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पार्टी सुप्रीमों शिवपाल यादव ने अकेले चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 09:07 AM / by आकाश तिवारी

Tags: shivpal yadav, nikaay chunav, uttarpradesh, no alliance

Courtesy: Amar ujala

Shivpal yadav

फ़ोटो: Hindustan times

शिवपाल ने सपा के साथ जाने के फैसले को बताया सबसे बड़ी गलती

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी संग रहे अपने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने एक मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करना सबसे बड़ी और ऐतिहासिक भूल थी, जो की वे दोबारा नहीं करेंगे। वहीं, आने वाले दिनों में भाजपा के साथ गठबंधन होने को लेकर उन्होंने कहा की यह निर्णय चुनाव आने पर लिया जाएगा।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 10:10 AM / by आकाश तिवारी

Tags: shivpal yadav, Samajwadi Party, uttarpradesh, alliance

Courtesy: Amar ujala

Shivpal

फोटो: News18

शिवपाल यादव और ओपी राजभर को सपा का लेटर जारी, लिखा- कहीं भी जाने को स्वतंत्र

यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद से ही समाजवादी पार्टी में कुछ सही नहीं चल रहा। समाजवादी पार्टी की ओर से शिवपाल यादव और ओपी राजभर को लेटर जारी कर कहा गया है कि जहां ज्यादा सम्मान मिले, वहां चले जाइए। सपा की ओर से शिवपाल यादन को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि, "शिवपाल यादव जी, आपको अगर लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा, वो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।"

शनि, 23 जुलाई 2022 - 03:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, PSP, SBSB, shivpal yadav, Akhilesh Yadav

Courtesy: Jagran

Shivpal

फोटो: TOI

शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्होंने बधाई दी।शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया था कि वह आईएसआई के एजेंट हैं। हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे। 

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 06:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: shivpal yadav, SP, PSP, President

Courtesy: Amar ujala

Akhilesh Yadav

फोटो: India Today

अखिलेश यादव ने शिवपाल व ओपी राजभर पर बोला हमला, कहा- जिनको जाना है जा सकते हैं

अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और अपने चाचा शिवपाल यादव पर खुलकर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि जाने वाले को कोई रोक नही सकता। दिल्ली से चिट्ठी पॉलिटिक्स की गई। चाचा से चिट्ठी लिखवाई गईं।सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के गठबंधन तोडऩे पर अखिलेश ने कहा कि जिन पार्टी को जो फैसला लेना है वो ले सकते हैं। बता दें राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की एकता तार-तार हो गई है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 07:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Akhilesh Yadav, shivpal yadav, Op Rajbhar, president election

Courtesy: Hindustan

Akhilesh Yadav

फोटो: Zee News

अखिलेश यादव के चाचा और सहयोगी द्रौपदी मूर्मु के पक्ष में करेंगे मतदान

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव और गठबंधन के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु को समर्थन देने का फैसला किया है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जुलाई 18 को होना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाए गए डिनर में दोनों नेताओं के हिस्सा लेने के बाद ये जानकारी सामने आई है।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 06:23 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, shivpal yadav, draupadi murmu

Courtesy: ndtv.in

Shivpal

फोटो: Jagran

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले को रोडवेज ने मारी टक्कर

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले में शामिल पुलिस वाहन में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच सुरक्षा कर्मी जख्मी हुए हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। बता दें मीठापुर सीमा पर शिवपाल सिंह यादव की कार की गति थोड़ी धीमी हुई और किनारे हो गई। इसपर आगे स्कार्ट कर रहे पुलिस वाहन के चालक ने जैसे ब्रेक ली तो पीछे से आ रही औरैया डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 03:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PSP, shivpal yadav, accident, Escort

Courtesy: Amar ujala

Shivpal

फोटो: Amar Ujala

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने किया काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार दर्शन-पूजन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने बाबा के नव्य-भव्य-दिव्य धाम का अवलोकन किया। मंदिर प्रशासन ने शिवपाल यादव को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया। उन्होंने धाम के गेट नंबर चार पर अपने समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीविश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन का… read-more

शनि, 02 जुलाई 2022 - 02:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: shivpal yadav, Varanasi, Kashi Vishwanatah, PSP

Courtesy: Amar ujala

Mayawati and akhilesh yadav

फ़ोटो: Aajtak

मेरे भाजपा में शामिल होने के बारे में अखिलेश गलत बयानबाजी कर रहे हैं- शिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। शिवपाल ने कहा है कि अगर अखिलेश उन्हें भाजपा में भेजना चाहते है तो पार्टी से निकाल क्यों नहीं देते। वहीं, उन्होंने अखिलेश पर उनके भाजपा में शामिल होने की लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। बता दें कि बीते कई दिनों से चाचा भतीजे में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है, जिसकी वजह है शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की खबरें चर्चा का विषय बन रही है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 04:48 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, shivpal yadav, BJP

Courtesy: Live hindustan

Shivpal yadav

फ़ोटो: Zeenews.in

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सभी कमेटियां भंग, भाजपा में शामिल हो सकते हैं यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही शामिल हो सकते हैं, क्योंकि शिवपाल ने तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियां भंग कर दी हैं। वहीं,पार्टी के सभी पदाधिकारियों के पद भी खत्म कर दिए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने बयान दिया है कि जल्द ही इस संबंध में नया फैसला लिया जाएगा उसके बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: shivpal yadav, BJP, Committee, praspa

Courtesy: Amar ujala