Firing

फ़ोटो: Zeenews.in

बिहार में भाजपा नेता को मारी गोली, नवादा थाना क्षेत्र का मामला

बिहार के शहर नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में सितंबर 30 की सुबह भारतीय जनता पार्टी नेता व ठेकेदार बबलू सिंह को गोली मार दी गई है। इस गोलीबारी में बबलू सिंह बुरी तरह घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP Leader, Bihar, Firing, Shootout

Courtesy: News18hindi

Indiana Shootout

फोटो: India Today

अमेरिका के इंडियाना गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, नागरिक ने हमलावर को मारी गोली

अमेरिका के इंडियाना गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल भी हैं। फायरिंग की यह घटना रविवार को एक मॉल में हुई। इंडियाना के मेयर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रीनवुड पार्क मॉल में गोलीबारी हुई है जिसमें तीन लोग मारे गए हैं। अन्य तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी तब थमी, जब एक सशस्त्र नागरिक ने हमलावर को मार गिराया। 

सोम, 18 जुलाई 2022 - 05:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Indiana, Shootout, mayor, Greenwood

Courtesy: Amar ujala

South Africa

फोटो: India Ahead Hindi

दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी, 14 लोगों की हुई मौत

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास स्थित सोवेटो टाउनशिप में जुलाई 10 की रात 12.30 एक बार में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में कुल 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस लेफ्टिनेंट ने बताया कि मौके पर पहुंचने तक हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में 11 लोग घायल हुए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दो लोगों ने दम तोड़ा है।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: South Africa, Johanesburg, Shootout, Shooting

Courtesy: Zee News

Shootout

फोटो: Aaj Tak

अमेरिका: इंडियानापोलिस एयरपोर्ट के पास फायरिंग में हुई 8 लोगों की मौत

अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में अप्रैल 15 की रात एयरपोर्ट के पास फेडेक्स वेयरहाउस में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं और 8 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अभी तक हमलावर की पहचान और हमले के मकसद की जानकारी नहीं मिल पायी हैं।  अमेरिका में 17 दिन में फायरिंग की यह दूसरी घटना हैं।

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 07:09 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: America, Shooter, Shootout, Dead, Injured, protest

Courtesy: Dainik Bhaskar