बिहार में भाजपा नेता को मारी गोली, नवादा थाना क्षेत्र का मामला
बिहार के शहर नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में सितंबर 30 की सुबह भारतीय जनता पार्टी नेता व ठेकेदार बबलू सिंह को गोली मार दी गई है। इस गोलीबारी में बबलू सिंह बुरी तरह घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Tags: BJP Leader, Bihar, Firing, Shootout
Courtesy: News18hindi
अमेरिका के इंडियाना गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, नागरिक ने हमलावर को मारी गोली
अमेरिका के इंडियाना गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल भी हैं। फायरिंग की यह घटना रविवार को एक मॉल में हुई। इंडियाना के मेयर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रीनवुड पार्क मॉल में गोलीबारी हुई है जिसमें तीन लोग मारे गए हैं। अन्य तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी तब थमी, जब एक सशस्त्र नागरिक ने हमलावर को मार गिराया।
Tags: America, Indiana, Shootout, mayor, Greenwood
Courtesy: Amar ujala
दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी, 14 लोगों की हुई मौत
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास स्थित सोवेटो टाउनशिप में जुलाई 10 की रात 12.30 एक बार में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में कुल 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस लेफ्टिनेंट ने बताया कि मौके पर पहुंचने तक हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में 11 लोग घायल हुए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दो लोगों ने दम तोड़ा है।
Tags: South Africa, Johanesburg, Shootout, Shooting
Courtesy: Zee News
अमेरिका: इंडियानापोलिस एयरपोर्ट के पास फायरिंग में हुई 8 लोगों की मौत
अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में अप्रैल 15 की रात एयरपोर्ट के पास फेडेक्स वेयरहाउस में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं और 8 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अभी तक हमलावर की पहचान और हमले के मकसद की जानकारी नहीं मिल पायी हैं। अमेरिका में 17 दिन में फायरिंग की यह दूसरी घटना हैं।
Tags: America, Shooter, Shootout, Dead, Injured, protest
Courtesy: Dainik Bhaskar