Shreyas Iyer

फ़ोटो: the economic times

दूसरे ओडीआई में भारत ने चखाया दक्षिण अफ्रीका को हार का मजा, श्रेयस अय्यर ने जमाया शतक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ओडीआई सीरीज के दूसरे मुकाबले को भारत ने 7 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ 3 मैचों की सीरीज में दोनों टीम की 1-1 से बराबरी हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका ने भारत को 279 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने ईशान किशन के 93 और श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के चलते आसानी से हासिल कर लिया। वहीं,भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट भी झटके।

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: South Africa, India, odi match, Shreyas Iyer

Courtesy: Live hindustan

Jos buttler

फोटो: IndiaTV News

ऑरेंज कैप के मुख्य दावेदार हैं जोस बटलर, ये हैं मेन बल्लेबाज

आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर 588 रन बनाकर सबसे आगे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 65.33 की औसत से 150.76 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। बटलर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज केएल राहुल 451 रन बना चुके हैं। इसके असावा पंजाब किंग्स के शिखर धवन 369 रन, अभिषेक शर्मा 324 रन और श्रेयस अय्यर 324 रन बनाकर टॉप पांच बल्लेबाजों में शामिल हैं।

बुध, 04 मई 2022 - 11:10 AM / by रितिका

Tags: Shikhar Dhawan, IPL, Shreyas Iyer, KL Rahul, Jos Buttler

Courtesy: ABP Live

Shreyas Iyer

फोटो: Mid Day

श्रेयस अय्यर को आईसीसी ने चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आईसीसी का फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया है। यूएई के बल्लेबाज वृत्या अरविंद और नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को पछाड़ते हुए श्रेयस ने ये उपलब्धि हासिल की है। श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नॉटआउट खेला और अर्धशतक जमाए जिससे टीम को जीत मिली। श्रेयस के बल्ले से वेस्टइंडीज के… read-more

सोम, 14 मार्च 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: Shreyas Iyer, Cricket, Indian Cricket, ICC

Courtesy: TV9Hindi

Shreyas Iyer

फोटो: Times Now

श्रेयस अय्यर हुए नर्वस 90 का शिकार, बना दिया ये अनचाहा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ मार्च 12 से शुरु हुए टेस्ट मैच के दौरान 92 रन की पारी खेली और स्टम्प आउट होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। श्रेयस को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने स्टम्प आउट किया। उन्हें प्रवीण जयाविक्रमा ने शिकार बनाया है। श्रेयस से पूर्व दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर और विरेंद्र सहवाग भी नर्वस 90 के दौरान स्टम्प हो चुके है।… read-more

रवि, 13 मार्च 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: Shreyas Iyer, Sachin Tendulkar, Virender Sehwag, Cricket

Courtesy: AajTak News

Shreyas Ayyar

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

IPL 2022: श्रेयस अय्यर बने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के नए कप्तान

IPL 2022 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। KKR ने भारतीय बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी है। कोलकाता फ्रेंचाइजी ने इसका ऑफिशियल ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रेयस अय्यर की फ़ोटो शेयर कर दी है। KKR ने श्रेयस को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया था… read-more

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 09:15 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: cricket ipl, KKR, Captain, officially, announced, Shreyas Iyer

Courtesy: India TV

Shikhar Dhawan and Shreyas Iyer

फोटो: The Times of India

कोरोना की चपेट में भारतीय टीम, 3 खिलाड़ियों समेत 7 मेम्बर पॉजिटिव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच फरवरी 6 से खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज से पहले भारतीय टीम में कोरोना विस्फोट हो गया है। शिखर धवन, नवदीप सैनी और श्रेयस अय्यर समेत चार स्टाफ मेम्बर कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। बीसीसीआई ने फरवरी दो को इसकी जानकारी दी है। वहीं वनडे टीम में अब मयंक अग्रवाल का नाम भी जोड़ दिया गया। इसके अलावा स्टैंड बाई खिलाड़ी ऋषि धवन, शाहरुख खान और साई किशोर को भी मौका मिल सकता है।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, India, Shikhar Dhawan, Shreyas Iyer, Navdeep Saini

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Shreyas Iyar

फोटो: India Today

श्रेयस अय्यर ने टेस्ट डेब्यू पर लगाया शतक, जमकर बटोर रहे हैं सबकी तारीफे

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी को लेकर अय्यर की जमकर तारीफ हो रही है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें अय्यर को भारत के लिए सफेद कपड़ों में खेलते देख काफी अच्छा लग रहा है। सचिन के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, रोहित शर्मा, इरफान पठान और प्रज्ञान ओझा ने भी ट्वीट कर अय्यर की खूब तारीफ की।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 10:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Shreyas Iyer, Sachin Tendulkar, Rohit Sharma

Courtesy: Aajtak News

IND Vs NZ

फोटो: NDTV Sports

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की मजबूत शुरुआत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच भारतीय टीम ने एक मजबूत शुरुआत की है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर 75 और रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 05:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ind Vs NZ, Shreyas Iyer, Ravindra Jadeja, sports

Courtesy: Brifly News

Shreyas Iyer

फोटो: InsideSport

आईपीएल से पहले फिट हो जाएंगे श्रेयस अय्यर

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर जल्द ही अपने कंधे की चोट से उबर कर टीम में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कंधे को पूरी तरह से ठीक होने में एक महीने का समय लगेगा, लेकिन इस दौरान मेरी ट्रेनिंग जारी है। इससे पहले श्रेयस इंग्लैंड के खिलाफ वनडे शृंखला में चोटिल हो गए थे। कंधे की चोट से उबरने के बाद श्रेयस दोबारा अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान संभाल सकते हैं। 

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 12:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Shreyas Iyer, Delhi Capitals, IPL, sports

Courtesy: TV 9 Hindi

Shreyas Iyer

फोटो: The Hindu

आईपीएल 2021 से बाहर हुए श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ़ दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। अय्यर को कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद अब 8 अप्रैल को उनके कंधे की सर्जरी की जाएगी। खबरों के मुताबिक अय्यर को ठीक होने में 4 से 5 महीने तक का समय लग सकता है। जिस कारण आईपीएल समेत न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ घरेलू टी20 की सीरीज से भी अय्यर बाहर हो सकते हैं। ऐसे में आईपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स नए कप्तान को तलाशने में जुट गई है।

मंगल, 30 मार्च 2021 - 12:40 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Shreyas Iyer, IPL, sports injury, Indian Cricketer

Courtesy: India Tv