Yogi Adityanath

फोटो: India Today

सीएम योगी ने किया अफगानिस्तान की काबुल नदी से राम जन्मभूमि का अभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 31 को अयोध्या में अफगानिस्तान की काबुल नदी के जल से राम जन्मभूमि का अभिषेक किया। जलाभिषेक करने से पहले योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यह जल अफगानिस्तान की एक लड़की ने पीएम मोदी को भेजा है। लड़की ने पीएम से गुजारिश की है कि इस जल से राम जन्मभूमि का अभिषेक किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान की स्थिति का ज़िक्र करते हुये कहा कि ऐसे हालात में भी लोग अपनी संस्कृति नही भूले।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 10:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Shri Ram Janmabhoomi Theerth Kshetra, Yogi Adityanath, PM Narendra Modi

Courtesy: Dainik Bhaskar

Ram janam bhoomi issue

फ़ोटो: Hindustan times

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को उनके पद से हटा सकता है RSS

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट घोटाले के मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को RSS ने चित्रकूट में हो रही बैठक में तलब किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें ट्रस्ट के काम से दूर किया जा सकता है। उनके साथ ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा को भी दूर किया जा सकता है। ज़मीन घोटाले मामले पर RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यवाह भैयाजी जोशी नज़र बनाये हुये हैं, और जल्द अयोध्या भी आ सकते हैं।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 04:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Shri Ram Janmabhoomi Theerth Kshetra, Champat Rai, Ram Mandir, Ayodhya

Courtesy: Dainik Bhaskar

Ram mandir

फ़ोटो: Newsburst

अयोध्या में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन चरण पादुका व मूर्तियां

अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर की खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियां व चरण पादुका मिली है। यह सभी चीज़ें मंदिर की नींव के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जमीन से 40 फ़ीट नीचे मिली हैं जिसमें चरण पादुका कुछ पाषाण खण्ड व खंडित मूर्तियां भी हैं। हालांकि इन सभी चीजों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने सुरक्षित रखवा दिया है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पुरातात्विक महत्व के इन अवशेषों की पुरातात्विक तरीके से वैज्ञानिक जांच… read-more

मंगल, 23 मार्च 2021 - 11:47 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Shri Ram Janmabhoomi Theerth Kshetra, Ayodhya, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: Aajtak