Amarnath Yatra

फोटो: Google

अमरनाथ यात्रा 2023: अब तक 3 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण

श्राइन बोर्ड ने 28 जून को बताया, अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। एसएएसबी के सीईओ मनदीप कुमार भंडारी ने कहा, अबतक पंजीकरण की संख्या पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक… read-more

गुरु, 29 जून 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2023, Pilgrims, registration, Shrine Board

Courtesy: Bansal News

Mata Vaishno Devi

फोटो: News Nation

माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के लिए शुरू हुआ RFID यात्रा कार्ड : जम्मू-कश्मीर

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जरूरी यात्रा पर्ची सिस्टम की जगह आरएफआईडी टैग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि इस साल के अंत तक माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में श्राइन बोर्ड स्काई वॉक का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। इससे यहाँ भीड़ नियंत्रण में आसानी हो पायेगी… read-more

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vaishno Devi, Shrine Board, changed, travel slip system, rfid tag

Courtesy: ABP Live

vaishno devi

फोटो: India Today

कटरा में बारिश के कारण रूकी थी वैष्णो देवी यात्रा, फिर की गई शुरू

वैष्णो देवी मंदिर जाने की यात्रा अगस्त 20 की सुबह फिर से शुरू की गई है। भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यात्रा को रोका गया था। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग के मुताबिक अब स्थिति नियंत्रण में है और कोई नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि कटरा में अगस्त 19 की शाम को घंटो बारिश हुई है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Vaishno Devi Mandir, Vaishno Devi Yatra, Vaishno Devi Dham, Shrine Board

Courtesy: AajTak

Vaishno Devi

फोटो: Latestly

वैष्णो देवी में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही लागू होगा आरएफआईडी-आधारित ट्रैकिंग

भक्तों की संख्या पर नजर रखने और आपात स्थिति में आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के लिए वैष्णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र जल्द लागू होगा। मंदिर में भीड़ को रोकने के लिए 'दुर्गा भवन' पर काम किया जा रहा है, जिसमें 2,000 तीर्थयात्री रह सकते हैं। नए साल के दिन भगदड़ मचने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्ण ऑनलाइन पंजीकरण प्रदान करने सहित भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपायों की घोषणा की थी।

सोम, 23 मई 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, rfid, Vaishno Devi, Shrine Board

Courtesy: Today News Network

Yatra Slips For Mata Vaishno Devi Temple

फोटो: India.com

केवल वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से जारी की जाएगी माता वैष्णो देवी यात्रा पर्ची

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के कुछ दिनों बाद, मंदिर के अधिकारियों ने घोषणा की है कि यात्रा के लिए पर्ची केवल बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। श्राइन बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, "यात्रा पर्ची बोर्ड की वेबसाइट www.maavaishnodevi.org और मोबाइल ऐप के माध्यम से जारी की जाएगी।" किसी निजी ट्रैवल एजेंसी द्वारा हेलीकॉप्टर बुकिंग नहीं की जा सकती है; यह… read-more

बुध, 05 जनवरी 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: vaishno devi temple, yatra slips, Shrine Board

Courtesy: Inextlive