Goodluck Jerry

फोटो: Indian Blockbuster

जाह्नवी कपूर ने पोस्ट किया अपनी आने वाली फिल्म 'गुडलक जेरी' का फर्स्ट लुक

जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म गुडलक जेरी का फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर दिया है। यह फिल्म तमिल की मशहूर फिल्म कोलामावु कोलिका का हिंदी वर्जन है। जाह्नवी कपूर ने गुडलक जेरी में मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ सेन हैं। गुडलक जेरी में जाह्नवी कपूर के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ट, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी मुख्य भूमिकाएं निभाते नजर आएँगे। 

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Janhvi Kapoor, Good Luck Jerry, siddharth sen, teaser

Courtesy: TV9 Bharatvarsh