Boil Egg

फ़ोटो: Grateful

उबले अंडे को खाने के हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, मात्रा में खाने की सलाह

उबले अंडे को प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। मांसपेशियों की ताकत में सुधार से लेकर संपूर्ण शारीरिक विकास में मदद करने तक प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन इनके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। जरूरत से ज्यादा अंडे खाने वालों को दिल की बीमारियों का खतरा बना रहता है, हालांकि सीमित मात्रा में बॉयल्ड एग खाने वालों को डरने की जरूरत नहीं है। 

शनि, 25 जून 2022 - 07:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: egg, Boil, Health, SIDE EFFECT

Courtesy: Zee News

Mobile

फोटो: Slate

कोविड 19 के कारण लोगों की नींद और चैन गायब

ब्रिटिश मार्केटिंग फर्म आईपॉस और लंदन स्थित किंग्स कॉलेज द्वारा ब्रिटेन में करवाए गए सर्वे में 31% ने कहा कि कोरोना वायरस के लिए लगाई गई पाबंदियों के कारण उन्हें अकेलापन ने घेरा है। 57% लोगों ने कहा कि अकेलापन होने के कारण वो डिप्रेशन का शिकार हुए। पाबंदियों लोगों की नींद, चैन छीन गई है। पाबंदियों के कारण लोग फोन पर अधिक समय बीताने लगे है। इससे नींद की कमी की परेशानी भी उत्पन्न हुई है।

शनि, 26 मार्च 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, Lockdown, SIDE EFFECT

Courtesy: Zee News

Garlic

फोटो: Healthline

लहसुन खाने के ये भी हैं साइड इफैक्ट्स

सर्दियों के मौसम में कई लोग लहसुन अधिकतर खाते है मगर इसका अधिक सेवन करने से ये सेहत को नुकसान दे सकता है। लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर लो होता है, मगर जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की बीमारी है उन्हें लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए। लहसुन खाने से कई लोगों को मुंह से दुर्गंध आ सकती है। ये एसिड युक्त होता है, जिससे हार्ट बर्न या सीने में जलन होने की समस्या हो सकती है।

सोम, 17 जनवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: garlic, health care, SIDE EFFECT

Courtesy: News 18 Hindi

colddrink

फोटो: Food On Call

प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक बोतल में पानी पीने से हो सकता हैं नुकसान

भारत में कई लोग प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक बोतल में पीने का पानी भरकर फ्रिज में ठंडा करके पीते हैं। जिससे कई नुकसान हो सकते हैं। जबकि बॉटल्स को एक बार इस्तेमाल करके फेंक देना चाहिए क्योकि प्लास्टिक की बोतल में पानी रखने से इसमें फ्लोराइड और आर्सेनिक जैसे कई तत्व पैदा हो जाते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं जिससे डायबिटीज, मोटापा, फर्टिलिटी जैसी समस्याएँ हो सकती है।

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 07:18 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: plastic bottles, Cold Water, Summers, Reuse plastic bottle, SIDE EFFECT

Courtesy: Zee News

Side Effect of Papaya

फोटो: Navbharat Times

ज्‍यादा पपीता खाने से हो सकते हैं साइड इफेक्‍ट

पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह लो कैलरी फ्रूट कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ देता है। वहीं अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए तो इसके साइड इफेक्‍ट भी होते हैं। अधिक पपीता खाने से पेट की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को पपीता के सेवन से गर्भपात का खतरा रहता है। बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं ,कैरोटेनेमिया नामक रोग से ग्रसित मरीज, किडनी स्टोन या पथरी, हाई या लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को पपीता खाने से बचना चाहिए।

गुरु, 18 मार्च 2021 - 05:12 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: papaya, SIDE EFFECT, health care

Courtesy: Zee News

Side effect of aloe vera

फोटो: Healthline

एलोवेरा का ज्यादा सेवन शरीर के लिए साबित हो सकता है नुकसानदेह

एलोवेरा सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं पर इसका ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। एलोवेरा जेल का जरूरत से ज्यादा उपयोग करने से त्वचा पर रेडनेस और इचिंग जैसी दिक्कत भी हो सकती है। वहीं एलोवेरा का नियमित मात्रा से अधिक जूस के रूप में सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम हो सकती है। इस वजह से दिल की धड़कन अनियमित होना और शरीर में कमजोरी की शिकायत देखी जा सकती है। 

रवि, 07 मार्च 2021 - 02:00 PM / by Shruti

Tags: Aloe Vera, health care, SIDE EFFECT, Uses

Courtesy: HARIBHOOMI NEWS

Onion

फोटो: Getty Image

प्याज़ का ज्यादा सेवन पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान

प्याज घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली एक सामान्य सब्जी है, जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा मौजूद होते है। प्याज का सेवन करने से लू लगने की समस्या से भी बचाव होता है। लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। वहीं, ग्लूकोज और फ्रक्टोज की अधिक मात्रा से शुगर लेवल बढ़ सकता है जिससे पेट में एसिडिटी की समस्या भी… read-more

बुध, 24 फ़रवरी 2021 - 07:51 PM / by Shruti

Tags: Onion, health care, Eating Habit, SIDE EFFECT

Courtesy: Haribhoomi News

Corona Vaccine

फोटो: Nature

कोरोना का टीका लगवाने के बाद ध्यान रखें कुछ ख़ास बातें

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए टीका लगवाने के बाद कुछ ज़रूरी बातें ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। कोरोना का टीका लगवाने के बाद टीका केंद्र में कुछ 30 मिनट तक रुकना होगा, कुछ साइड एफेक्ट दिखने पर डॉक्टर को कंसल्ट करें। टीका लगवाने के बाद कम से कम 2 महीने तक शराब न पियें वरना वैक्सीन का असर ख़तम हो सकता है। टीका लगवाने के बाद यात्रा से बचें, एवं वैक्सीन का दूसरा डोज़ भी बेहद ज़रूरी है। 

रवि, 17 जनवरी 2021 - 11:28 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: Coronavirus, Covid Vaccine, Covid-19 Vaccination centre, SIDE EFFECT

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

corona vaccine

फोटो: BBC NEWS

फाइजर कंपनी की कोरोना वैक्सीन लगवाने के 16 दिन बाद हुई डॉक्टर की मृत्यु

अमेरिका की फाइजर द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन लगवाने के 16 दिन बाद एक डॉक्टर की मृत्यु हो गई। अमेरिका के साउथ फ्लॉरिडा निवासी हेइदी नेकेलमान ने आरोप लगाया है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनके पति की मौत हो गयी। दिसंबर 18 को डॉक्टर ग्रेगोरी को वैक्सीन लगाई गई थी। हेदी नेकलमेन ने बताया कि वैक्सीन लेने के बाद ही उनके पति के अंदर अजीब लक्षण नज़र आ रहे थे। बता दें कि कंपनी के अनुसार वो वैक्सीन के साइड-इफैक्ट की जिम्मेदार नहीं है।

सोम, 11 जनवरी 2021 - 05:16 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Corona Vaccine, Pfizer, SIDE EFFECT

Courtesy: panjab kesari