फोटो: Ugaoo.Com
सेहत को नुक्सान पहुंचा सकता है पुदीना
जिन लोगों को गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या है उन्हें पुदीनेका सेवन नहीं लरना चाहिए। इससे पेट को नुक्सान हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी पुदीना हानिकारक होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पुदीने की चाय पीने से गर्भपात का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। अधिक मात्रा में पुदीने का इस्तेमाल गला भी बंद कर सकता है। अधिक मात्रा में पुदीने का प्रयोग किडनी और आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
Tags: mint leaves, side effects, Kidney
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Navbharat Times
हल्दी वाला दूध है नुकसानदेह, सावधानी से पीएं
हल्दी वाला दूध पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं, मगर इससे कुछ नुकसान भी होते है। गर्म तासीर की हल्दी पेट में गर्मी पैदा करती है। इसका सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए। इसे पीने से लिवर भी काफी कमजोर होने लगता है। पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी हल्दी वाले दूध से परहेज करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हल्दी वाला दूध नुकसान देह साबित हो सकता है।
Tags: turmeric, Milk side effects, side effects
Courtesy: Zee News
फोटो: Medpage Today
दिमाग पर ऐसे असर कर रहा कोरोना वायरस, दिखते हैं ऐसे लक्षण
कोरोना वायरस संक्रमण का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी होता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों द्वारा की गई नई स्टडी में सामने आया कि कोविड 19 के कारण सोचने, याद करने और तर्क करने की क्षमता काफी बुरी तरह से प्रभावित होती है। वैज्ञानिकों ने पुष्टि कर बताया कि हर 10 में से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के बाद न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित हो सकता है।
Tags: covid 19, covid 19 update, COVID-19 outbreak, side effects
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Zee News
सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है अधिक मात्रा में आम का सेवन
आम में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। आम की पोटेशियम युक्त संरचना सोडियम को संतुलित करने में मदद करने के साथ उच्च रक्तचाप को दूर रखती है, जिससे हृदय रोगों और स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है। बता दें कि अधिक मात्रा में आम का सेवन ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकता है। इसका सेवन करने से वज़न का बढ़ना, और पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
Tags: Mango, Health, side effects, summer
Courtesy: Jagran News
फोटो: Shop Kom
अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने से हो सकता है सेहत को नुकसान
अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। प्याज में फ्रुक्टोस की अधिक मात्रा पायी जाती है जो खाने को पचाने में रुकावट पैदा करती है। प्याज में पोटैशियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो कार्डियोलिवर सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे सीने में जलन की समस्या होने लगती है। गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खट्टी डकार, सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
Tags: Onions, side effects, acidity
Courtesy: Newstrack
फोटो: Medical News Today
अधिक मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से हो सकता है सेहत को नुकसान
अधिक मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से पेट से जुडी समस्याएं हो सकती हैं। स्किन पर अधिक मात्रा में एलोवेरा लगाने से चेहरे पर रूखापन और बारीक दाने हो सकते हैं। जिन लोगों शुगर की समस्या है उनके लिए एलोवेरा का सेवन हानिकारक हो सकता है। एलोवेरा के ज्यादा सेवन से लिवर से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही एलोवेरा का सेवन शुरू करें।
Tags: alovera, side effects, skin problems
Courtesy: Newstrack
फोटो: Home Puff
अधिक मात्रा में नीम्बू पानी का सेवन करने से हो सकता है सेहत को नुक्सान
विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से दांतों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। नींबू में भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो दांतों के इनैमल को प्रभावित करने के साथ खराब भी कर सकता है। अधिक मात्रा में नीम्बू पानी पीने से पेट में दर्द, सूजन, दस्त और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या भी हो सकती है।
Tags: lemon water, side effects, stomach pain
Courtesy: Newstrack
फोटो: Muzaffarpur E-Shop
अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से सेहत को हो सकता है नुकसान
अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर आप अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करते हैं तो इससे हाई लेवल हार्ट अटैक, स्ट्रोक, भरा हुआ आर्टरीज, डाइजेशन प्रॉब्लम, हाई ब्लड प्रेशर जैसे समस्याएं हो सकती हैं। मूंगफली में अधिक मात्रा में हाई लेवल का सैचुरेटिड फैट मौजूद होता है। मूंगफली में अधिक मात्रा में हाई कैलोरीज़ मौजूद होती है। अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
Tags: penuts, side effects, weight
Courtesy: Newstrack
फोटो: Amezone
इन बीमारियों में भूल कर भी ना करें बादाम का सेवन
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो भूलकर भी बादाम का सेवन ना करें। हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी में रोज़ाना दवाओं का सेवन करना पड़ता है। ऐसे में बादाम खाने से सेहत को नुकसान पहुँच सकता है। पथरी की समस्या होने पर बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम में ऑक्सलेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकती है। पाचन सम्बन्धी समस्या होने पर भी बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए।
Tags: almonds, high blood pressure, side effects
Courtesy: Newstrack