फोटो: Lokmat News
CWG 2022: अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में जीता रजत पदक
Commonwealth Games 2022 में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में भारत के अविनाश साबले ने रजत पदक हासिल किया। अविनाश ने 8 मिनट और 11.20 सेकेंड में इस दूरी को पूरा किया। पहले स्थान पर केन्या के अब्राहम किबिवोट रहे, जिन्होंने 8:11.15 के समय के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर केन्या के अमोस सीरम ने 8:16.83 समय के साथ अपनी जगह बनाई। पीएम मोदी ने अविनाश को स्टीपलचेज फाइनल में रजत… read-more
Tags: Avinash mukund sable, Silver Medal, mens 3000m steeplechase
Courtesy: India.Com
फोटो: India TV News
राष्ट्रमंडल खेल 2022: मुरली श्रीशंकर ने दर्ज की भारत की ऐतिहासिक जीत
टीम इंडिया के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने अगस्त चार को राष्ट्रमंडल खेलों में लंबी कूद प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उनके समकक्ष मोहम्मद अनीस याहिया ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद पांचवां स्थान प्राप्त किया। मुरली श्रीशंकर अब राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। श्रीशंकर ने अपने पांचवें प्रयास में 8.08 मीटर की… read-more
Tags: Commonwealth Games 2022, murali sreeshankar, historic victory, India, Silver Medal
Courtesy: Times Now Hindi
फोटो: Zee News
कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर मेडल
भारतीय खिलाड़ी सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम फाइनल के मैच में हार का सामना करने के बाद सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच दमदार मुकाबला 4.25 मिनट तक चला। सुशीला को दक्षिण अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई ने हराया। मुकाबला इतना टक्कर का था कि जीत का फैसला गोल्डन अंक से हुआ, जिसे मिचेला ने वजा आरी स्कोरिंग के जरिए जीता। सुशीला इससे पहले भी कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीत चुकी है।
Tags: CWG, Commonwealth Games, Sushila Devi, Silver Medal
Courtesy: AajTak News
फोटो: One India
Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत के महादेव सरगर ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के संकेत महादेव सरगर देश को गर्वान्वित करते हुए 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक दिलाया है। उनकी इस जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा 'संकेत सरगर का अद्भुत प्रयास, उनका रजत पदक जीतना कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए शानदार शुरुआत है. उनको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'
Tags: PM Modi, Silver Medal, Weightlifting, commonwealthgames2022, Sanket Mahadev Sargar
Courtesy: Aajtak News
फोटो: India TV News
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भारत के नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के जेवलिन फाइनल में हासिल किया दूसरा स्थान
नीरज चोपड़ा ने आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। चोपड़ा ने फाइनल में पहले प्रयास में फाउल के साथ ख़राब शुरुआत की थी। हालांकि, उन्होंने दूसरे प्रयास से गति पकड़ ली। फ़ाइनल में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.13 मीटर भाला फेंककर रजत पदक हासिल किया। वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने पांच में से तीन बार 90 मीटर की लाइन पार कर गोल्ड मेडल… read-more
Tags: world athletics championships, Neeraj Chopra, Silver Medal, histroy
Courtesy: Janta Se Rishta
फोटो: The Bridge
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर
डेनिश ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप का आयोजन डेनमार्क के कोपेनहेगन में किया जा रहा है। इस चैंपियनशीप में शीर्ष भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने भी पुरूष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 15.57.86 सेकेंड का समय लेकर सिल्वर मेडल हासिल किया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता आर माधवन ने ट्वीट कर दी है।
Tags: R Madhavan, Swimming, Silver Medal, sports
Courtesy: ABP Live
फोटो: The Indian Express
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में किदांबी श्रीकांत को मिली हार
स्पेन के हुएलवा में दिसंबर 19 को हुए BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स के फाइनल में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा है। श्रीकांत को सिंगापुर के लोह कीन येव ने 21-14, 22-20 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। यह पहला मौका था जब भारत का कोई खिलाड़ी मेंस सिंगल्स के फाइनल तक पहुंचा। बता दें की भारत के लिए वीमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधू यह खिताब जीत चुकी हैं।
Tags: BWF Finals 2021, Kidambi Srikanth, Badminton, Silver Medal
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटोः Jansatta
पैरालंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले आईएएस बने सुहास
नोएडा के डीएम और आईएएस अधिकारी सुहास यथिराज ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में सितंबर 4 को बैडमिंटन में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। गोल्ड मेडल के लिए खेले गए फाइनल मुकाबले में फाइनल में सुहास को फ्रांस के लुकास मजूर के खिलाफ 21-15, 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पेजले सुहास ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 31 मिनट में 21-9, 21-15 से हराया था।
Tags: suhas yathiraj, Tokyo Paralympics 2020, Badminton, Silver Medal, India
Courtesy: Hindustan News Hindi
फोटो: Newstrack
टोक्यो पैरालिंपिक 2020: योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक
टोक्यो पैरालंपिक में योगेश कथुनिया ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा के फाइनल में अपनी शानदार जीत के साथ भारत को रजत दिलाया है। दरअसल, योगेश कथुनिया ने F56 कैटेगरी में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने इस सफलता को हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दरअसल, योगेश ने 44.38 मीटर की दूरी नापकर टोक्यो पैरालिंपिक में देश को सिल्वर दिलाया। यह इस बार टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का 5वां पदक है।
Tags: yogesh kathuniya, Silver Medal, Discus Throw, Tokyo Paralympics 2020
Courtesy: Jagran News
फोटो: Indiatimes.com
भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में जीता सिल्वर मेडल
भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक के टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हालांकि भाविना को फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर एक चीन की पैडलर के हाथों 7-11, 5-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा। भाविना पटेल का यह पहला पैरालंपिक इवेंट है। भाविना पटेल ने इससे पहले अपने शानदार खेल द्वारा वर्ल्ड नंबर 2 और वर्ल्ड नंबर 3 को अपने पिछले मुकाबलों में पटखनी दी थी।
Tags: Tokyo paralympics, bhavina patel, Silver Medal, Table Tennis
Courtesy: TV9 Bharatvarsh