Himanta-Biswa-Sarma

फोटो: Latestly

असम सरकार अक्टूबर से लगाएगी 1 लीटर से कम की पानी की बोतलों सहित एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध

असम सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि, इस साल 2 अक्टूबर से 1 लीटर से कम मात्रा वाली पॉलीथीन टेरेफ्थेलेट से बनी पीने के पानी की बोतलों के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लागू किया जायेगा। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, इस साल 2 अक्टूबर से राज्य में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगा दी जाएगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में जुलाई 21 को गुवाहाटी के जनता भवन में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

शनि, 22 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Single use plastic, one liter water bottle, Banned, Assam

Courtesy: Jagran News

Plastic

फ़ोटो: The Gaurdian

व्यापारी संगठन CAIT ने सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन की तिथि 1 जुलाई से एक साल की अवधि के लिए बढ़ाने की मांग

व्यापारी संगठन CAIT ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को भेजी एक चिट्ठी में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की आखिरी तारीख को 1 जुलाई से एक साल आगे बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए, जिसमें सरकारी अधिकारियों और हितधारकों के प्रतिनिधियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के समान विकल्पों का सुझाव देने का एक समयबद्ध समय का निर्देश जारी किया जा सके। 

रवि, 26 जून 2022 - 05:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Comitee, CAIT, Government, Single use plastic

Courtesy: News18

single use plastic

फोटो: Hindustan Times

केंद्र सरकार लगाएगी सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पन्नियों, पानी की बोलतों के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाने के सुझाव दिए है। केंद्र सरकार का कहना है कि इससे स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। देश में 2100 निकायों को सिंगल-यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध करना बाकी है।

रवि, 05 जून 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Single use plastic, Central Government, environment, Environmental Issues

Courtesy: Zee News

Single Use Plastic

फोटो: Business Today

दिल्ली सरकार ने की प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ दिल्ली सरकार अभियान चलाने वाली है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। प्लान को लागू करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन होगा जो नियमों का पालन न करने वालों पर शिकंजा कसेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार जुलाई 1, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर चुकी है। सरकार के आदेश के बाद प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर रोक होगी।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Delhi Government, Single use plastic, Plastic free India, Central Government

Courtesy: News 18 Hindi

Single Use Plastic

फोटो: India TV

सिंगल यूज प्लास्टिक पर जुलाई 2022 से लगेगी रोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर जुलाई 2022 से बैन करने का फैसला लिया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी। बैन के बाद प्लेट, स्ट्रॉ, ट्रे जैसी वस्तुओं की बिक्री, खरीद और इस्तेमाल में रोक रहेगी। गौरतलब है कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 2022 तक भारत एकल इस्तेमाल प्लास्टिक से मुक्त होगा।

शनि, 14 अगस्त 2021 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, Modi Government, Single use plastic, Plastic free India

Courtesy: NDTV News