फोटो: Punjab Kesari
दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनके बेटे और झारखंड के मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन भी थे। इस साल की शुरुआत में झामुमो सुप्रीमो को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिबू सोरेन 2005 से 2010 के बीच तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे।
Tags: Jharkhand, mukti morcha patriarch, former cm shibu soren, Hospitalised, Delhi, Sir Gangaram Hospital
Courtesy: IBC24
फोटो: BBC NEWS
कम असरदार है कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन की सिंगल डोज
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल मे हुए अध्ययन के मुताबिक कोविड वैक्सीन की पहली डोज कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट से लड़ने के खिलाफ खास सुरक्षा प्रदान नहीं करती है। अध्ययन के लिए अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों को शामिल किया गया था। स्टडी के अनुसार जो लोग पहले संक्रमित हो चुके हैं उन लोगों में पहली वैक्सीन का एसिंप्टोमेटिक के खिलाफ प्रभाव 93% है। जबकि मध्यम से गंभीर बीमारी के खिलाफ पहली वैक्सीन का प्रभाव महज 89% है।
Tags: Sir Gangaram Hospital, Research Study, Covid-19, Corona Vaccine
Courtesy: One India
फोटो: unsplash
दिल्ली के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी करके महिला को दी नयी ज़िंदगी
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती एक महिला का मुंह 30 साल से बंद था जिसको डॉक्टरों द्वारा एक गंभीर ऑपरेशन के माध्यम से खोला गया। वह 30 वर्षों से इस विकार से पीड़ित थी और विदेश के डॉक्टरों ने भी सर्जरी के लिए मना कर दिया था। आस्था नाम की इस महिला के जबड़े की हड्डी मुंह के दोनों ओर से खोपड़ी की हड्डी से जुड़ी हुई थी जिसकी वजह से वो अपना मुंह नहीं खोल पाती थी, केवल तरल पदार्थों पर ही जीवित थी। सर्जरी से महिला का मुंह लगभग 3 सेंमी खुल गया… read-more
Tags: Delhi, Sir Gangaram Hospital, surgery, mouth, brain disorders
Courtesy: Zee News