skin

फोटो: Newztezz Online

गर्मी से त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

त्वचा को गर्मी के मौसम में स्वस्थ बनाने के लिए तरबूज और टमाटर का सेवन करना चाहिए। ये एंटीऑक्सिडेंट, हानिकारक यूवी किरणों से बचाव करता है। संतरा और ब्लू बैरीज खाने से भी स्किन सुंदर होती है। इसमें फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता होती है। ये विटामिन सी युक्त होता है जो यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। ग्रीम टी भी यूवीए डैमेज के खिलाफ त्वचा की रक्षा करता है।

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: SKIN, skin care, skin care tips

Courtesy: NDTV News

eye care

फोटो: News Atlas

आंखों के काले घेरे कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आंखों के आसपास काले घेरों और झुर्रियों से बचने के लिए जरुरी है कि भरपूर नींद ली जाए। काले घेरों से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी की एंटी एजिंग आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। आंखों के आसपास स्क्रब करने से बचें और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। अपने चेहरे को टोन करने के लिए फेशियल टोनिंग का इस्तेमाल करें। इसके अलावा हेल्दी डाइट का काले घेरे हटाने में सबसे महत्तवपूर्ण रोल है। हेल्दी डाइट लें और जंकफूड से दूरी बनाए रखें।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: skin care, skin care tips, healthy diet

Courtesy: News 18 Hindi

Skin Care

फोटोः Patrika

सर्दियों में इस तरह रख सकते हैं स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी

शुष्क मौसम में स्किन को नरम और मुलायम रखने के लिए चेहरे पर कॉटन बॉल से शहद लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से  धोएं। शहद में मॉश्चराइजिंग गुण मौजूद होते है। इसके अलावा एलोवेरा स्किन के अंदर की नमी को लॉक करने एवं दाग धब्बे दूर करने में सहायता करता है। नारियल तेल को कम से कम 30 मिनट तक चेहरे और गर्दन पर लगाकर उसे कॉटन से पोछने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: skin care, skin care tips, Winter, Lifestyle news

Courtesy: NDTV Hindi

skin care tips

फोटोः YouTube

अनार के रस में यह चीज मिलाकर ला सकते हैं चेहरे पर निखार

चेहरे पर निखार लाने के लिए 2 चम्मच अनार के रस में 1 टीस्पून मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। अनार के रस में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन के पोर्स को खोलकर चेहरे में प्राकृतिक तेलों की मात्रा बनाए रखता है। इससे स्किन में कोलेजन का उत्पादन भी बढ़ता है। वहीं मुल्तानी मिट्टी को बेस्ट क्लींजर माना जाता है। इससे स्किन में तेल और अशुद्धियों को हटाने में सहायता मिलती है।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 01:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Beauty Tips, skin care tips, skin brightening, glowing skin

Courtesy: India TV News

Skin Care

फोटोः Navbharat Times

दिवाली के अवसर पर घर बैठे इन दो स्टेप्स से लाएं अपनी स्किन में निखार

दिवाली पर घर में ही अपनी स्किन पर ग्लो लाने के लिए एक बाउल में कच्चा दूध ले लें। अब इसमें एक ग्रीन टी बैग को डिप करें। अब कॉटन के एक टुकड़े को इसमें डुबोकर अपने चेहरे को साफ करें। स्किन को अच्छे से क्लीन करने के बाद अंडे के सफेद हिस्से में ग्रीन टी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और कुछ देर तक रखने के बाद उसे साफ कर लें।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 09:30 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Diwali, skin care, skin care tips, Lifestyle news

Turmeric

फोटोः Stylecraze

चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं होममेड एंटी एजिंग फेसपैक

अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं तो होममेड एंटी एजिंग फेसपैक का इस्तेमाल करें। होममेड फेसपैक बनाने के लिए आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे को नार्मल पानी से धो लें। हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्किन से जुडी समस्याओं को दूर करते हैं, शहद त्वचा में नेचुरल ग्लो लाता है। कच्चे दूध के उपयोग से स्किन हेल्दी रहती है।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 11:25 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Beauty Tips, skin care tips, anti aging face pack, haldi, Lifestyle news

Courtesy: indiatv.in

Skin care

फोटोः India.com

अपने त्वचा पर न करें इन प्रोडक्ट्स का इस्तमाल

स्किन को नुकसान से बचाने के लिए तरबूज़, नींबू का रस, विच हेज़ल, नारियल तेल और गर्म पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। तरबूज़ के इस्तमाल से त्वचा इरीटेट हो सकती है एवं नींबू के रस का ज्यादा उपयोग स्किन को जला सकता है क्योंकि यह काफी एसीडिक होता है। विच हेज़ल में अल्कोहल होने के कारण यह स्किन को सूखाता है एवं नारियल तेल से रोम छिद्रों को बंद होता है। वहीं गर्म पानी का इस्तमाल भी स्किन को नुकसान पहुंचता है।  

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 08:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Beauty Tips, skin care, skin care tips, Lifestyle news

Courtesy: Dainik Jagran

Skin Care

फोटोः SkinKraft

पिंपल्स से बचाव चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

पिंपल्स से बचाव के लिए चुकंदर, अनार, नींबू, दही, सेब और बेरीज का सेवन करना चाहिए। चुकंदर बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ स्किन में ग्लो लाता है। अनार खून की कमी दूर करने के साथ पिंपल्स को भी दूर रखता है। नींबू चेहरे पर लगाने से मुहांसों को आने से रोकता है। दही एक प्रोबायोटिक होता है जिसका इस्तमाल स्किन के लिए बहुत आवश्यक होता है। सेब और बेरीज स्किन की क्वालिटी को अच्छा बनता है।

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: skin care, skin care tips, Diet Plan, avoid pimples, Lifestyle news