SKIN

फोटो: stylecraze

चेहरे पर बेसन और शहद लगाने के होंगे ढेरों फायदे

चेहरे पर बेसन और शहद लगाने से कई लाभ होते है। इसे लगाने से त्वचा सॉफ्ट और स्मूद होती है। ये चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों को हटाने में मददगार होता है। इसको चेहरे पर लगाने से टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या से निजात मिलती है। ये स्किन को रंगत में सुधार लाने में फायदेमंद होता है। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है। 

सोम, 25 जुलाई 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: SKIN, skin problems, skin issues, Honey

Courtesy: Zee News

Charcoal Facemask

फोटो: Style Craze

त्वचा में निखार लाने के लिए करें एक्टिवेटेड चारकोल फेस मास्क का इस्तेमाल

एक्टिवेटेड चारकोल फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पानी और एसेंशियल ऑयल (लेमन ऑयल, टी ट्री ऑयल या लैवेंडर ऑयल) ले लें। अब इसमें क्ले डालकर कुछ मिनटों के लिए सोखने दें। अब इसमें एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर और शहद डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसे अपने चहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। ये मास्क त्वचा में निखार लाने के साथ स्किन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। 

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: charcoal facemask, skin problems, lemon oil

Courtesy: Newstrack

Alovera Side Effects

फोटो: Medical News Today

अधिक मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से हो सकता है सेहत को नुकसान

अधिक मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से पेट से जुडी समस्याएं हो सकती हैं। स्किन पर अधिक मात्रा में एलोवेरा लगाने से चेहरे पर रूखापन और बारीक दाने हो सकते हैं। जिन लोगों शुगर की समस्या है उनके लिए एलोवेरा का सेवन हानिकारक हो सकता है। एलोवेरा के ज्यादा सेवन से लिवर से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही एलोवेरा का सेवन शुरू करें।

बुध, 02 मार्च 2022 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: alovera, side effects, skin problems

Courtesy: Newstrack