Blush

फोटो: Nivea

चेहरे में प्राकृतिक निखार लाने के लिए घर में बनाएं ब्लशेस

नैचुरल ब्लश बनाने के लिए  गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को मिक्सी में डालें। अब इसमें अरारोट पाउडर डालकर अच्छे से पीस लें। अब इसे एक कंटेनर में डालें। ब्रश के इस्तेमाल से आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। आप चाहें तो गुड़हल के फूलों से भी नैचुरल ब्लश बना सकते हैं। इसके लिए गुड़हल के फूलों को अरारोट के साथ मिलाकर अच्छे से पीस लें। अब इसमें एसेंशियल ऑयल डालकर एक कंटेनर में रख लें। इसे फ्रिज में रख लें। 

शुक्र, 20 अक्टूबर 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: home made blushes, pink glow, SKIN

Courtesy: Nari Punjab Kesari

gooseberry

फोटो: IndiaMART

आंवला खाने से होते हैं कई लाभ, सेहत के लिए है रामबाण

आंवला सर्दियों के मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है। खाने से शरीर में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, फ्लेवोनॉयड्स, पोटेशियम जैसे पदार्थ मिलते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो त्वचा और बालों के लिए बेहद अच्छा है। इसके सेवन से इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। वजन कम करने के लिए आवले का पानी भी उपयोगी होता है। इसे उपयोग करने से स्किन टोन में सुधार होता है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Amla, SKIN, health benefits, vitamic C

Courtesy: NDTV News

wrinkles

फोटो: Onlymyhealth

झुर्रियां चेहरे से खत्म करने के लिए इन फूड्स को करें शामिल

चेहरे पर झुर्रियां आना काफी आम है। झुर्रियों से दूरी बनाने के लिए डाइट में बदलाव करना जरुरी है। डाइट में एवोकाडो शामिल करने से विटामिन ए,बी,सी,ई,के की पूर्ति होती है। इसमें पोटैशियम भी होता है। ये रूखी त्वचा को ठीक करता है। दाल खाने में प्रोटीन, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन की पूर्ति होती है। ये स्किन को बेदाग बनाता है। पालक खाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। पपीता खाने से भी चेहरे की झुर्रियां गायब होती है।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: wrinkles, face wrinkles, SKIN, skin health

Courtesy: Zee News

Arjun Chhal

फोटो: Times Now

अर्जुन की छाल को कई प्रकार की बीमारियों में माना जाता है फायदेमंद

अर्जुन की छाल को कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है।आयुर्वेद के जानकार बताते हैं की इसमें मौजूद औषधीय गुण वजन कम करने, त्वचा को खूबसूरत बनाने और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या को नियंत्रित रखने के साथ ही ह्रदय रोग और कैंसर जैसे रोग में भी मददगार साबित होते हैं। अर्जुन के पेड़ की छाल को काढ़ा, चूर्ण, क्षीर पाक और अरिष्ट के तौर पर दिया जाता है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 09:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Arjun, SKIN, heart, Ayurveda

Courtesy: News18

SKIN

फोटो: stylecraze

चेहरे पर बेसन और शहद लगाने के होंगे ढेरों फायदे

चेहरे पर बेसन और शहद लगाने से कई लाभ होते है। इसे लगाने से त्वचा सॉफ्ट और स्मूद होती है। ये चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों को हटाने में मददगार होता है। इसको चेहरे पर लगाने से टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या से निजात मिलती है। ये स्किन को रंगत में सुधार लाने में फायदेमंद होता है। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है। 

सोम, 25 जुलाई 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: SKIN, skin problems, skin issues, Honey

Courtesy: Zee News

skin

फोटो: Newztezz Online

गर्मी से त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

त्वचा को गर्मी के मौसम में स्वस्थ बनाने के लिए तरबूज और टमाटर का सेवन करना चाहिए। ये एंटीऑक्सिडेंट, हानिकारक यूवी किरणों से बचाव करता है। संतरा और ब्लू बैरीज खाने से भी स्किन सुंदर होती है। इसमें फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता होती है। ये विटामिन सी युक्त होता है जो यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। ग्रीम टी भी यूवीए डैमेज के खिलाफ त्वचा की रक्षा करता है।

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: SKIN, skin care, skin care tips

Courtesy: NDTV News

Skin Care

फोटो: Zeenews

त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए करें हल्दी और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

स्किन को चमकदार बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 1/2 चम्मच शहद, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। स्किन को यंग बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच टमाटर के पल्प में 1-1 चम्मच चंदन व एलोवेरा जेल और 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

शनि, 19 मार्च 2022 - 08:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: alovera gel, TURMURIC, SKIN

Courtesy: Newstrack

cancer vaccine

फोटो: Technology Networks

अब वैक्सीन बचाएगी स्किन कैंसर से, वैज्ञानिकों ने किया दावा

अमेरिकी ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के रिसर्चर्स स्किन कैंसर से बचाव करने वाली वैक्सीन बनाई है, जो स्किन में ऐसे प्रोटीन को बढ़ाता है जो एंटी ऑक्सीडेंट नेटवर्क के लिए अहम है। ये प्रोटीन स्किन को कैंसर से सुरक्षा देता है। स्किन कैंसर आमतौर पर अल्ट्रावॉयलट किरणों से होता है, जो शरीर में मेलानोमा बढ़ाता है जो खतरनाक होती है। ये भी पता चला कि एंटीऑक्सीडेंट भोजन भी कैंसर की रोकथाम में मददगार है।

मंगल, 15 मार्च 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: vaccine, SKIN, Skin Cancer

Courtesy: News 18 Hindi

AC

फोटो: DNA India

एसी की हवा त्वचा को कर देती है रूखा, बचाव के लिए करें ये उपाय

गर्मियों में एसी का उपयोग त्वचा को रूखा बना देता है। इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय किये जा सकते हैं। चेहरे पर 10 मिनट तक दही से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ये त्वचा की नमी को बनाए रखने में कारगर है। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, इससे त्वचा की नमी बनी रहेगी और त्वचा पर ग्लो आएगा। चेहरे पर शहद की मसाज भी त्वचा का रूखापन कम करती है।

मंगल, 18 मई 2021 - 07:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: AC, SKIN, skin care, Skin Protection

Courtesy: Boldsky

WINTER SKIN CARE

फोटो: MIRROR

सर्दियों के मौसम में त्वचा की समस्याओं को दूर करेंगे ये आसान तरीके

सर्दियों के मौसम में स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए अपनी त्वचा पर हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर या सेरामाइड्स युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें। ठण्ड के मौसम में हाथो को बार बार धोने से हाथ रूखे और बेजान हो जाते हैं। हाथों को मुलायम बनाने के लिए ग्लिसरीन वाली हैंड क्रीम लगाएं। आप अपने हाथो में बादाम का तेल या कुसुम का तेल भी लगा सकते है। होठों को नरम और मुलायम बनाने के लिए मॉइस्चराइजिंग आयल में चीनी के दानो को मिलाकर अपने होंठों पर लगाएं।

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 04:39 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Winter, SKIN, DRYNESS

Courtesy: Aajtak news