Fossil

फ़ोटो: Gsmarena

फॉसिल जेन 6 स्मार्टवॉच का हाइब्रिड वेरिएंट जून 27 को होगा लॉन्च

फॉसिल जेन 6 स्मार्टवॉच का हाइब्रिड वेरिएंट जून 27 को लांच होने जा रहा है। इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ 2 सप्ताह तक चलेगी। फॉसिल जेन 6 हाइब्रिड कॉल और टेक्स्ट, हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर, और कई प्रीव्यू फीचर के साथ बाजार में कदम रखेगी। फॉसिल वियरेबल में 1.28-इंच की AMOLED डिस्प्ले 416×416 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। यह Wear OS 2 पर चलता है और इसमें Google Assistant का सपोर्ट भी मिलता है।

रवि, 26 जून 2022 - 06:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: fossil, Hybrid, Smartwatch, Wearos

Courtesy: News18

Amaze Fit

फोटो: Firstpost

एमेज फिट की सबसे सस्ती और टिकाऊ स्मार्ट वॉच हुई लॉन्च

एमेज फिट 3 बीआईपी स्मार्ट वॉच बाजार में लॉन्च हुई है, जिसमें कई शानदार फीचर्स देखने को मिल रहे है। 3,499 रुपये में लॉन्च हुई ये स्मार्ट वॉच 2,999 रुपये के डिस्काउंट प्राइस पर मिल रही है। तीन रंगों में लॉन्च हुई इस स्मार्ट वॉच को यूजर्स अमेजन इंडिया और अमेजफिट की वेबसाइट से खरीद सकते है। इसमें 280mAh की बैटरी है जो एक बार चार्जिंग के बाद 14 दिन तक चलती है।

शुक्र, 24 जून 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Amazefit, Smartwatches, Smartwatch

Courtesy: Zee News

Fire Boult Ring pro

फ़ोटो: India Today

Fire-Boltt ने भारत में लॉन्च की Ring Pro स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग का मिलता है सपोर्ट

स्मार्टवॉच ब्रांड Fire-Boltt ने रिंग सीरीज के तहत एक नई स्मार्टवॉच 'Fire-Boltt Ring Pro' को लॉन्च कर दिया है। फायर-बोल्ट रिंग प्रो, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है, यूजर सीधे स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकेंगे। फायर-बोल्ट रिंग प्रो में 1.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। यह 320x385 के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ एक टचस्क्रीन डिस्प्ले है। वॉच में ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मापने के लिए SpO2 सेंसर और एक हार्ट रेट ट्रैकर मिलता है।

गुरु, 16 जून 2022 - 06:32 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Fire Boult, Smartwatch, Calling, Bluetooth

Courtesy: Amar ujala

Noise smartwatch

फोटो: NDTV Gadgets 360

नॉइस की स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, ब्लूटूथ और कॉलिंग फीचर है शामिल

नॉइस ने बजट रेंग में नई स्मार्टवॉच Colorfit Pulse Buzz वॉच लॉन्च की है, जिसका बैटरी बैकअप सात दिनों का है। टीएफटी एलसीडी स्क्रीन युक्त इस स्मार्टवॉच में 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड है। ये 150 से अधिक वॉच फेस सपोर्ट करती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटर जैसे कई फीचर दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है। ये ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू, जेट ब्लैक, ऑलिव ग्रीन रंग में उपलब्ध है।

गुरु, 09 जून 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Smartwatches, Noise Smartwatch, Smartwatch

Courtesy: Aajtak News

Amaze Fit

फ़ोटो: Mashable India

भारत की स्मार्टवॉच बैंड Amazfit GTS 2, जून 5 को होगा लांच

भारत की स्मार्टवॉच ब्रांड Amazfit ने GTS 2 को जून 5 को लांच करेगी। इसकी कीमत 11,999 रुपये है।  5 जून को पहली सेल के दिन इस वॉच को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।Amazfit GTS 2 में 3GB स्टोरेज है जिसमें आप म्यूजिक को स्टोर कर सकते हैं। कॉलिंग के लिए इसमें माइक और स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच में सिक्योरिटी के लिए पासवर्ड भी है।

शुक्र, 03 जून 2022 - 06:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Smartwatch, Amazefit, GTS

Courtesy: Amar ujala

Noise colourfit pulse smartwatch

फोटो: timesnowhindi.com

Noise ने भारत में लॉन्च की अपनी नई Noise ColorFit Pulse स्मार्टवॉच

Noise ने भारत में अपनी एक नई वॉच Noise ColorFit Pulse Grand स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री भारत में फरवरी 18 से शुरू होगी। वॉच के सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को Amazon पर लिस्ट किया गया है। फिटनेस को ध्यान में रखकर इसमें 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए हैं। इनमें वॉकिंग, साइकिलिंग, रनिंग और बास्केटबॉल शामिल हैं। इस नई स्मार्टवॉच को ऑलिव ग्रीन, शैंपेन ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है।

रवि, 13 फ़रवरी 2022 - 11:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Smartwatch, noise, colourfit, latest gadgets

Courtesy: Aaj Tak

Reebok Smartwatch

फोटो: Zee News

Reebok की पहली स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 15 दिन चलेगी बैटरी

Reebok की पहली ActiveFit 1.0 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। इसमें 1.3 इंच की HD टच स्क्रीन, SpO2 मॉनिटर और हार्ट रेट सेंसर भी है। इसमें कुल 15 स्पोर्ट्स मोड है। इसे स्मार्टफोन के साथ पेयर कर कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन देखे जा सकते है। ये वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 15 दिन तक चलती है। ये स्मार्टवॉच 4,499 रुपये में खरीदी जा सकती है। 

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: Reebok, Smartwatches, Smartwatch

Courtesy: AajTak News

Smart watch

फोटो: TAGG

जल्द ही लांच होगी भारत की 3डी कर्व्ड डिस्प्ले वाली पहली स्मार्ट वॉच

भारतीय प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड टैग TAGG जल्द ही अपनी नई 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाली स्मार्ट वॉच लॉन्च करने जा रही है। कंपनी द्वारा सितंबर 25 को अमेजॉन पर स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, कंपनी द्वारा TAGG Verve Ultra नाम की इस वॉच की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जारी जानकारी के मुताबिक स्मार्ट वॉच की कीमत पांच हजार रुपये से कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 09:30 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: Smartwatch, Amazon, new launch, electronic technology

Courtesy: Navbharat Times

Facebook Smartwatch

फोटोः Counterpoint Research

एंड्राइड बेस्ड स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है फेसबुक, होगी आधुनिक फीचर्स से लैस

विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी, 'फेसबुक' अब जल्द ही स्मार्टवॉच सेगमेंट में एंट्री ले सकती है। मार्केट में स्मार्टवॉचों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फेसबुक नई एंड्राइड बेस्ड स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है जो की यूज़र को अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के ज़रिये मैसेज भेजनें की सुविधा तो देगी ही साथ ही फिटनेस सम्बंधित भी कई फीचर्स मुहैया करवाएगी। यह वॉच अगले वर्ष तक मार्केट में आ सकती है। हालाँकि, कंपनी की तरफ से इससे सम्बंधित कोई… read-more

रवि, 14 फ़रवरी 2021 - 07:33 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Facebook, Smartwatch, Instagram

Courtesy: DAINIK BHASKAR