फोटो: So City
स्मॉग टावर के प्रयोग से दिल्ली में घट रहा है प्रदूषण,अन्य जगहों पर भी लगाने की योजना
दिल्ली सरकार द्वारा स्माग टावर के प्रयोग से दिल्ली के वायु प्रदूषण में गिरावट का दावा किया गया है। स्मॉग टावर के बेहतर परिणाम के चलते अब दिल्ली सरकार इसे अन्य इलाकों पर स्थापित करने की भी योजना बना रही है। स्मॉग टावर स्थित इलाके में 80 प्रतिशत तक वायु की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। स्मॉग टावर की क्लोज मॉनिटरिंग के लिए सरकार द्वारा अक्टूबर दो को 16 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है।
Tags: Smog tower, Air Pollution, environment, Delhi Government
Courtesy: Amar Ujala
फोटोः Times of India
भूपेंद्र यादव ने की दूसरे स्मॉग टावर की पहल
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्मॉग टावर का आरंभ किया है। इससे पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में पहला स्मॉग टावर का आरंभ किया गया था। स्वच्छ वायु के दूसरे अंतरराष्ट्रीय दिवस के आयोजन में भूपेंद्र यादव ने नागरिकों को कहा कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन प्राप्त करने के लिए ईमानदारी और गंभीरतापूर्वक से योगदान देने का आवेदन किया है।
Tags: Bhupendra yadav, Delhi, anand vihar, Smog tower
Courtesy: Hindustan News Hindi
फोटो: Times Now News
दिल्ली के कनॉट प्लेस में देश के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन करेंगे केजरीवाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मुख्यमंर्ती अरविन्द केजरीवाल देश के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन करेंगे। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पिछले सप्ताह कहा था कि लगभग एक किलोमीटर के दायरे में हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 20 मीटर से अधिक लंबा ढांचा तैयार किया जा रहा है, जो मानसून के मौसम के बाद पूरी क्षमता से काम करेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्मॉग टॉवर प्रति सेकंड 1,000 क्यूबिक मीटर हवा को शुद्ध करने में सक्षम होगा।
Tags: ArvidraKejriwal, Delhi, Smog tower
Courtesy: News 18
फोटो: India.com
अगस्त 23 को देश को मिलेगा पहला स्मॉग टावर
देश की राजधानी दिल्ली में जल्द ही देश के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन होगा, इससे दिल्ली को कुछ हद तक प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगस्त 23 को कनॉट प्लेस में देश के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन करेंगे। 20 करोड़ रुपए की लागत से बना यह स्मॉग टॉवर एक वर्ग किलोमीटर के दायरे तक हवा साफ करेगा। स्मॉग टावर लगाने की परियोजना पर आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे मिलकर काम कर रहे हैं।
Tags: Delhi-NCR, Smog tower, CM Arvind Kejriwal, Pollution control
Courtesy: India.com