World No Tobacco Day

फोटो: Bhaskaras Sets

आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है विश्व तंबाकू निषेध दिवस

पूरे विश्व में हर वर्ष मई 31 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मई 31, 1987 में पहली बार इस खास दिन को मनाने की शुरुआत की गयी थी। इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम 'तंबाकू हमारे पर्यावरण के लिए खतरा' रखा गया है।

मंगल, 31 मई 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: world no tobacco day, World Health Organisation, Smoking

Courtesy: Live Hindustan

Smoking ban

फोटो: 100 Knots

एयर इंडिया के कर्मचारी अब नहीं कर सकेंगे वर्कप्लेस पर स्मोकिंग

एयर इंडिया ने वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के स्मोकिंग या नशा करने पर प्रतिबंध लगाया है। एयरलाइन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी ने बताया कि इस आदेश का पालन ना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि अब वर्कप्लेस पर स्मोकिंग या नशीले पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित किया जाता है। ये कर्मचारियों को स्वस्थ और सुरक्षित वर्क प्लेस एनवायरमेंट देने के कारण किया गया है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Air India, air india plane, employees, Smoking

Courtesy: Zee News

smoking

फोटो: CNBC

धूम्रपान के सेवन से होती हैं कई जानवेला बीमारियां

दुनिया भर में मार्च नौ को नो स्मोकिंग डे मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को धूम्रपान की आदत से छुटकारा दिलाना होता है। धूम्रपान या तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा रहता है। धूम्रपान से फेफड़ों, हृदय, अमाशय और रक्त नलिकाओं में पहुंच कर भारी नुकसान पहुंचता है। इस कारण हृदय रोग, फेंफड़ों की बीमारी, कमजोर इम्यूनिटी, कैंसर, डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

बुध, 09 मार्च 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Smoking, smoking kills, no smoking, health care

Courtesy: News 18 Hindi