फोटो: Zee News
कई बीमारियों के इलाज में कारगर है सांप का जहर
सांप का जहर मनुष्य के शरीर के लिए काफी घातक माना जाता है। सांप का जहर कई बीमारियों को दूर करने में कारगर होता है। सांप के जहर की मदद से कई बीमारियों की दवाइयों का निर्माण होता है। ये एंटी वेनम सीरम और एंटी टॉक्सिन सीरम तैयार करने में मदद करता है। अलग अलग सापों की वैरायटी के अनुसार सांपों के जहर का उपयोग भिन्न प्रकार से किया जाता है।
Tags: snake, Snake Bite, snake poison
Courtesy: ABP Live
फोटो: DNA India
सलमान खान को सांप ने काटा, हालत खतरे से बाहर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को दिसंबर 26 को सांप ने काट लिया। सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने गए थे और इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद सलमान खान को रात करीब तीन बजे कमोठे इलाके स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल सलमान खान की तबियत ठीक है।
Tags: Salman Khan, Snake Bite, Entertainment
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Deccan Herald
शख्स ने सांप को काटकर लिया अपना प्रतिशोध: ओडिशा
ओडिशा के गंभीरपटिया गांव से शख्स द्वारा सांप को काटे जाने का एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। अगस्त 11 को अपने खेत से घर लौट रहे किशोर बद्र को एक जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद किशोर ने बिना देरी के सांप को पकड़ लिया। किशोर ने प्रतिशोध लेने के लिए कई बार सांप को काटा जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि सांप के काटे जाने का किशोर पर कोई असर नहीं हुआ।
Tags: Odisha, weird news, Human Interest stories, Snake Bite
Courtesy: Amar Ujala News