Lahaul Spiti Snowfall

फोटो: India TV News

लाहौल स्पीति मौसम: भारी बर्फबारी के बीच बचायी गई 250 से अधिक लोगों की जान

भारी बर्फबारी के बाद बारालाचा ला और लाहौल स्पीति जिले में हल्के वाहनों और मोटरसाइकिलों के साथ फंसे 250 से अधिक लोगों को रात भर चले अभियान के बाद बचाया गया है। लाहौल स्पीति पुलिस, सीमा सड़क संगठन और माउंटेन जर्नी जिस्पा के संयुक्त अभियान का ध्यान अब अपने भारी मोटर वाहनों में फंसे लोगों को बचाने पर केंद्रित हो गया है। पुलिस ने उन लोगों की संख्या साझा नहीं की जो अभी भी बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। 

रवि, 28 मई 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: lahaul spiti, snowfall, 250 people rescued

Courtesy: Etvbharat

kedarnath-temple

फोटो: India TV News

केदारनाथ यात्रा अपडेट: 8 मई तक बंद हुआ तीर्थयात्रियों का पंजीकरण

अधिकारियों ने आज जानकारी देते हुए बताया कि, केदारघाटी में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना के कारण,  केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण 8 मई (सोमवार) तक रोक दिया गया है। अगले तीन से चार दिनों तक केदारघाटी में मौसम खराब रहने की संभावना के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है।' पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, 10 मई (बुधवार) को 1.26 लाख तीर्थयात्री यात्रा के लिए… read-more

शुक्र, 05 मई 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kedarnath yatra, pilgrims registration, stopped, snowfall, weather conditions

Courtesy: Punjab Kesari

Kedarnath Yatra

फोटो: India News

चार धाम 2023: लगातार बर्फबारी के बीच आज रुकी केदारनाथ यात्रा, ऑरेंज अलर्ट

लगातार बर्फबारी के मद्देनजर उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा आज के लिए रोक दी गई है। केदारनाथ धाम राज्य के चार धामों में से एक है। जिले में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि केदारनाथ के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी 3 मई, 2023 तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस बीच, जिलाधिकारी ने कहा, ऋषिकेश स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में केवल बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के… read-more

बुध, 03 मई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kedarnath yatra, halted, snowfall, orange alert

Courtesy: India TV News

Sikkim

फोटो: Twitter

सेना ने पूर्वी सिक्किम में बचायी 1,000 से अधिक पर्यटकों की जान

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना ने भारी बर्फबारी के बाद पूर्वी सिक्किम के ऊपरी इलाकों छंगु में फंसे महिलाओं और बच्चों सहित 1,000 से अधिक पर्यटकों को मौत के मुंह से निकाल कर उनकी जान बचाई। अधिकारियों के मुताबिक  नाटू ला, त्सोमगो (छंगू) झील और नज़दीकी क्षेत्रों में बुधवार दोपहर हुई भारी बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे पहुंच चला, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई।

शुक्र, 17 मार्च 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: army evacuates, 1000 tourists, east sikkim, snowfall

Courtesy: Dynamite News

Himachal Pradesh

फोटो: India TV News

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी से 120 सड़कें बंद, भारत ने जारी की 'येलो' चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई और आदिवासी इलाकों में बर्फबारी के कारण राज्य की कई सड़कें बंद हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मार्च 2 और मार्च 4 के लिए 'येलो' चेतावनी भी जारी की है। मैदानी, निचले और मध्य-पहाड़ियों पर अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। गोंदला में 6 सेमी, कल्पा में 5.5 सेमी, खदराला, केलांग और कुकुमसेरी में 4 सेमी, कोठी में 3 सेमी और उदयपुर में 2 सेमी हिमपात हुआ।

गुरु, 02 मार्च 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, snowfall, roads blocked, IMD, issued yellow warning

Courtesy: NDTV Hindi

IMD

फोटो: India TV News

हिमालयी क्षेत्रों में जारी हुआ पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है तापमान में वृद्धि

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने फरवरी 25 को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके साथ ही दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालाँकि, IMD ने यह भी सुझाव दिया कि पंजाब के उत्तरी भाग और जम्मू में बूंदाबांदी हो सकती है। वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, कि पंजाब और जम्मू के उत्तरी… read-more

रवि, 26 फ़रवरी 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Western Disturbance, rain, snowfall, IMD

Courtesy: Live Hindustan

Snowfall

फोटो: Patrika

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में मौसम की सबसे भारी बर्फबारी

स्पीति और लाहौल घाटियों में मध्यम हिमपात हुआ, जिससे काजा, लोसार और चिचम के हिल स्टेशन और भी मनोरम हो गए। किन्नौर जिले में चीन सीमा के करीब एक गांव चितकुल के सुरम्य पर्यटन स्थलों के दृश्य वाली पहाड़ियों और मनाली से 52 किमी दूर स्थित राजसी रोहतांग दर्रे (13,050 फीट) में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, "लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात… read-more

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, snowfall, Lahaul, Spiti, WEATHER

Courtesy: India TV News

Gurdwara Hemkund Sahib

फोटो: Sarthak Pahal

तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के पास लिया बर्फबारी का मज़ा: उत्तराखंड

भीषण गर्मी के बाद बारिश ने जहाँ पूरे देश में लोगों को राहत दी है तो वहीं देवभूमि उत्तराखंड में भी पर्यटक बर्फबारी का मज़ा ले रहे हैं। खबरों के अनुसार, उत्तराखंड के गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के नज़दीक बर्फबारी हुई जिससे पर्यटकों का मज़ा दोगुना हो गया। हालांकि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के कारण वो गोविंदघाट, घांघरिया लौट आएं। 

रवि, 19 जून 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, snowfall, gurdwara hemkund Sahib

Courtesy: Latestly News

Sowfall In Kedarnath Badrinath Dham

फोटो: News24Online

केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में बर्फ गिरने से बढ़ी ठण्ड, यात्रियों ने जलाए अलाव

केदारनाथ और बदरीनाथ में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। मई 22 को बदरीनाथ के पहाड़ों पर बर्फबारी और धाम में बारिश हुई जबकि, केदारनाथ धाम में दोपहर तक बारिश के बाद बर्फबारी हुई। यात्रियों को ठण्ड से बचाने के लिए तीन जगहों पर अलाव जलाए गए। उधर, बदरीनाथ में कड़ाके की ठण्ड के बावजूद रविवार शाम तक 13,718 लोगों ने बदरी विशाल के दर्शन किए। 

सोम, 23 मई 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: snowfall, Kedarnath, Badrinath Dham, Passengers

Courtesy: Live Hindustan

Chardham Yatra

फोटो: India.com

पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण चारधाम यात्रा में आई रूकावट

चार धाम यात्रा के दौरान बारिश और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण बद्रीनाथ धाम जा रहे लगभग 830 यात्रियों को पांडुकेश्वर बैरियर पर रोक दिया गया है। इनके रुकने और खाने पीने की व्यवस्था गोविन्द घाट गुरूद्वारे में की गई है। केदारनाथ की पहाड़ियों पर अचानक मौसम बदलने से बर्फ़बारी और बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तरकाशी, टेहरी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में भी बारिश हो रही है।

मंगल, 17 मई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, chardham yatra 2022, Passengers, rain, snowfall, Badrinath Dham

Courtesy: TV9 Bharatvarsh