फोटो: India TV News
स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर शेयर की बैसाखी के सहारे चलने की तस्वीरें
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक कार दुर्घटना के दौरान लगी चोट से उबरने पर एक अपडेट साझा किया है। पंत ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा की और अपने प्रशंसकों को अपने वर्तमान स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। तस्वीरों में पंत बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। पंत ने अपनी तस्वीरों के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, "एक कदम आगे, एक कदम मजबूत, एक कदम बेहतर।"
Tags: Rishabh Pant, health update, standing on feet, Social Media
Courtesy: Latestly News
फोटो: India News
सामने आई डॉक्टर जी रिलीज डेट, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ने रिलीज डेट की घोषण कर दी गई है। बॉलीवुड फिल्म डॉक्टर जी अक्टूबर 14 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आयुष्मान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया पोस्टर साझा करते हुए, कैप्शन में लिखा, "ज़िंदगी है मेरी फुल ऑफ़ गुगली .. चाहिये था ऑर्थोपेडिक्स, पर बन गया डॉक्टर जी.. अपनी नियुक्तियों के लिए तैयार हो जाओ, #DoctorG 14 अक्टूबर 2022 से सिनेमाघरों में आपकी… read-more
Tags: doctor g, Release Date, Ayushmann Khurrana, Social Media
Courtesy: Web Dunia
फोटो: AajTak
एमएस धोनी ने बदली डीपी, दिया खास संदेश
देश में जारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की डीपी बदली है। तिरंगे के साथ उन्होंने डीपी में लिखा कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की गिनती देश के महानतम कप्तानों में होती है। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल का अधिक उपयोग नहीं करते है।
Tags: MS DHONI, Cricket, Social Media, Tiranga
Courtesy: Zee News
फोटो: The Economic Times
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोशल मीडिया खातों पर तिरंगे की तस्वीर नहीं लगाने पर भाजपा ने किया बचाव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सोशल मीडिया खातों पर तिरंगे की तस्वीर नहीं लगाने के लिए हो रही आलोचना पर भाजपा ने उसका बचाव किया है। पार्टी ने कहा कि आरएसएस देशभक्ति से ओतप्रोत है और हमेशा देश की सेवा के लिए प्रयासरत रहता है। आरएसएस पहले ही 'हर घर तिरंगा' और 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रमों को समर्थन दे चुका है।
Tags: RSS, Social Media, party, Flag
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Punjab Kesari
पीएम मोदी ने की अगस्त 15 तक अपने सोशल मीडिया प्रोफइल पर तिरंगे की फोटो लगाने की अपील
पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के द्वारा लोगों से अगस्त 2 से अगस्त 15 तक अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। पीएम ने कहा "2 अगस्त को पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती है, जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिज़ाइन किया था। मैं उन्हें,आदरपूर्वक श्रद्दांजलि अर्पित करता हूं। इस साल देश को आज़ाद हुए 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस… read-more
Tags: PM Modi, appeal, photo, National Flag, Tricolor, Social Media
Courtesy: Latestly News
फोटो: Feedaddy
कबीर खान के साथ फिल्म करेंगे कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अब कबीर खान जैसे दिग्गज फिल्म निर्देशक के साथ काम करने जा रहे है।बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन कबीर खान के निर्देशन में फिल्म में काम करेंगे। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है। कबीर खान और साजिद ने नई फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है। फिल्म की घोषणा होने के बाद फैंस काफी खुश और उत्साहित हो गए है। कार्तिक आर्यन ने भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
Tags: Kartik aryan, Social Media, Bollywood Movie, Kabir Khan
Courtesy: ndtv
फोटो: rplnews.in
फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई को दिल्ली कोर्ट ने भेजा समन
फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई को दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म काली के पोस्टरों और प्रचार वीडियो में हिंदू देवी को अनुचित तरीके से चित्रित करने के मामले में समन जारी कर अगस्त छह को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए है। याचिका में कहा गया कि फिल्म का पोस्टर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। याचिका में देवी देवताओं को चित्रित करने से रोकने के लिए अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग हुई है।
Tags: Film Kali, Delhi Court, Social Media, hindu goddess, leena manimekalai
Courtesy: ABP Live
फोटो: India TV News
दिल्ली बीजेपी की महिला प्रवक्ता ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, एफआईआर दर्ज
दिल्ली बीजेपी की एक महिला प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने वाला एक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा, मामला तब सामने आया जब भाजपा की दिल्ली इकाई द्वारा शिकायत की गई कि वीडियो, गलत सूचना के साथ, प्रवक्ता के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक रूप से उसकी विनम्रता का अपमान करने के लिए पोस्ट किया गया था।
Tags: Delhi, BJP Spokesperson, Sexual Harassment, Social Media
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: BBC
Microsoft ने Internet Explorer को किया रिटायर, सोशल मीडिया पर भावुक कमेंट्स की आयी बाढ़
Microsoft ने Internet Explorer का रिटायरमेंट अनाउन्स कर दिया है। यह इंटरनेट ब्राउजर 27 सालों की सर्विस के बाद बंद हो रहा है। इसकी सर्विस 15 जून 2022 से निष्क्रिय हो गयी है। 2003 तक यह टॉप ब्राउजर हुआ करता था, जबकि अब सिर्फ 2 फीसदी लोग ही इसे इस्तेमाल करते थे। इंटरनेट एक्सप्लोरर के बंद होने की घोषणा हुई तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भावुक कमेंट किये। कईयों ने अपनी पुरानी यादें साझा की तो कईयों ने मीम्स बनाए।
Tags: Microsoft, internet explorer, Retire, Social Media
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: India Today
भुवन बाम अभिनीत वेबसीरीज़ 'ताजा खबर' हॉटस्टार पर जल्द होगा स्ट्रीम
सोशल मीडिया स्टार भुवन बाम जल्द ही OTT प्लेटफार्म पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसकी आधिकारिक जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। उनकी लेटेस्ट सीरीज या शो 'ताजा खबर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्द स्ट्रीम होगी। मेकर्स के मुताबिक ये शो आम लोगों के जीवन में होने वाले घटना को एक नए अंदाज में पेश करेगा। साथ ही वो कैसे अपने जीवन से लड़ते है और उनके इस जीवन में किन किन किन चीज़ों का सामना होता है ये भी देखने को मिलेगा।
Tags: Social Media, OTT, Hotstar, Stream
Courtesy: News18