26/11 Mumbai Attack

फोटो: Pinterest

आज मनाई जा रही है 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी

आज 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर शहीद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी अर्पित की जाएगी। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले मे 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 166 लोग मारे गए, और कई अन्य घायल हो गए थे। इस मौके पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल समेत अन्य लोग भी हिस्सा लेंगे। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 11:45 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: 2008 Mumbai Attack, soldiers, bravery

Courtesy: ABP News

ceasefire violation

फोटोः NDTV.com

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक जेसीओ समेत 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अक्टूबर 11 को सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक जेसीओ समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। एजेंसियों को मुगल रोड के पास चमरेर द्वारा आतंकियों के घुसपैठ की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा यहां ऑपरेशन चलाया गया। यह आतंकवादी चमरेर के जंगल तक पहुंच गए थे लेकिन घेराबंदी के कारण बहार नहीं जा सके। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है। 

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 04:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: भारतीय सेना, soldiers, Terrorists, National

Courtesy: AajTak news

American Soldiers

फोटोः सैन्य समीक्षा

अमेरिकी सैनिकों ने सारे उपकरणों को किया डिसेबल: अफगानिस्तान

अमेरिकी सैनिकों ने समय सीमा खत्म होने से पहले ही अगस्त 30 को अफगानिस्तान छोड़ दिया, पर उन्होंने जाने से पहले सारे विमान, हाईटेक रॉकेट डिफेंस सिस्टम को डिसेबल कर दिया है। अमेरिकी जनरल केनेथ मैकेंजी ने जानकारी देते हुए कहा कि हामिद करजई एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों ने 73 विमानों को  डिमिलिट्राइज्ड कर दिया और  27 'हमवीज' वाहन को भी डिसेबल कर दिया है, जिससे उसे अब कोई इस्तेमाल नहीं कर पायेगा। 

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 12:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Afganistan, America, soldiers, Disabled

Police Arrest

फोटो: Aaj Tak

शहर में लूटपाट करते पकड़े गए सेना के जवान

मेरठ के रहने वाले सेना के दो जवान लूटपाट और चैन स्नैचिंग के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। कुछ दिनों से इस इलाके में वारदातों के बढ़ने से पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपियों की दबिश की। जांच में पता चला कि गिरोह को बनाने वाले भारतीय सेना के दो सैनिक हैं। पुलिस ने सेना के अधिकारियों को उनकी सूचना दे दी है। दोनों सैनिक छुट्टी पर घर आए हुए थे और इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 

बुध, 04 अगस्त 2021 - 02:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Shameless, Army, Indian Army soldiers, Indian Soldiers, soldiers, Meerut, chain snatcher

Courtesy: Hindustan Live

chattisgarh

फोटो: Khabarsatta

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में लापता 21 जवानों के लिए जारी सर्च ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ में अप्रैल 3 को नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हुए और 24 के करीब जवान घायल हैं। मुठभेड़ में 21 जवान लापता हो गए हैं। मुठभेड़ में घायल 24 जवानों को बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लापता जवानों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सली पिछले कुछ दिनों से लगातार बीजापुर, सुकमा, कांकेर में कैंप कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने जवानों के लिए… read-more

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 01:15 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: chhattisgarh naksali attack, Indian Army soldiers, naxals, soldiers, Injured

Courtesy: Aaj Tak