Lal Singh Chaddha

फोटो: Amrit Vichar

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का नया गाना रिलीज

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के गाने कहानी का नया वर्जन रिलीज हो गया है। लंबे समय के बाद इस गाने में सोनू निगम की आवाज सुनाई दी है। गाने में आमिर खान की जर्नी दिखाई गई है। गाना रिलीज होते ही इसे दो लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फैंस को फिल्म रिलीज का इंतजार है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: Aamir Khan, Sonu Nigam, Song Release, Lal Singh Chaddha

Courtesy: news 18

KK Song

फोटो: Filmfare

दिवंगत सिंगर केके का अंतिम गाना हुआ रिलीज, फैंस हुए भावुक

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ यानी केके का कोलकाता में हार्ट अटैक के कारण मई 31 को निधन हुआ था, जिसके बाद उनका अंतिम गाना रिलीज जून छह को रिलीज हो गया है। श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म शेरदील के लिए केके ने इस गाने को गाया था, जिसे गुलजार ने लिखा है। ये गाना पंकज त्रिपाठी, नीरज काबी और सयानी गुप्ता पर फिल्माया गया है। ये फिल्म जून 24 को रिलीज होगी।

मंगल, 07 जून 2022 - 09:10 AM / by रितिका

Tags: Singer KK, New release, Song Release, Pankaj Tripathi

Courtesy: ABP Live

KGF

फोटो: DNA India

केजीएफ 2 का नया गाना "तूफान" हुआ रिलीज

केजीएफ चैप्टर 2 मूवी का नया गाना "तूफान" मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने की रिलीज के साथ ही साफ हो गया है कि रॉकी द लोन रेंजर का जलवा पूरी पिक्चर में देखने को मिलेगा। इस फिल्म में वो अपने नए और पुराने दुश्मनों को धूल चटाते दिखेंगे। तूफान गाने में जूनून भरने वाले बीट्स और शानदार ऋदम वाला ट्रैक है। ये फिल्म की कहानी से पूरी तरह मेल खाता हुआ गाना है। 

सोम, 21 मार्च 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: KGF 2, KGF Chapter 2, Song Release, movie release

Courtesy: AajTak News

रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन और राश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा का दूसरा गाना

साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन और मशहूर अभिनेत्री राश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा के दूसरे गाने श्रीवल्ली को रिलीज कर दिया गया है। यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के पहले गाने जागो जागो बकरे को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला हिसा दिसंबर 17, 2021 जबकि दूसरा हिस्सा 2022 में रिलीज किया जाएगा। 

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: ALLU ARJUN, rashmika mandanna, Song Release, Entertainment

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Movie Friendship

फोटो: Sambad English

रिलीज हुआ हरभजन सिंह की फिल्म 'फ्रेंडशिप' का गाना

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अपनी फिल्म 'फ्रेंडशिप' के जरिए अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की है। उनकी डेब्यू फिल्म फ्रेंडशिप का गाना 'आजा चल तू वहां' जुलाई 3 को उनके जन्मदिन पर रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में हरभजन पूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन जॉन पॉल राज और शाम सूर्या ने किया है। इसे यूट्यूब पर अब तक 54,163 लोग देख चुके हैं।  

रवि, 04 जुलाई 2021 - 06:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Harbhajan Singh, Film Friendship, Song Release, Entertainment

Courtesy: Ndtv Hindi News