Akshay-Kumar

फोटो: Bollywood Hungama

जारी हुआ अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सेल्फी का गाना 'कुड़िये नी तेरी' का टीजर

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म सेल्फी का गाना 'कुड़िये नी तेरी' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले गाने "मैं खिलाड़ी" की सफलता के बाद आज फिल्म के दूसरे गाने का टीजर रिलीज किया गया। इस गाने में अक्षय कुमार के साथ साथ मृणाल ठाकुर भी नज़र आ रही हैं। गाने के टीजर में अक्षय कुमार को भरपूर एक्शन करते भी देखा जा सकता है। फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है।

मंगल, 07 फ़रवरी 2023 - 07:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Akshay Kumar, film selfiee, song, teaser, released

Courtesy: Latestly News

Coka 2.0

फोटो: 123Telugu.com

रिलीज हुआ लाइगर का नया गाना, Coka 2.0 ने जीता फैंस का दिल

फिल्म लाइगर का नया गाना कोका 2.0 मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा का लुक बेहद शानदार दिख रहा है। गाने में पंजाबी फ्लेवर है, जिसके चलते विजय पंजाबी लुक में पगड़ी के साथ काफी अच्छे लग रहे है। फैंस को गाना बेहद पसंद आ रहा है। लाइगर के गाने की रिलीज की जानकारी विजय देवरकोंडा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: liger, Vijay Devarakonda, Ananya Panday, song

Courtesy: TV 9 Hindi

Sindhu Moosewala

फ़ोटो: India Tv

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'SYL' को यूट्यूब से हटा

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'SYL' को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस गाने को लेकर काफी विवाद हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, सरकार से कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटाया गया है। एसवाईएल का मतलब सतलुज यमुना लिंक नहर है, जिसे 'एसवाईएल नहर' (SYL Canal) के नाम से भी जाना जाता है। 214 किलोमीटर लंबी सतलुज यमुना लिंक नहर पिछले तीन दशकों से अधिक समय से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय रही है।

रवि, 26 जून 2022 - 06:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sidhu Moose Wala, SYL, song, Youtube, Ban

Courtesy: Amar ujala

Prithviraj

फोटो: India Times

जारी हुआ फिल्म 'पृथ्वीराज' के गाने 'मखमली' का टीज़र

अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज के नए गाने मखमली का टीजर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। फिल्म के साथ मखमली का फुल ट्रैक 3 जून को रिलीज किया जाएगा। इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने का संगीत शंकर, एहसान और लॉय द्वारा रचित है। वरुण ग्रोवर ने गाने के बोल लिखे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की… read-more

मंगल, 24 मई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Prithviraj, song, makhmali, teaser, Akshay Kumar

Courtesy: E 24 Bollywood

Dhakad

फोटो: India A2Z

रिलीज हुआ कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का गाना 'शी इज़ ऑन फायर'

कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का बहुप्रतीक्षित गाना 'शी इज ऑन फायर' रिलीज हो गया है। गाने में कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह हैं। बता दें कि फिल्म 'धाकड़' को मई 20 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। इस गाने में कंगना का लुक काफी खूबसूरत लग रहा है l गाने में कंगना एजेंट अग्नि के अवतार में दिखाई दे रही हैं l वहीं फिल्म में अर्जुन रामपाल नेगेटिव भूमिका निभा रहे हैं l… read-more

शुक्र, 06 मई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Dhaakad, song, she is on fire, Kangana Ranaut

Courtesy: Jagran News

Film Gehraiyaan

फोटो: Mayapuri.com

रिलीज हुआ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘गहराइयां’ का सॉन्ग 'बेकाबू'

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, धैर्य करवा और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'गहराईयां' का रोमांटिक सॉन्ग ‘बेकाबू’ रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘गहराइयां’ के इस नए गाने 'बेकाबू को सवेरा और शलमली खोलगड़े ने मिलकर गाया है और लिरिक्स कौसर मुनीर का है। शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी  फ़िल्म 'गहराइयां' का फ़रवरी 11, 2022 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म में… read-more

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 01:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Bollywood, Music, song, New release, Ott Platform, Amazon Prime

Courtesy: Times Now Hindi

Samar Singh

फोटो: You Tube

यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है समर सिंह का नया भोजपुरी सांग

आजकल यूट्यूब पर भोजपुरी सिंगर समर सिंह का एक वीडियो काफी धमाल मचा रहा है। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ दी है और गाने के लेखक आलोक यादव है। एडीआर आनंद ने इस गाने में अपना संगीत दिया है। इस वीडियो में समर सिंह और मौसमी ने अभिनय किया है। अभी तक इस गाने को लगभग 4.7 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों को मौसमी और समर सिंह की जोड़ी को बहुत पसंद आ रही है।

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 04:34 PM / by सपना सिन्हा

Tags: SAMAR SINGH, SHILPI RAJ, YOU TUBE, song

Courtesy: Aajtak News

फोटो: nai duniya
यूट्यूब पर धूम मचा रहा है खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना

आजकल भोजपुरी गायक खेसारी लाल का नया गाना यू-ट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। खेसारी लाल के इस गाने को 5 दिनों में यू-ट्यूब पर 50 लाख के लगभग व्यूज़ मिल चुके हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के लेखक अखिलेश कश्यप हैं और गाने का संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। यह गाना जनवरी 16- 2021 को रिलीज हुआ है। इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ खेसारी लाल ने ज़बरदस्त डांस भी किया है। 

गुरु, 21 जनवरी 2021 - 02:14 PM / by सपना सिन्हा

Tags: khesari lal, song, Youtube

Courtesy: Aajtak news