फोटो: India TV News
कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मांड्या में वायनाड के सांसद और उनके बेटे के नेतृत्व वाले राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं। पार्टी कार्यकर्ताओं की जय-जयकार और नारेबाजी के बीच सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ मांड्या में कुछ किलोमीटर चलीं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पीसीसी अध्यक्ष डी के शिवकुमार सहित कई वरिष्ठ… read-more
Tags: congress president, Sonia Gandhi, joins, Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra
Courtesy: Jagran News
फोटो: Jagran Josh
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए भेजा समन
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता मोहम्मद अली शब्बीर, गीता रेड्डी, सुदर्शन रेड्डी, अंजन कुमार, गली अनिल को समन भेजा है। इन नेताओं ने यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को डोनेशन दी थी, जिसके संबंध में ईडी पूछताछ करेगी। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि यंग इंडियन ने एजेएल की संपत्ति में ₹800 करोड़ का हेर फेर किया है। इस मामले में सोनिया गांधी से भी पूछताछ हो चुकी है।
Tags: Sonia Gandhi, Congress, ED, Enforcement Directorate
Courtesy: NDTV News
फोटो: NDTV News
अक्टूबर 6 को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी सोनिया गांधी: सूत्र
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ी यात्रा में हिस्सा लेंगी। यह यात्रा कर्नाटक से होकर 21 दिनों तक चलेगी और राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सितंबर 7 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और तमिलनाडु और केरल से गुजरते हुए शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी छह अक्टूबर को यात्रा के कर्नाटक चरण के दौरान प्रतिभागियों के साथ चलेंगी।
Tags: Karnataka, Sonia Gandhi, participate, Bharat Jodo Yatra
Courtesy: Outlook Hindi
फ़ोटो: Republic world
गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, जताई पायलट के कांग्रेस छोड़ने की आशंका
राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान उनके हाथ में एक चिट नोट भी देखा गया है। जानकारी है कि यह चिट नोट उन्होंने सोनिया गांधी को दिया है जिसमें लिखा है कि -" सचिन पायलट कांग्रेस छोड़ देंगे। वह एक राज्य के पहले पार्टी अध्यक्ष हैं, जिन्होंने अपनी ही सरकार को गिराने की कोशिश की। पायलट के पास सिर्फ 18 विधायकों का समर्थन है।"
Tags: Indian National Congress, CM Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Sonia Gandhi
Courtesy: News18hindi
फोटो: Zoom News
राजस्थान सीएम पद का फैसला करेंगी सोनिया गांधी, मुलाकात के बाद बोले अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर 29 को सोनिया गांधी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने बताया कि वो राजस्थान में मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे या नहीं इसका फैसला अब सोनिया गांधी लेंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हाल में हुए घटना क्रम को लेकर मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। अब खुद सोनिया गांधी ही तय करेंगी मैं मुख्यमंत्री पद पर रहूं या नहीं।
Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, ASHOK GEHLOT, Sonia Gandhi
Courtesy: NDTV News
फोटो: India Today
अशोक गहलोत नहीं लडेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, सोनिया के मांगी माफी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से पूर्ण रूप से बाहर हो गए है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में हाल के दिनों में जो हुआ उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। उन्होंने ये भी साफ किया कि राज्य में जो हुआ उसमें वो शामिल नहीं थे मगर नैतिकता के आधार पर उन्होंने माफी मांगी है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत सबसे आगे थे।
Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, Rajasthan, Sonia Gandhi
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Hindustan
लालू और नीतीश ने की सोनिया से मुलाकात , बोले - कांग्रेस के बिना कोई गठबंधन नहीं हो सकता
आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता के मद्देनजर लालू यादव व नीतीश कुमार ने कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सितंबर 25 के शाम हुई मुलाकात के बाद लालू ने कहा की कांग्रेस के बगैर कोई गठबंधन नहीं हो सकता और हम कांग्रेस को आगे करके ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे। वहीं जानकारी है की कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव होने के बाद दोनों नेता एक बार फिर से सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।
Tags: Lalu Prasad, Nitish Kumar, Sonia Gandhi, Congress Party
Courtesy: NDTV
फोटो: TV9 Bharatvarsh
लालू यादव नीतीश कुमार के साथ करेंगे सोनिया से मुलाकात
राजद प्रमुख लालू यादव ने अमित शाह की पूर्णिया में हुई रैली को लेकर कहा कि अमित शाह बिहार में सरकार के जाने से बौखलाए हुए है। उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार का सफाया होने से वो परेशान है। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों नेताओं की मुलाकात कब होगी।
Tags: Lalu Yadav, Nitish Kumar, Sonia Gandhi
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: Deccan herald
पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए थरूर को सोनिया गांधी ने दी हरी झंडी
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर की उम्मीदवारी को लेकर हरी झंडी दे दी है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी कोई भी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं देगी, यानी किसी को भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार नहीं बताया जाएगा। वहीं, सोनिया ने यह भी कहा है कि जो चाहे वो कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी कर सकता है। हालांकि थरूर ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है।
Tags: Dr Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party, President
Courtesy: Live hindustan
फोटो: NDTV.com
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पूर्व सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सितंबर 19 को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। पार्टी में सुधारों की याचिका को सार्वजनिक रूप से अप्रूवल देने के बाद ये मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में पार्टी के भविष्य और सुधारो को लेकर मंथन हुआ है। पार्टी पारदर्शी तरीके से चुनाव करने और उम्मीदवार के लिए सहमत हुई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव अक्टूबर में होना है।
Tags: Congress, Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party
Courtesy: Zee News