Sonia Gandhi and Ashok Gehlot

फोटो: India Today

अशोक गहलोत नहीं लडेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, सोनिया के मांगी माफी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से पूर्ण रूप से बाहर हो गए है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में हाल के दिनों में जो हुआ उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। उन्होंने ये भी साफ किया कि राज्य में जो हुआ उसमें वो शामिल नहीं थे मगर नैतिकता के आधार पर उन्होंने माफी मांगी है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत सबसे आगे थे।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, Rajasthan, Sonia Gandhi

Courtesy: NDTV News

Sonia Gandhi, Lalu Yadav and nitish kumar

फ़ोटो: Hindustan

लालू और नीतीश ने की सोनिया से मुलाकात , बोले - कांग्रेस के बिना कोई गठबंधन नहीं हो सकता

आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता के मद्देनजर लालू यादव व नीतीश कुमार ने कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सितंबर 25 के शाम हुई मुलाकात के बाद लालू ने कहा की कांग्रेस के बगैर कोई गठबंधन नहीं हो सकता और हम कांग्रेस को आगे करके ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे। वहीं जानकारी है की कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव होने के बाद दोनों नेता एक बार फिर से सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

सोम, 26 सितंबर 2022 - 10:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Lalu Prasad, Nitish Kumar, Sonia Gandhi, Congress Party

Courtesy: NDTV

Lalu Yadav

फोटो: TV9 Bharatvarsh

लालू यादव नीतीश कुमार के साथ करेंगे सोनिया से मुलाकात

राजद प्रमुख लालू यादव ने अमित शाह की पूर्णिया में हुई रैली को लेकर कहा कि अमित शाह बिहार में सरकार के जाने से बौखलाए हुए है। उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार का सफाया होने से वो परेशान है। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों नेताओं की मुलाकात कब होगी।

शनि, 24 सितंबर 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Lalu Yadav, Nitish Kumar, Sonia Gandhi

Courtesy: ABP Live

Shashi Tharoor and Sonia Gandhi

फ़ोटो: Deccan herald

पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए थरूर को सोनिया गांधी ने दी हरी झंडी

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर की उम्मीदवारी को लेकर हरी झंडी दे दी है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी कोई भी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं देगी, यानी किसी को भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार नहीं बताया जाएगा। वहीं, सोनिया ने यह भी कहा है कि जो चाहे वो कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी कर सकता है। हालांकि थरूर ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party, President

Courtesy: Live hindustan

Shashi Tharoor

फोटो: NDTV.com

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पूर्व सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सितंबर 19 को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। पार्टी में सुधारों की याचिका को सार्वजनिक रूप से अप्रूवल देने के बाद ये मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में पार्टी के भविष्य और सुधारो को लेकर मंथन हुआ है। पार्टी पारदर्शी तरीके से चुनाव करने और उम्मीदवार के लिए सहमत हुई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव अक्टूबर में होना है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Congress, Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party

Courtesy: Zee News

Shashi Tharoor

फ़ोटो: Ndtv.com

थरूर समेत 5 समेत नेताओं ने पार्टी को लिखा पत्र, पार्टी पदाधिकारी चुनाव को लेकर कही बात

कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी घमासान जारी है और अब शशि थरूर समेत 5 दिग्गज नेताओं ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में कहा गया है की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदान की जाए। पत्र लिखने वालों में शशि थरूर समेत मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक का नाम शामिल है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party, Letter

Courtesy: Punjab kesari

Ghulam Nabi Azad

फोटो: The New Indian Express

कांग्रेस को गुलाम नबी आजाद ने दिया झटका, सोनिया गांधी को 5 पन्नो का इस्तीफा भेज छोड़ी पार्टी

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने पांच पन्नों का इस्तीफा सोनिया गांधी को सौंपा। गुलाव नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। बता दें कि कांग्रेस से गुलाम लंबे समय से नाराज चल रहे थे। वो बदलाव की मांग करने वाले जी23 ग्रुप का हिस्सा थे।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Sonia Gandhi, Congress, Congress Party, Ghulam Nabi Azad

Courtesy: AajTak News

Sonia Gandhi and Ashok Gehlot

फ़ोटो: Deccan herald

अशोक गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, मिल सकता है पार्टी का अध्यक्ष पद

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक गहलोत को कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। दरअसल राहुल गांधी ने एलान किया था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष नेहरू - गांधी परिवार से नहीं होगा। ऐसे में राजनीतिज्ञों की माने तो पार्टी के पास सबसे बेहतर और कुशल विकल्प अशोक गहलोत ही है।

गुरु, 25 अगस्त 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: ASHOK GEHLOT, Indian National Congress, Sonia Gandhi, President

Courtesy: Aajtak News

jaiveer shergill

फोटो: Jagran English

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने दिया इस्तीफा, पार्टी को बड़ा झटका

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेता जयवीर शेरगिल ने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग अब जनता के हितों की जगह अपने हितों के बारे में सोच रहे है। जमीनी हकीकत की अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि युवा पार्टी में अपना भविष्य नहीं देख पा रहे है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं ने इस्तीफा दिया है।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: Jaiveer Shergill, Congress, Sonia Gandhi, Congress Party

Courtesy: ABP Live

Sonia Gandhi

फोटो: Aajtak

एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुई कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज फिर से कोविड ​​​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया और वह अलगाव में रहेंगी। इस सप्ताह की शुरुआत में, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सकारात्मक परीक्षण किया था। कांग्रेस महासचिव जयम रमेश ने आज ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। वह सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार अलगाव में रहेंगी।"… read-more

शनि, 13 अगस्त 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: congress interim president, Sonia Gandhi, Positive, Covid-19

Courtesy: TV9 Bharatvarsh