Sooryavanshi

फोटो: KoiMoi

दीवाली पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी'

रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी' को दीपावली पर रिलीज करने का एलान कर दिया है। इससे पहले सूर्यवंशी अप्रैल 2020 में होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह यह फिल्म अब तक रिलीज़ नही की गई है। सूर्यवंशी के अलावा डिज़्नी ने मार्वेल स्टूडियोज़ की फिल्म इटर्नल्स को भी दीपावली के मौके पर नवंबर 5 को रिलीज करने का एलान पहले ही कर दिया है। दोनो फिल्मो का एक साथ आना दर्शकों के लिए डबल मज़ा लायेगा।

रवि, 26 सितंबर 2021 - 12:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Akshay Kumar, Sooryavanshi, Sooryavanshi Release Date, Rohit Shetty

Courtesy: Amar Ujala

Suryvanshi

फोटो: You Tube

अक्षय कुमार ने फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का किया ऐलान

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। अक्षय कुमार ने खुद जानकारी देते हुए लिखा "हमने आप सभी से सिनेमा के दमदार एक्सपीरियंस का वादा किया था और वो वादा पूरा होगा। आखिरकार इंतजार खत्म होगा, आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी सिनेमाघरों में अप्रैल 30 -2021 को रिलीज होगी।" इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। बता दें की फिल्म का ट्रेलर लोगो को काफी पसंद आया था।

रवि, 14 मार्च 2021 - 03:30 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Sooryavanshi Release Date, Akshay Kumar, Katrina Kaif, Rohit Shetty, Release Date

Courtesy: Ndtv Hindi News