Odi Series

फोटो: India TV News

बीसीसीआई ने की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शिखर धवन कप्तान और श्रेयस अय्यर उपकप्तानी संभालेंगे। रजत पाटीदार और मुकेश कुमार ने अपना पहला कॉल-अप प्राप्त किया है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। दीपक चाहर और रवि बिश्नोई, जो टी 20 विश्व कप के लिए रिजर्व का हिस्सा हैं, भी टीम का हिस्सा… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Indias odi squad, announced, South Africa, Shikhar Dhawan

Courtesy: Times Now Hindi

rohit sharma and ms dhoni

फोटो: The Indian Express

रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, बनाए

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। रोहित एक वर्ष में सबसे अधिक टी20 जीतने वाले कप्तान बन गए है। उन्होंने इस वर्ष 16 टी20 मैच जीते है, जबकि वर्ष 2016 में धोनी ने एक वर्ष में 15 मैच जीते थे। इसके अलावा रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा है। ऐसा करने वाले वो अकेले भारतीय है।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 05:32 PM / by रितिका

Tags: Rohit Sharma, cricket t20, T20 Cricket, South Africa, MS DHONI

Courtesy: ABP Live

Ind vs Rsa

फ़ोटो: Hindustan times

टी 20 सीरीज: पहले मैच में ही भारत ने दिखाया दम, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से दी मात

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका की टीम ने 107 रनों का लक्ष्य भारत ने सामने रखा, जिसका पीछा करते हुए भारत ने केएल के 51 और सूर्यकुमार के 50 रनों की बदौलत लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। पहले मैच में ही जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: India, South Africa, t 20 series, Cricket

Courtesy: Live hindustan

Bcci

फोटो: The Times of India

बीसीसीआई ने की तीन टी 20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यों की भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने टीम में श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को भी जगह दी है। दीपक हुड्डा को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वो चोट से परेशान है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी की जगह अब भी उमेश यादव टीम में बने रहेंगे।

बुध, 28 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: sports, Cricket, South Africa, India

Courtesy: News 18 Hindi

India vs South Africa t20 sries

फोटो: CricketAddictor

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारत बना सकता है नया रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सितंबर 28 से टी20 और वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होगा। अगर टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को मात दी तो भारत नया इतिहास रचेगा। दरअसल अफ्रीका ने अबतक भारत में कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। बता दें कि दोनों देशों के बीच पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा रिकॉर्ड कायम करना चाहेगी।

बुध, 28 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Cricket, South Africa, cricket t20

Courtesy: AajTak News

Deepak Hooda

फ़ोटो: Cricket addictor

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हुए हुड्डा, शाहबाज अहमद और अय्यर को मिली एंट्री

सितंबर 28 से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी 20 सीरीज में भारतीय स्क्वाड के ऑल राउंडर दीपक हुड्डा बाहर हो गए है। जानकारी के मुताबिक हुड्डा को बैक इंजुरी हुई है, जिसके चलते उन्हें बाहर बिठाया गया है। वहीं, अब हुड्डा की जगह स्क्वाड में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। हार्दिक पंड्या की जगह आईपीएल में धूम मचाने वाले ऑल राउंडर शाहबाज अहमद को जगह दी गई है। 

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Deepak Hooda, Shahbaz Ahmed, South Africa, t 20 series

Courtesy: Amar ujala

Mark Boucher

फ़ोटो: News18hindi

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद से इस्तीफा देंगे मार्क बाउचर

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेड कोच मार्क बाउचर आगामी टी 20 वर्ल्ड कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बात की जानकारी क्रिकेट बोर्ड "क्रिकेट साउथ अफ्रीका" ने दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि बाउचर ने निजी कारणों से यह फैसला लिया है और बोर्ड उनके फैसले का सम्मान करता है तथा भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता है। बता दें कि बाउचर ने दिसंबर 2019 में हेड कोच का पद संभाला था।

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 06:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mark Boucher, South Africa, head coach, World Cup T20

Courtesy: Live hindustan

South Africa Announce Their Squad

फोटो: India TV News

ICC T20I विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने की अपनी टीम की घोषणा

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अब ICC T20I विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जानेमन मलान, एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, एनरिख नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, एंडिल फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, वेन पार्नेल को शामिल किया गया है। टीम की कमान टेम्बा बावुमा को सौंपी गई है। … read-more

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: t20i world cup, South Africa, announce, squad

Courtesy: Cricket Addictor

Lawn Ball

फोटो: Hindustan Times

भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता स्वर्ण पदक

भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। उसने अफ्रीकी टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है। देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक मिला है। भारत ने लॉन बॉल में कोई मेडल नहीं जीता था 92 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 08:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, team, Lawn Ball, South Africa

Courtesy: Amar ujala

Ben Stokes

फोटो: Jagran English

बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से लिया सन्यास, 50 ओवर फार्मेट में नहीं दे पा रहा 100 प्रतिशत

इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह आखिरी बार वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए उतरेंगे। सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने संन्यास की घोषणा में स्टोक्स ने बताया है कि सच बात यह है कि मैं क्रिकेट के इस फार्मेट में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहे हूं और इंग्लैंड की जर्सी इससे कम डिजर्व नहीं करती है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 06:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: England, Test captain, One Day, South Africa

Courtesy: News18