SP

फोटो: Agniiban

सपा ने मध्य प्रदेश के लिए जारी की 35 उम्मीदवारों की नई सूची

समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक अन्य सूची में आगामी चुनावों के लिए 35 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसने पांच सीटों पर उम्मीदवारों को भी बदल दिया है। पार्टी ने बुधनी विधानसभा सीट से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ वैराग्यानंद गिरी उर्फ ​​'मिर्ची बाबा' को मैदान में उतारा है। मुरैना विधानसभा क्षेत्र से राकेश कुशवाहा और अंबाह विधानसभा क्षेत्र से अनीता सिंह… read-more

शनि, 28 अक्टूबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, SP, releases, 35 candidates, list

Courtesy: ABP News

Mayoral Candidates

फोटो: UP Tak

यूपी मेयर चुनाव: सपा ने 6 जिलों के लिए की 8 उम्मीदवारों की घोषणा

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अप्रैल 12 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत छह जिलों के लिए मेयर पद के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में पार्टी नेताओं व महापौर पद के आवेदकों के साथ बैठक की। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 4 मई और 11 मई को होंगे। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

गुरु, 13 अप्रैल 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, SP, released, first list, Candidates, Mayor Elections

Courtesy: India TV

Ajam Khan

फोटो: OneIndia

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम आजम खान के इलाज में जुटी है। आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनको बीते देर रात अस्पताल में सांस लेने की तकलीफ के चलते इंटेंसिव केयर यूनिट में एडमिट किया गया है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 04:09 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, Ajam Khan, hospital, critical

Courtesy: Amar ujala

Cm yogi

फोटो: Aajtak

सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। मुलाकात की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामले में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। एटा के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर भी सीएम योगी से चर्चा हुई है। साथ ही अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई जोगिंदर यादव के मामले में भी चर्चा हुई है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 09:04 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, Ramgopal Yadav, Yogi Adityanath, BJP

Courtesy: News18

Shivpal

फोटो: India Today

शिवपाल यादव ने अखिलेश के स्वतंत्र वाली चिट्ठी पर उन्हें बताया अपरिपक्व

अखिलेश यादव की चाचा और शिवपाल यादव को लिखी चिट्ठी पर शिवपाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा से आजाद करने का पत्र जारी करना अखिलेश यादव की अपरिपक्वता है अगर ऐसा ही था तो तो मुझे विधान मंडल दल से निकाल देते इस पत्र की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि सपा से आजाद होने का कोई मतलब ही नहीं है क्योंकि संविधान के अनुसार हम सभी स्वतंत्र हैं।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 06:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Akhilesh, Shivpal, SP, SBSP, Independent

Courtesy: Amar ujala

Ramakant Yadav

फोटो: Amar Ujala

सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को कोर्ट ने भेजा जेल

सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। 2016 में दर्ज एक मुकदमे में बाहुबली विधायक को जेल भेजा गया है। बाहुबली रमाकांत यादव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मार्च में उन्होंने हाेली को लेकर एक बयान दिया था, जिससे वह सुर्खियों में थे। उन्होंने कहा था कि वह होली नहीं मनाते हैं, ये उनका त्योहार नहीं है। 

सोम, 25 जुलाई 2022 - 04:51 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, Ramakant Yadav, Jail, Court

Courtesy: News18

Shivpal

फोटो: News18

शिवपाल यादव और ओपी राजभर को सपा का लेटर जारी, लिखा- कहीं भी जाने को स्वतंत्र

यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद से ही समाजवादी पार्टी में कुछ सही नहीं चल रहा। समाजवादी पार्टी की ओर से शिवपाल यादव और ओपी राजभर को लेटर जारी कर कहा गया है कि जहां ज्यादा सम्मान मिले, वहां चले जाइए। सपा की ओर से शिवपाल यादन को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि, "शिवपाल यादव जी, आपको अगर लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा, वो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।"

शनि, 23 जुलाई 2022 - 03:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, PSP, SBSB, shivpal yadav, Akhilesh Yadav

Courtesy: Jagran

Shivpal

फोटो: TOI

शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्होंने बधाई दी।शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया था कि वह आईएसआई के एजेंट हैं। हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे। 

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 06:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: shivpal yadav, SP, PSP, President

Courtesy: Amar ujala

Op Rajbhar

फोटो: Aajtak

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा- जल्द होगा तलाक

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने आखिरकार गठबंधन तोड़ने को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। ओपी राजभर ने कहा कि तलाक होगा और उसके बाद नए निकाह की सोची जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए ओपी राजभर ने फिर कहा कि अखिलेश यादव के नवरत्न कभी उन्हें अखिलेश यादव से मिलने नहीं देते। वो एसी कमरों में बैठकर फोन पर आजमगढ़ और रामपुर में वोट दिलवा रहे थे जबकि वो जमीन पर संघर्ष कर रहे थे।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SBSP, Op Rajbhar, Akhilesh Yadav, SP

Courtesy: Jagran

Chopper

फ़ोटो: TimesNow

आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के चॉपर के पास प्रदर्शनकारियों ने छोड़े काले गुब्बारे, 3 कांग्रेसी हिरासत में

आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां पीएम मोदी के चॉपर के पास प्रदर्शनकारियों ने काले गुब्बारे छोड़ दिए। विजयवाड़ा से जब प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहा था तभी आसमान में काले गुब्बारे उड़ते हुए दिखाई दिए। इस बीच कृष्णा जिला के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस के 3 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 05:59 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PM, modi, Helicopter, Vijayvada, SP

Courtesy: News18