फोटो: ISRO
6 करोड़ रूपये में आपको अंतरिक्ष में ले जाएगा इसरो
इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि, वो एक अंतरिक्ष पर्यटन मॉड्यूल विकसित कर रहा है, जिसके 2030 तक काम करने की उम्मीद है। "सुरक्षित और पुन: प्रयोज्य" मॉड्यूल में एक टिकट की कीमत 6 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत का अंतरिक्ष पर्यटन से जुड़ा काम 'गति पकड़ रहा है।' अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारियों ने यह भी कहा कि टिकट "प्रतिस्पर्धी कीमतों" पर उपलब्ध होंगे।
Tags: ISRO, Space, rs 6 crore, space tourism module
Courtesy: Money Control
फोटो: Perform India
अंतरिक्ष में लहराएगा तिरंगा, 750 स्कूली छात्राओं ने पूरा किया सपना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद अंतरिक्ष में तिरंगा फहराने की तैयारी के तहत अगस्त सात को सबसे छोटा रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल लॉन्च होगा। ये उपकरण अंतरिक्ष में अपने साथ तिरंगा लेकर जाएगा। खास बात है कि इस देश के 75 स्कूलों की 750 छात्राओं ने मिलकर बनाया है। ये सैटेलाइट लॉन्च 9.18 पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। अमृत महोत्सव के मद्देनजर एसएसएलवी में आजादीसैट सैटेलाइट भी होगा।
Tags: ISRO, Azadi Ka Amrit Mahotsav, Tiranga, Space
Courtesy: TV9Hindi
फोटो: Smartprix
गूगल ने Gmail का बदला स्वरूप, एक जगह से Chat, Spaces, Meet ये सारे फीचर्स मिलेंगे
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए Gmail के रीडिजाइन्ड यूजर इंटरफेस का वीडियो शेयर किया है। साथ ही, इसके यूनिफाइड मॉडर्न डिजाइन की डिटेल शेयर की है। अब यूजर को Gmail में मेल बॉक्स के साथ-साथ Chat, Spaces, Meet ये सारे फीचर्स मिलेंगे। यानी यूजर एक ही जगह से कई तरह के काम कर सकेंगे। यूजर्स इन ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। इन्हें अलग-अलग विंडो में लॉन्च नहीं करना पड़ेगा।
Tags: Gmail, Space, chat, Meet
Courtesy: Jagran
फोटो: News Nation
अब निजी कंपनियां करेंगी नासा के स्पेस सूट का निर्माण
नासा के स्पेस सूट बनाने का काम अब निजी कंपनियां करेंगी। Z-1 स्पेससूट प्रोटोटाइप को एक दशक पहले लाया गया था जिसे अब दोबारा बनाया जाएगा। स्पेस सूट नासा के मून मिशन समेत कई प्रोजेक्ट्स में काम आएंगे। इस सूट का टेस्ट वर्ष 2012 में किया जा चुका है। इसी बेहतर स्पेसवॉक करने के लिए बनाया गया है। ये अपोलो युग के स्पेस आउट से बेहतर है, जिसका लाभ एस्ट्रोनॉट उठा सकेंगे।
Tags: NASA, NASA ASTRONAUTS, Space
Courtesy: AajTak News
फ़ोटो: Hindustan Times
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IN-SPACe के मुख्यालय का किया उद्घाटन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र के मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सारी बंदिशों से आजाद करके IN-SPACe के माध्यम से प्राइवेट इंडस्ट्रीज को भी सपोर्ट करके देश आज विनर्स बनाने का अभियान शुरू कर रहा है। इन-स्पेस एक नोडल एजेंसी होगी, जो अंतरिक्ष गतिविधियों और गैर-सरकारी निजी संस्थाओं को अंतरिक्ष से जुड़ी सुविधाओं के विभाग के उपयोग की अनुमति देगी।
Tags: PM, नरेंद्र मोदी, Space, Nodal, IN-SPACe
Courtesy: News18
फोटो: HT Tech
चार दिनों में धरती के पास से निकलेगा कुतुब मीनार से 24 गुना बड़ा एस्टेरॉयड
अंतरिक्ष में बेहद रोमांचक घटना मई 27 को घटने वाली है, जब एक विशालकाय क्षुदग्रह धरती के बेहद पास से होकर गुजरने वाला है। ये जानकारी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज की ओर से दी गई है। माना जा रहा है कि ये एस्टेरॉयड बुर्ज खलीफा से दो गुणा और कुतुब मीनार से लगभग 24 गुना बड़ा है। हांलांकि पृथ्वी से इसकी दूरी 40 लाख किलोमीटर होगी जो चंद्रमा की अपेक्षा 10 गुणा अधिक है।
Tags: NASA, NASA ASTRONAUTS, Space, Asteroid
Courtesy: AajTak News
फोटो: HT Track
नासा ने खोज निकाले नए ग्रह, जीवन और एलियंस के मौजूद होने की संभावना
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने खगोलीय सीमा से बाहर नए ग्रहों को खोजने की जानकारी दी है। नासा के मुताबिक अंतरिक्ष में 5000 से अधिक ग्रह है, जिन्हें खोजना अभी शेष है। नासा की इस खोज को मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। नासा ने 65 नए ग्रह खोजे हैं जिन पर जीवन की संभावनाएं है। इस ग्रहों पर जीवन के अंश होने की संभावना है। इन ग्रहों पर कई गैसों की भी मौजूदगी हो सकती है।
Courtesy: NDTV News
फोटोः Firstpost
चंद्रयान-2 ने चंद्रमा के बाहरी वातावरण में आर्गन-40 गैस की खोज
चंद्रमा के वातावरण की बाहरी पतली परत में आर्गन-40 की खोज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 मिशन पर स्थित स्पेक्ट्रोमीटर ने दी है। इसरो ने मार्च आठ को ये जानकारी साझा कर बताया कि ये अवलोकन चंद्रमा के बाहरी वातावरण एक्सोस्फीयर की गतिशीलता और चंद्रमा की सतह से शुरुआती कुछ मीटर नीचे रेडियो एक्टिव गतिविधियों पर प्रकाश डालते हैं तो आर्गन-40 गैस की उत्पत्ति चंद्रमा की सतह के नीचे मौजूद पोटेशियम-40 (K-40) के रेडियो एक्टिव विखंडन से… read-more
Tags: Space, ISRO, Chandrayaan 2, Argon
Courtesy: News18
फोटो: 24HTECH.ASIA
धरती के साथ अब चांद पर भी दौड़ेगी टोयोटा की कार
मशहूर कार निर्माता कंपनी टोयोटा अंतरिक्ष में चलने वाली कार बना रही है। इसका नाम लूनर क्रूज़र रखा गया है। इस कार को 2040 तक चांद पर फिर मंगल ग्रह पर भेजा जाएगा। यह कोई सामान्य कार नही होगी। इसमें एक रोबोटिक हाथ लगा होगा। जो अंतरिक्ष मे देखभाल का काम करेगा। इसके डिजाइन और निर्माण के लिए टोयोटा ने स्वदेशी जापानीज एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के साथ करार किया है। जापान काफी समय से चांद में दिलचस्पी दिखा रहा है।
Tags: moon, Space, Toyota, lunar Cruiser
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: TechCrunch
वैज्ञानिकों ने किया दावा, चांद पर मौजूद है करोड़ों लोगों के लिए ऑक्सीजन
ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी और नासा के वैज्ञानिकों ने मिलकर हाल ही में ये दावा किया की चांद की ऊपरी सतह पर एक लाख साल तक के लिए ऑक्सीजन मौजूद है। वैज्ञानिकों के अनुसार चांद पर इतना ऑक्सीजन है कि 800 करोड़ लोग एक लाख वर्षों तक ऑक्सीजन ले सकते है। हालांकि ये ऑक्सीजन गैस के तौर पर नहीं बल्कि पत्थर को रुप में कई परतों के नीचे दबा हुआ है।
Courtesy: Zee News Hindi