मनुष्य की इन हरकतों की वजह से कभी भी एलियंस कर सकते हैं पृथ्वी पर हमला
एलियन को लेकर BioScience जर्नल में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इसके मुताबिक इंसान जितना अंतरिक्ष मे जाएगा उतना ही उसके साथ एलियन के वापस आने का खतरा बना हुआ है। यह कोई नही जानता कि वो एलियन कितने सूक्ष्म होंगे कि उन्हें आँखों से भी नही देखा जा सकेगा। अगर ऐसा हुआ तो पृथ्वी पर यह इंसानों के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होगा। ऐसे ही पृथ्वी के सूक्ष्म जीव भी यान के साथ अंतरिक्ष मे जा सकते हैं।
Tags: BioScience Journal, aliens, Space, Earth
Courtesy: Aajtak News
बच्चों के लिए हो रही यंग साइटिस्ट इंडिया प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा 50 हजार का इनाम
"स्पेसकिड्स इंडिया" द्वारा 8वीं-12वीं कक्षा के बच्चों के लिए यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है, जिसके विजेता को 50 हजार रुपये नकद इनाम मिलेगा। प्रतियोगिता पांच कैटेगरी में होगी जिसमें हिस्सा लेने के लिए कोई फीस नहीं भरनी है। कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने संबंधित सभी जानकारी दी है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अंतिम दिन 25 दिसंबर है। बच्चों को… read-more
Tags: Space, Space Kidz India, Young Scientist
Courtesy: Aaj tak NEWS
अंतरिक्ष के बादलों में दिखी 'गॉडज़िला' की आकृति
कैलटेक खगोलशास्त्री रॉबर्ट हर्ट को अंतरिक्ष के बादलों में 'गॉडज़िला' की आकृति दिखाई दी। रॉबर्ट हर्ट नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलिस्कोप द्वारा आकृतियों का अनुभव कर उसकी तस्वीरें लेते हैं। उन्होंने बताया कि वे किसी भी प्रकार के मॉन्स्टर की आकृति की खोज नहीं कर रहे थे। किन्तु आसमान के किसी क्षेत्र को ध्यान से देखने के बाद आंख और मुंह जैसी आकृति दिखी जिससे उन्होंने गॉडज़िला की कल्पना कर ली।
Tags: godzilla shape, Space, space telescope, NASA, science news
Courtesy: Navbharat Times
जल्द ही रॉकेट में बैठकर अंतरिक्ष यात्रा करना होगा संभव
रॉकेट स्टार्टअप कंपनी 'अग्निकुल कोस्मोस' जल्द ही भारत से अंतरिक्ष यात्रा शुरू करने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाने वाली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन,(इसरो) से रॉकेट बनाने और उसकी परीक्षण का अधिकार मिलने के बाद कंपनी के सीईओ और सह संस्थापक श्रीनाथ रविचंद्रन ने रॉकेट टेस्टिंग को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए उपभोक्ताओं को सस्ती सुविधा देने की बात कही है। सरकार द्वारा अंतरिक्ष विभाग का किसी प्राइवेट कंपनी के साथ किया गया यह दूसरा समझौता है।… read-more
Tags: Space, ISRO, outer space, Rocket
Courtesy: Jagran news
महज आठ वर्ष की उम्र में बच्ची ने खोजे 18 स्पेस रॉक
ब्राजील निवासी आठ वर्षीय निकोल ऑलिवेरिया ने 18 स्पेस रॉक्स की खोज की है। दरअसल, निकोल ने नासा के एस्टेरॉइड हंटर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसके तहत बच्चों के वैज्ञानिक कौशल को तराश कर उन्हें अंतरिक्ष की दुनिया को और अच्छे ढंग से समझने में सक्षम बनाया जाता है। अगर नासा द्वारा इन खोजे गए स्पेस रॉक्स की पहचान एस्टेरॉयड के रूप में हो जाती है, तो निकोल ऐसा करने वाली सबसे युवा खगोल वैज्ञानिक बन जाएंगी।
Tags: Space, NASA, Asteroid, space rocket
Courtesy: India Times News
स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष के सफर पर भेजे चार आम लोग
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने सितंबर 16 की सुबह 5:32 बजे चार आम लोगो को अंतरिक्ष मे भेज दिया है। यह पहला ऐसा मौका है, जब सरकार के चुने हुये लोगो के बजाय आम आदमी को अंतरिक्ष मे भेजा गया है। चारों लोग तीन दिन तक धरती से 575 किमी ऊपर यात्रा करेंगे। इस मिशन को फ्लोरिडा में मौजूद कैनेडी स्पेस रिसर्च सेंटर से लॉन्च किया गया है।
Tags: SpaceX, Space, Elon Musk, people
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
सितंबर 9 की रात पृथ्वी के नजदीक आएगा विशाल एस्टेरॉइड, चांद से भी कम होगी दूरी
अंतरिक्ष में अनोखी घटनाओं का होना आम है, लेकिन सितंबर 9 की रात एक बहुत बड़ा एस्टेरॉइड पृथ्वी की कक्षा में चांद से भी कम दूरी पर आ रहा है। आमतौर पर एस्टेरॉइड पृथ्वी और चांद से 10 गुना से भी अधिक दूर होता है, लेकिन सितंबर 9 को ये एस्टेरॉइड पृथ्वी से सिर्फ 3 लाख 66 हजार किमी की दूरी पर होगा, जो 3 लाख 84 हजार किमी दूर मौजूद चंद्रमा से भी कम दूरी है।
Tags: Asteroid, Earth, moon, Space
Courtesy: Amar Ujala
अंतरिक्ष में जीवाणु विकास पर नजर रखने हेतु ISRO ने विकसित किया उपकरण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और भारतीय विज्ञान संस्थान ने मिलकर एक ऐसा उपकरण बनाया है जो सूक्ष्मजीवों को विकसित करने में सहायक होगा। बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह उपकरण बिना मानवीय दखल के जीवाणु के विकास पर नजर रखने तथा कठोर पर्यावरण में उसके व्यवहार के बारे में जानकारी देने में सक्षम होगा। जिसमें एलईडी और फोटोडायोड सेंसर द्वारा जीवाणु विकास पर नजर रखी जाएगी।
Tags: ISRO, IISC, sensor, Space
Courtesy: Jagran News
नासा के हबल टेलिस्कोप ने पेश की तारों के समूह की तस्वीर
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप ने आकाशगंगा के बाहर स्मॉल मैगनेलिक क्लाउड में मौजूद तारों के समूह यानी क्लस्टर की तस्वीर ली है। इसकी दूरी धरती से 2 लाख 10 हजार प्रकाशवर्ष दूर है। वैज्ञानिकों ने इसे NGC 346 नाम दिया है। इस तस्वीर में कुछ नीले सितारों के गुच्छे भी है। नासा के अधिकारियों के अनुसार तस्वीर में धूल के छोटे गुबार है जो केंद्र की तरफ जाते दिख रहे है।
Tags: NASA, NASA ASTRONAUTS, Samsung Galaxy, Space
Courtesy: Navbharat Times
अंतरिक्ष यात्रा के लिए आज उड़ान भरेंगी भारतवंशी सिरिशा बांदला
वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एण्ड रिसर्च ऑपरेशन्स की उपाध्यक्ष सिरीशा बांदला 11 जुलाई को अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगी। इसके साथ ही वो अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी भारतीय महिला बन जाएंगी। इस सफर में उनके साथ वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के मालिक रिचर्ड ब्रेनसन समेत पांच अन्य लोग भी उनके साथ जाएंगे। सिरीशा और उनके सभी छह साथी अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठकर अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। उड़ान के दौरान सिरिशा रिसर्चर एक्सपीरियंस की… read-more
Tags: Sirisha Bandla, virgin galactic, Space Travel, Space, Technology
Courtesy: Live Hindustan