Sports Ministry To Spend RS 190 Crores On Training Of Athletes

फोटो: Star Of Mysore

राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाड के लिए एथलीटों के प्रशिक्षण पर 190 करोड़ रुपये खर्च करेगा मंत्रालय

खेल मंत्रालय ने अप्रैल चार को कहा कि वह आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए एथलीटों के प्रशिक्षण, विदेशी प्रदर्शन, उपकरण और सहयोगी स्टाफ पर 190 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मंत्रालय ने 33 खेल विषयों के लिए प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं (एसीटीसी) के वार्षिक कैलेंडर को अंतिम रूप देते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न एनएसएफ को सहायता के रूप में 259 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sports Ministry, training of athletes, Commonwealth Games

Courtesy: Amar Ujala News

Indian Paralympics Players

फोटो: Twitter

टोक्यो में पैरालम्पिक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ खिलाड़ियों का दल

टोक्यो में अगस्त 24 से आयोजित होने वाले पैरालम्पिक में हिस्सा लेने के लिए आठ खिलाड़ियों का पहला दल अगस्त 18 की सुबह को रवाना हुआ। इस दल में भारतीय ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु भी शामिल है। दल को विदाई देने के लिए खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय पैरालम्पिक समिति के अधिकारी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद थे। भारतीय खिलाड़ियों का दूसरा दल शाम को रवाना होगा।

बुध, 18 अगस्त 2021 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: Tokyo 2020 Paralympics, Indira Gandhi International Airport, SAI, Sports Ministry

Courtesy: NBT News

Fit India freedom Run

फोटो: PIB

फिट इंडिया फ़्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ आज

"आजादी का अमृत महोत्सव" के तहत खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अगस्त 13 को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 शुभारंभ करेंगे। जिसका आयोजन देश के 744 जिलों में होगा तथा प्रत्येक जिले के 75 गांवों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 7.50 करोड़ युवा नागरिक दौड़ में हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य फिटनेस को प्रोत्साहित करने और हम सभी को मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति दिलाना है। इस कार्यक्रम का समापन अक्टूबर दो को किया जाएगा। 

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 09:00 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: Sports Ministry, Anurag Thakur, Fit India Freedom Run, National

Courtesy: Amar Ujala News

Kiren Rijiju

फोटो: Divya Himachal

खेल मंत्रालय ने बढाए विदेशी कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ के अनुबंध

सितम्बर 5 को खेल मंत्रालय ने कहा है कि, ''2024 ओलंपिक, 2022 राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए नौ विदेशी कोचों और सहयोगी स्टाफ के अनुबंध बढ़ाए गए हैं, जिसमें एथलेटिक्स के हाई परफोर्मेंस निदेशक भी शामिल किये हैं।'' मंत्रालय ने जुलाई में फैसला किया था कि, ओलिंपिक चक्र के साथ भारतीय और विदेशी कोचों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जाएगा। खेल मंत्री रीजिजू ने कहा कि, ''कोचों के अनुबंध को बढ़ाने का फैसला हमारे एथलीटों को फायदा पहुंचाएगा… read-more

रवि, 06 सितंबर 2020 - 03:03 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Sports Ministry, KHEL MANTRALAY, Kiren Rijiju

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR