फोटो: India TV News
श्रीलंका ने दी भारत, चीन, रूस और चार अन्य देशों के आगंतुकों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश को मंजूरी
श्रीलंका ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है। श्रीलंका के विदेश मामलों के मंत्री अली साबरी ने एक्स को संबोधित करते हुए कहा, "कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को मुफ्त वीजा… read-more
Tags: Sri Lanka, approves, visa free entry, visitors
Courtesy: Latestly
फोटो: Latestly
IND vs PAK एशिया कप 2023 सुपर फोर मैच से पहले श्रीलंका के क्रिकेटरों ने विराट कोहली ने को दिया चांदी का बल्ला
भारत 10 सितंबर को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा। इस जोरदार मुकाबले की तैयारी के लिए विराट कोहली नेट्स पर मेहनत कर रहे हैं। सितंबर 10 को मुकाबले से पहले श्रीलंका के उभरते क्रिकेटरों ने विराट कोहली को चांदी का बल्ला तोहफे में दिया। बीसीसीआई द्वारा एक्स (ट्विटर) पर शेयर किये गए एक वीडियो में कोहली श्रीलंका के युवा… read-more
Tags: Virat Kohli, gifted, silver bat, Sri Lanka
Courtesy: ABP Live
फोटो: Wikimedia
एनआईए ने भारत-श्रीलंका हथियार और ड्रग्स तस्करी मामले में किया एक और को गिरफ्तार: तमिलनाडु
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज आतंकवादी समूह लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) को पुनर्जीवित करने के प्रयासों से संबंधित भारत-श्रीलंका अवैध ड्रग्स और हथियार व्यापार मामले में तमिलनाडु से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने एक बयान में कहा, "तमिलनाडु में मामले के एक प्रमुख साजिशकर्ता लिंगम की गिरफ्तारी के साथ, जुलाई 2022 में दर्ज श्रीलंकाई अवैध ड्रग्स और हथियार व्यापार मामले में अब तक कुल 14 लोग एनआईए के घेरे में आ गए हैं।"
Tags: Tamilnadu, Sri Lanka, arms and drugs, Smuggling Case, nia arrests
Courtesy: Etvbharat
फोटो: India TV News
आईएमएफ ने दिवालिया श्रीलंका के लिए दी 3 अरब डॉलर के महत्वपूर्ण बेलआउट को मंजूरी
श्रीलंका में जबरदस्त आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने देश की दिवालिया अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद करने के लिए चार वर्षों में देश के लिए लगभग 3 बिलियन डॉलर के बेलआउट कार्यक्रम को मंजूरी दी। आईएमएफ ने मार्च 20 को घोषणा करते हुए कहा कि कार्यकारी बोर्ड ने बेलआउट कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। आईएमएफ के अनुसार लगभग 333 मिलियन डॉलर तुरंत वितरित किए जाएंगे।
Tags: IMF, approves, crucial bailout program, Bankrupt, Sri Lanka
Courtesy: Jagran News
फोटो: Wikimedia
श्रीलंका ने दी अडानी समूह के $442 मिलियन के निवेश को मंजूरी
अडानी समूह को देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में दो नवीकरणीय ऊर्जा सुविधाएं स्थापित करने के लिए श्रीलंका के निवेश प्रोत्साहन प्राधिकरण द्वारा हरी झंडी दी गई है। मन्नार और पूनरीन पवन ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता क्रमशः 250 मेगावाट और 100 मेगावाट होगी, और इसके लिए 442 मिलियन डॉलर के संयुक्त निवेश की आवश्यकता होगी। परियोजनाओं के 2025 तक चालू होने की उम्मीद है और इसका उद्देश्य श्रीलंका की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाना है।
Tags: adani group investment, worth, Approved, Sri Lanka
Courtesy: Financial Express
फोटो: India.com
दिनेश गुणवर्धने ने ली श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ
श्रीलंका नेता दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज कोलंबो के फ्लावर रोड स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। अप्रैल में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उन्हें गृह मंत्री नियुक्त किया था। इससे पहले, उन्होंने लोक प्रशासन, प्रांतीय परिषदों और स्थानीय सरकार जैसे मंत्रालयों को संभाला है। कुछ समय पहले तक… read-more
Tags: Dinesh Gunawardena, appointed, Prime Minister, Sri Lanka
Courtesy: Lokmat News
फोटो: Twitter
बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल गेम्स के लिए श्रीलंका ने की 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा
श्रीलंका ने जुलाई 29 से बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल गेम्स के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम का नेतृत्व चमारी अथापथु करेंगी। श्रीलंका राष्ट्रमंडल खेलों की 15 सदस्यीय महिला टीम में चमारी अथापथु, हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, मालशा शेहानी, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अमा कंचना, अचिनी कुलसुरिया, इनोका रणवीरा, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका सिलवा,… read-more
Tags: Sri Lanka, announced, womens team, Commonwealth Games
Courtesy: Khabari Club
फोटो: India TV News
श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने की इस्तीफे की घोषणा
श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के बीच में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने आज अपने इस्तीफे की घोषणा की है। कई नाराज प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास पर भीड़ लगा दी, जिससे उन्हें एक अज्ञात स्थान पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। राजपक्षे ने सूचित किया कि वह 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देंगे। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे द्वारा इस्तीफ़ा देने के बाद संसद के स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्धने ने राष्ट्रपति के इस्तीफा देने के फैसले की घोषणा की है।… read-more
Tags: Sri Lanka, Economic crisis, President Gotabaya Rajapaksa, announces resignation
Courtesy: Aajtak News
फोटो: India TV News
प्रदर्शनकारियों द्वारा आवास को घेरने के बाद भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे: रिपोर्ट
प्रदर्शकारियों द्वारा राष्ट्रपति के आवास को घेरने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे जुलाई 8 को उनके आवास से फरार हो गए। महिंद्रा राजपक्षे सरकार द्वारा इस्तीफ़ा देने के बाद 73 वर्षीय गोटबाया राजपक्षे को श्रीलंका का 26वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। लेकिन आर्थिक संकट के कारण गोटाबाया राजपक्षे को लेकर प्रदर्शन जारी है। अब खबर है कि प्रदर्शकारियों द्वारा शनिवार को उनके आवास को… read-more
Tags: Sri Lanka, President, Gotabaya Rajapaksa, flees, protesters
Courtesy: Prabha Sakshi
फोटो: National Duniya
श्रीलंका ईंधन संकट: सरकार ने की आज से स्कूलों के लिए सप्ताह भर की छुट्टी की घोषणा
ईंधन संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने जुलाई तीन को कहा, देश भर के सभी सरकारी स्कूलों में 4 से 8 जुलाई तक अवकाश रहेगा। स्कूल के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति कम होने पर मंत्रालय के अधिकारियों, प्रांतीय शिक्षा सचिवों और अन्य अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। सरकार ने स्कूलों को बंद करने के साथ ही उनसे ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने की अपील की है।
Tags: Sri Lanka, Fuel Crisis, Holiday, Schools
Courtesy: India.Com