Srilanka Agriculture

फ़ोटो: Tamil Gaurdian

श्रीलंका ने अपने सरकारी कर्मचारियों से कहा- एक दिन की छुट्टी लेकर उगाएं फसल

श्रीलंका ने अपने सरकारी कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने घर के आसपास में फसलें उगाने के लिए हर हफ्ते एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी लें ताकि भोजन की बढ़ती कमी को रोका जा सके। श्रीलंका के प्रेसीडेंट गोटबाया राजपक्षे ने पिछले साल देश में रासायनिक खादों का आयात बंद कर दिया था। श्रीलंका को ग्रीन इकोनॉमी बनाने के लिए किए गए इस निर्णय से देश में खाद्य संकट आ गया, क्योंकि पैदावार में 50% से ज्यादा की कमी आ गई।

मंगल, 14 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sri Lanka, Agriculture, crisis, Economy

Courtesy: Hindustan

Economic Crisis In Sri Lanka

फोटो: Jagran Images

'आर्थिक संकट' के बीच श्रीलंकाई कैबिनेट ने दिया सामूहिक इस्तीफा

देश में सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच, श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने अप्रैल 3 को तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा सौंप दिया। शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धन ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने अपने सामूहिक इस्तीफे पीएम महिंदा राजपक्षे को सौंपे हैं। विशेष रूप से, श्रीलंका के नागरिक आर्थिक संकट के बीच राजपक्षे प्रशासन के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sri Lanka, new cabinet, Economic crisis

Courtesy: Navbharat Times

Srilankan Airlines

फोटो: Wikimedia

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू करने के लिए खुला श्रीलंका का सबसे पुराना हवाई अड्डा

श्रीलंका का सबसे पुराना और पहला एयरपोर्ट मार्च 27 को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खुल गया है। 60 के दशक में कटुनायके में भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के चालू होने के बाद रतमलाना हवाई अड्डे को घरेलू उड़ानों के लिए निर्धारित किया गया था। विमानन अधिकारियों के अनुसार, 50 सीटों वाला हवाई जहाज कोलंबो के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित करेगा, जिसे बाद में बढ़ाकर पांच प्रति सप्ताह कर दिया जाएगा।

रवि, 27 मार्च 2022 - 06:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sri Lanka, oldest airport, first international flight

Courtesy: Ujjwal Prakash

Legend League Cricket

फोटो: Asianet

एक बार फिर मैदान पर दिखेंगे दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर, जनवरी 20 से शुरू होगा एलएलसी

लीजेंड लीग क्रिकेट की शुरुआत जनवरी 20 से ओमान में होने वाली है। इस लीग में सन्यास ले चुके खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें तीन टीम होंगी इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और शेष विश्व। इंडिया की टीम में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते नज़र आएंगे। वहीं एशिया में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। शेष विश्व मे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जलवा दिखाते नज़र आएंगे।

शनि, 08 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Pakistan, Sri Lanka, Australia, England, llc

Courtesy: Amar Ujala

Jaffna Kings

फोटो: The Srilanka Reporter

जाफना किंग्स, गॉल ग्लैडिएटर्स को 23 रन से हराकर बनी लंका प्रीमियर लीग की नई चैंपियन

जाफना किंग्स और गॉल ग्लैडिएटर्स के बीच दिसंबर 23 को खेले गए लंका प्रीमियर लीग के फाइनल को जाफना किंग्स ने 23 रनो से जीत लिया है। जाफना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अविष्का फर्नांडो के 63 रनो के दम पर 201 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए गॉल की टीम 178 रन ही बना पाई। अविष्का फर्नांडो को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

शुक्र, 24 दिसम्बर 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Sri Lanka, Lanka Premier League, champion, jafna kings

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Sl vs Wi

फोटो: ESPNcricinfo

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, स्पिनरों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज को श्रीलंका ने 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को श्रीलंका ने 164 रनो से अपने नाम किया है। इस जीत के साथ श्रीलंका WTC की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इस टेस्ट सीरीज में स्पिनरों ने जमकर कहर बरपाया। दोनो टीमो के स्पिन गेंदबाज़ों ने सीरीज में 67 विकेट चटकाए। जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 01:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: Sri Lanka, West Indies, Test Cricket, WTC

Courtesy: Amar Ujala News

Sri Lanka Vs Australia

फोटो: Times of India

टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में अक्टूबर 28 को दुबई में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच को ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से जीत लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की 65 रनों की पारी के दम पर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। 

शुक्र, 29 अक्टूबर 2021 - 09:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: T20 World Cup, Australia, Sri Lanka, sports

Courtesy: Zee News Hindi

SL VS NAM

फोटो: Insidesports

टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका ने नामिबिया को 7 विकेट से हराया

श्रीलंका और नामिबिया के बीच अक्टूबर 18 को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के राउंड-1 के मैच को श्रीलंका ने सात विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये नामिबिया की पूरी टीम श्रीलंकाई गेंदबाज़ों के सामने सिर्फ 96 रनों पर सिमट गई। इस आसान से लक्ष्य को श्रीलंका ने सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया।

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 11:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Sri Lanka, Namibia, T20 World Cup, sports

Courtesy: Aaj Tak News

Army Chief

फोटो: India News Network

चार दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे सेना प्रमुख एमएम नरवणे

भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे अपने चार दिवसीय श्रीलंका दौरे पर अक्टूबर 13 को कोलंबो पहुंच गए हैं। सेना प्रमुख अपने दौरे पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और कई अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में चीन की चुनौतियों को रोकने और दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है। सेना प्रमुख का यह पहला श्रीलंका दौरा है। 

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 03:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Indian Army Chief, General Manoj Mukund Narvane, Sri Lanka, National

Courtesy: Amar Ujala News

South Africa vs Srilanka

फोटो: NDTV

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच सितंबर 12 को खेले गए दूसरे टी20 मैच को साउथ अफ्रीका ने नौ विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका ने तबरेज़ शम्सी और एडेन मार्करम के तीन-तीन विकेट की बदौलत श्रीलंका को 103 पर ही रोक दिया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: South Africa, Sri Lanka, t20 series, tabrez shamsi

Courtesy: Amar Ujala News