फोटो: The Indian Express
नोएडा सोसायटी कांड के आरोपी नेता श्रीकांत को अब भी नहीं मिली जमानत
नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने जमानत नहीं दी है। जमानत याचिका पर अब अक्टूबर 17 को सुनवाई की जाएगी। इसी के साथ हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि सरकारी वकील तीन सप्ताह में काउंटर एफिडेविट दायर करे। बता दें कि ये सुनवाई जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में की गई। बता दें कि श्रीकांत ने गैंगस्टर मुकदमे में रिहाई के लिए जमानत अर्जी दाखिल की है।
Tags: UP government, Allahabad High Court, Srikant Tyagi
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: Ndtv.com
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को नहीं मिली जमानत
उत्तरप्रदेश के नोएडा की एक सोसाइटी में महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करने वाले श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज हो गई है। जनपद गौतमबुद्धनगर की अदालत में जिला एवं सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश रणविजय प्रताप सिंह ने जमानत याचिका खारिज की हैै इस बात की पुष्टि त्यागी के वकील सुशील भाटी ने भी की है। बता दें कि त्यागी पर गैंगस्टर अधिनियम, असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
Tags: District Court, Srikant Tyagi, bail reject
Courtesy: Indiatv
फोटो: Rewa Riyasat
श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत, अब भी जेल से आने का रास्ता साफ नहीं
नोएडा ओमैक्स सोसायटी मामले में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को तीन मामलों में जमानत मिल गई है, जिसमें महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला भी शामिल है। हालांकि अभी वो जेल से बाहर नहीं आ सकेगा क्योंकि पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। बता दें कि पुलिस ने मेरठ से चार लोगों समेत श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस ने श्रीकांत पर 25,000 रूपये का इनाम भी घोषित किया था।
Tags: Srikant Tyagi, Bail, interim bail, UP Police
Courtesy: NDTV News
फोटो: Tricity Today
श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महापंचायत का आयोजन : नोएडा
नोएडा में श्रीकांत त्यागी के समर्थन में अगस्त 21 को त्यागी समाज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। त्यागी समाज ने आरोपी के परिवार के पक्ष में एकजुट होकर गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला है। जानकारी के मुताबिक पंचायत में शामिल पदाधिकारियों का कहना है कि त्यागी को षडयंत्र के हत फंसाया जा रहा है। पश्चिमी यूपी के अलग अलग जिलों के लोग हिस्सा ले रहे है।
Tags: Srikant Tyagi, Noida, Noida Omaxe Society, mahapanchayat
Courtesy: AajTak
फोटो: jantaserishta
श्रीकांत त्यागी के खिलाफ बोलना बीजेपी सांसद महेश शर्मा को पड़ा भारी, महापंचायत का हुआ ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब भाजपा सांसद महेश शर्मा के खिलाफ त्यागी समाज ने महापंचायत करने का ऐलान कर दिया है। त्यागी समाज का मानना है कि महेश शर्मा ने जानकर त्यागी समाज को बदनाम करने के लिए ये कदम उठाया है। इस मामले पर महेश शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि मैंने हमेशा त्यागी समाज का सम्मान किया है। मेरी छवि खराब करने के लिए ये साजिश रची जा रही है।
Tags: Mahesh Sharma, BJP, Srikant Tyagi, mahapanchayat
Courtesy: ndtv
फ़ोटो: Hindustan times
महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज
सूरजपुर कोर्ट की निचली अदालत ने नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली गलौच करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि त्यागी पर आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उसके समर्थन में सोसाइटी में घुसे 6 लोगों को कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है। गौरतलब है कि त्यागी और उसके साथी पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है।
Tags: Srikant Tyagi, surajpur court, bail reject, Noida
Courtesy: Aajtak
फोटो: News18
श्रीकांत त्यागी के परिवार के लिए सहानुभूति जताने लगे महेश शर्मा
नोएडा में गालीबाज श्रीकांत त्यागी के मामले में टिप्पणी करने वाले सांसद महेश शर्मा बैकफुट पर आ गए है। बीजेपी सांसद महेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने त्यागी समाज के खिलाफ टिप्पणी नहीं की है। इस मामले में उनके खिलाफ कई भ्रांतियां फैलाई जा रही है। बता दें कि श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया था। वहीं अब त्यागी समाज श्रीकांत के समर्थन में उतर आया है।
Tags: Srikant Tyagi, Noida, Omaxe Society, Mahesh Sharma
Courtesy: AajTak News
फोटो: bebakmanch
श्रीकांत त्यागी की मुश्किल अभी नहीं ले रही थमने का नाम, अब प्रयागराज में लगेगा झटका
नोएडा की सोसायटी में महिाल के साथ दुर्व्यवहार करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार है। अब उसके खिलाफ प्रयागराज में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी हो रही है। पुलिस में उसके खिलाफ तहरीर दी गई है। बनिया समाज ने श्रीकांत के खिलाफ समाज को अपमानित करने और गाली देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि इस शिकायत में कहा गया कि महिला को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया जिससे पूरा समाज भी अपमानित हुआ है।
Tags: Srikant Tyagi, Noida, Omaxe Society, Prayagraj
Courtesy: news 18
फोटो: Jagran
श्रीकांत त्यागी मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, छह हुए सस्पेंड
नोएडा की सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में ढिलाई बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। वहीं महिला की सुरक्षा के मद्देनजर उसे दो सुरक्षाकर्मी भी मुहैया कराए गए है। आरोप है कि उसने महिला के साथ अभद्र भाषा और व्यवहार किया था।
Tags: Srikant Tyagi, BJP, UP Police, Gangster Act
Courtesy: NDTV News
फोटो: BD News
श्रीकांत की लोकेशन के बारे में हुआ खुलासा, बार बार ऑन हो रहा है फोन
नोएडा सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश पता चली है। पुलिस उसे ढूंढते हुए पहुंची मगर वो फरार हो चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा। माना जा रहा है कि वो अपने दो अन्य फोन के जरिए अपने वकील व सहयोगियों से संपर्क साध रहा है। श्रीकांत को पकड़ने के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में टीमें लगी हुई है।
Tags: Noida, Srikant Tyagi, UP Police
Courtesy: AajTak