Crisis

फोटो: Mint

श्रीलंका में बंद के कारण राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल

श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के कारण राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षा ने आपातकाल लागू कर दिया है। देश की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के रखरखाव के उद्देश्य से ये फैसला हुआ है। देश में अप्रैल एक से ये फैसला लागू हो गया है। गौरतलब है कि देश दिवालिया होने की कगार पर है, जिस कारण लोग राष्ट्रपति के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। पूरे देश में तनाव का माहौल बना हुआ है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka Government, Political crisis, emergency

Courtesy: AajTak News

Srilanka Ban Burqa

फ़ोटो: Jagran

श्रीलंका में बैन होगा बुर्का, 1000 से ज़्यादा मदरसे होंगे बंद

श्रीलंका राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रख कर बुर्के पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। एक हजार से ज्यादा मदरसों व इस्लामिक स्कूलों को भी बंद किया जाएगा। श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री शरथ वीरासेकरा ने इसे बढ़ते कट्टरपंथ की निशानी बताते हुए इस फैसले की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा, “पहले के समय में मुस्लिम औरतें और लड़कियां कभी बुर्का नहीं पहनती थीं। ये धार्मिक उग्रवाद का प्रतीक है जो हाल ही में आया है। हम इस पर अवश्य प्रतिबंध लगाएंगे।”

सोम, 15 मार्च 2021 - 04:47 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Srilanka Government, Ban Burqa, Shut Many Islamic Schools, Veersekra

Courtesy: India Tv