UNHRC

फ़ोटो: One india

जिनेवा में श्रीलंका के खिलाफ पास हुआ प्रस्ताव, भारत रहा वोटिंग से दूर

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका में सुलह, जवाबदेही और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें भारत वोटिंग से दूर रहा। इस प्रस्ताव में 20 देशों ने 47 सदस्यीय परिषद के पक्ष में मतदान किया लेकिन चीन और पाकिस्तान सहित सात देशों ने प्रस्ताव का विरोध किया। भारत की ओर से बयान दिया गया है की श्रीलंका सरकार द्वारा प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन के मुद्दों पर प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दिया है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 11:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Srilanka, UNHRC, India, voting

Courtesy: Amar ujala

Cricket

फोटो: sportsunfold

एशिया कप में जीत के साथ हुई भारत की शुरुआत, श्रीलंका को दी मात

एशिया कप 2022 का आगाज भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ किया है। भारतीय महिला टीम में अक्टूबर एक को श्रीलंका को 41 रनों से मात दी है। भारत को और से जेमिमा रोड्रिग्स ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रन बनाए। श्रीलंका को बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों से सामने टिक ही नहीं सकी और भारत ने मैच पर कब्जा कर लिया।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Asia Cup, asia cup 2022, India, Srilanka

Courtesy: Zee News

Asia Cup

फोटो: CricketTimes.com

एशिया कप में आज भिड़ेंगी श्रीलंका और भारत की महिला टीम

भारत और श्रीलंका की महिला टीम अक्टूबर एक को एशिया कप टी20 के पहले मैच में भिड़ेंगी। भारतीय समय के मुताबिक मैच दोपहर एक बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर पर है। हालांकि वर्तमान में टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम खास कारनामा नहीं कर सकी है। एशिया कप में भारत का पलड़ा मजबूत रहा है। वर्ष 2004 से भारत छह बार एशिया कप विजेता रह चुका है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Asia Cup, India, Srilanka, Women Cup

Courtesy: AajTak

India vs srilanka

फ़ोटो: Hindustan times

एशिया कप: सुपर फोर के मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को चटाई धूल, 6 विकेट से जीता मैच

एशिया कप के बैनर तले सितंबर 6 की शाम सुपर 4 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले को श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी की बदौलत 174 का लक्ष्य निर्धारित किया। जिसका पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका के 52 रन और कुसल मेंडिस के 57 रनों की बदौलत 6 विकेट से जीत लिया।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 09:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: India, Srilanka, asia cup 2022, Cricket

Courtesy: Live hindustan

India vs Srilanka

फोटो: Cricket Addictor

Asia Cup 2022 में भारत के सामने करो या मरो की स्थिति

भारत और श्रीलंका के बीच सितंबर छह को एशिया कप का सुपर 4 मैच होने जा रहा है। इस ‘सुपर 4’ मैच में जीत हासिल करना भारत के लिए बेहद जरूरी है। इस मैच में भी हार्दिक पांड्या पर काफी जिम्मेदारी होगी, खास तौर से बॉलिंग विभाग में उनपर नजरें टिकी हुई है। वहीं अक्षर पटेल से भी मैच में काफी उम्मीदें हैं जिन्हें हाल ही में रविंद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है।

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Indian Cricketer, Indian Fast Bowler, Cricket

Courtesy: Zee News

Srilanka economical crisis

फ़ोटो: Foreign Policy

श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने के लिए 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज देने को तैयार है IMF

बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका को इस संकट से उबारने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज को लेकर सहमति बना ली है। आईएमएफ के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीलंका को संकट से उबारने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है और हमारा प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका के साथ वित्तीय सुधारों पर चर्चा भी करेगा। बता दें कि श्रीलंका ने मई में ही आईएमएफ से राहत पैकेज की बात शुरू की थी।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Srilanka, IMF, Economical Crisis, GOLD BACKED EXCHANGE-TRADED FUNDS

Courtesy: Live hindustan

hunger crisis

फोटो: AisaNews

श्रीलंका में बढ़ी कुपोषण की समस्या, खाद्य पदार्थों का संकट : यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के मुताबिक श्रीलंका में गंभीर खाद्य संकट पैदा हो गया है। यहां खाद्य पदार्थों की कमी के कारण कुपोषण की समस्या में बढ़ोतरी हुई है। यूनिसेफ के मुताबिक गरीब लड़के और लड़कियों को इससे सबसे अधिक नुकसान हुआ है। दक्षिण एशिया के लिए यूनिसेफ के क्षेत्रीय निदेशक, जॉर्ज लारिया-अडजेई के मुताबिक खाद्य असुरक्षा के कारण श्रीलंका में गंभीर सामाजिक समस्याएं पैदा हो गई है। इस कारण गरीबी, बीमारी और मृत्यु में बढ़ोतरी हो सकती है।

रवि, 28 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: UNICEF, Srilanka, malnutrition, hunger crisis

Courtesy: NDTV News

chinese spy ship srilanka

फोटो: News Day Express

हंबनटोटा बंदरगाह पर आया चीनी जहाज हुआ रवाना, रिपोर्ट में मिली जानकारी

श्रीलंकाई बनटोटा बंदरगाह पर खड़े उच्च तकनीक वाला चीनी रिसर्च शिप की छह दिवसीय यात्रा खत्म हो गई है। बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग शिप 'युआन वांग 5' श्रीलंकाई जलक्षेत्र से अगस्त 22 को रवाना हुआ है। इसकी यात्रा मूल रूप से अगस्त 11 से शुरू होनी थी मगर सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत के ऐतराज को देखते हुए इसमें देरी हुई। इस दौरान ये शर्त भी रखी गई थी कि श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कोई वैज्ञानिक अनुसंधान नहीं किया जाएगा।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: China, Srilanka, India

Courtesy: NDTV

T20 Worldcup

फोटो: EastMojo

टी20 विश्वकप की मेजबानी करेंगे भारत और श्रीलंका, वर्ष 2026 में होगा आयोजन

आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन वर्ष 2026 में भारत और एशिया में किया जाएगा। आईसीसी ने अगस्त 17 को ये घोषणा की है। इससे पूर्व टी20 विश्वकप की भारत ने वर्ष 2016 और 2020 में मेजबानी की थी। वहीं श्रीलंका ने टी20 विश्वकप की अंतिम बार वर्ष 2012 में मेजबानी की थी। टी20 विश्वकप की मेजबानी दो देशों में संयुक्त रूप से होगी। वहीं भारत में वर्ष 2023 में 50 ओवर के विश्वकप का आयोजन होना है।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Cricket, T20 World Cup, ICC, India, Srilanka

Courtesy: News 18 Hindi

China spy ship

फ़ोटो: Shifting port.in

चीन का स्पाई शिप "युआन वांग-5" पहुंचा श्रीलंका, भारत और अमेरिका देखते रह गए

भारत चीन के बढ़ते मतभेदों के बीच चीन का स्पाई शिप "युआन वांग-5" अगस्त 16 की सुबह श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंच गया है। दरअसल भारत के दबाव के चलते पहले श्रीलंका ने चीनी शिप को अपने क्षेत्र में आने की अनुमति नहीं दी थी लेकिन अगस्त 15 की देर रात श्रीलंका द्वारा उसे अचानक अनुमति दे दी गई। जानकारी है कि यह शिप अगस्त 22 तक श्रीलंका के बंदरगाह पर रहेगा।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: China, Srilanka, spai ship, seaport

Courtesy: Aajtak