MP

फोटो: Nai Dunia

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर लगाया आरोप: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के नीमच में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव की खबर है। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और 19 मामले दर्ज किये गये है। घटना उस वक्त हुई जब बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा मनासा विधानसभा के रावलीकुई गांव पहुंची तो कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। उस वक्त बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद सुधीर गुप्ता, बीजेपी जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, यात्रा प्रभारी बंशीलाल… read-more

बुध, 06 सितंबर 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, BJP, jan ashirwad yatra, Stone Pelting

Courtesy: India TV News

Stone Pelting

फोटो: Punjab Kesari

हरियाणा के नूंह में वीएचपी की शोभा यात्रा के दौरान पथराव की खबर, स्थिति तनावपूर्ण

बृज मंडल जलाभिषेक धार्मिक मेवात यात्रा पर जुलाई 31 को पथराव के बाद हरियाणा के मेवात में तनाव फैल गया। खबरों के मुताबिक, धार्मिक जुलूस के एक वाहन पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हमला किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और अन्य क्षेत्रों से अतिरिक्त बल बुलाया क्योंकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। इलाके में तनाव फैल गया और इंटरनेट सेवाएं read-more

मंगल, 01 अगस्त 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Stone Pelting, vhps shobha yatra, Haryana, Nuh

Courtesy: Lokmat News

Vande Bharat

फोटो: Dainik Bhasker

उत्तर प्रदेश: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, खिड़की टूटी

आगरा रेलवे डिवीजन के पास जुलाई 26 को भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, पथराव की घटना से किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन ट्रेन के कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन पर पथराव आगरा रेल मंडल के मनिया और जाजऊ स्टेशनों के बीच हुआ। ट्रेन भोपाल से दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्टेशन तक चल रही थी। सूचना मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची।

गुरु, 27 जुलाई 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vande Bharat Express, Stone Pelting, uttar pradesh agra railway division

Courtesy: Aajtak News

Kolhapur

फोटो: Latestly

औरंगज़ेब के पोस्ट को लेकर कोल्हापुर में हिंसा के बाद लागू हुई धारा 144, बंद हुई इंटरनेट सेवा

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब और मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान की तारीफ में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हंगामा मच गया है। इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जून 7 को यहाँ हिंसा भड़क गयी। पुलिस ने हिंसा को रोकने के लिए लोगों पर लाठीचार्ज किया। बाद में पुलिस ने जिले में धारा 144 लागू कर दी। इसके अलावा  कोल्हापुर में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। 

गुरु, 08 जून 2023 - 12:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: maharashtra violence, Stone Pelting, Kolhapur, aurangzeb, Tipu Sultan

Courtesy: ABP Live

Akola

फोटो: Latestly

अकोला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में एक की मौत, 25 गिरफ्तार; धारा 144 लागू: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में अकोला के ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र में मई 13 की शाम मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक विवादित पोस्ट को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसा में बदल गया। अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि दो गुटों के बीच हुई हिंसा के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। 

रवि, 14 मई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: maharashtra violent clash, two groups, akola, Stone Pelting, section 144

Courtesy: India TV

West Bengal Fresh Violence

फोटो: India TV News

हुगली में फिर भड़की हिंसा, ट्रेन सेवाएं बाधित: पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस को लेकर हुई झड़पों के बाद, हुगली जिले में फिर से हिंसा भड़क उठी है, जिससे पूर्वी रेलवे के व्यस्त हावड़ा-बर्दवान मुख्य मंडल में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। अप्रैल तीन की रात करीब साढ़े दस बजे रिशरा रेलवे स्टेशन के पास स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब लोगों के एक समूह ने स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर देसी बम फेंकना शुरू कर दिया। 

मंगल, 04 अप्रैल 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal Violence, hooghly, Stone Pelting, train services, disrupted

Courtesy: Navbharat Times

Emraan Hashmi

फ़ोटो: Zeenews.in

जम्मू कश्मीर में अभिनेता इमरान हाशमी पर बरसे पत्थर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म करके जम्मू कश्मीर के पहलगाम के मार्केट में सैर करने निकले बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी व उनके साथियों पर पत्थरबाजी हुई है। जानकारी है कि पत्थरबाजी अज्ञात लोगों ने की है और अब पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर धारा 147,148, 370, 336, 323 लगाकर मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इमरान अपनी आगामी फिल्म "ग्राउंड जीरो" की शूटिंग कर रहे हैं जो सेना के जवान की कहानी पर आधारित है।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Emraan Hashmi, Jammu and Kashmir, Stone Pelting, film shoot

Courtesy: Aajtak

Stone pelting

फ़ोटो: Zee News

यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज़ के बाद हुई नारेबाजी और हंगामा

उत्‍तर प्रदेश के संवेदनशील ज‍िलों में जुमे की नमाज के चलते आज धारा 144 लागू की गई है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में पुल‍िस अलर्ट मोड पर है। इसके बाद भी यूपी के कई जिलों में भीड़ हंगामा कर रही है। प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर में हंगामा और नारेबाजी हुई। सबसे ज्यादा स्थिति प्रयागराज में बिगड़ गई। यहां के अटाला में जुमे की नमाज के बाद पहले नारेबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया। 

शुक्र, 10 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Stone Pelting, Juma, Police

Courtesy: Hindustan

Stone Pelting

फ़ोटो: News18

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव

ईद के अवसर पर जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुबह की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर जमकर पत्थरबाज़ी हुई है। ईद-उल-फितर की नमाज के बाद कुछ असमाजिक तत्वों ने आजाद कश्मीर के नारे लगाए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने दखल दिया तो उन प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थरबाजी की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

मंगल, 03 मई 2022 - 11:05 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Anant nag, EID, jammu, kashmir, Stone Pelting

Courtesy: Navbharat Times

फोटो

फोटो: India.com

करौली में निकाली गई यात्रा में हुआ पथराव, इंटरनेट सेवा हुई बंद

नव संवत्सर पर निकली जा रही बाइक रैली के दौरान ऐसा पथराव किया गया कि करौली में 42 लोग जख्मी हो गए। दरअसल नव संवत्सर पर बाइक रैली निकाली जा रही थी तभी रैली के दौरान पथराव हुआ।वहीं पुलिस ने इलाके में शांति सुनिश्चित करने के लिए ऐहतियात के तौर पर धारा 144 लगाई गई है। शहर भर में कर्फ्यू का ऐलान किया है। इंटरनेट सेवाएं भी देर रात से बंद है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: Rajasthan, karaouli, Stone Pelting, Protests

Courtesy: AajTak News