'तौकाते' हो सकता है 2021 का पहला चक्रवाती तूफान, मई 16 को आने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव क्षेत्र बनने की वजह से चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ के आने की आशंका जताई है। माना जा रहा है कि मई 16 तक ये तूफान जोर पकड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी के बाद लक्षद्वीप, गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र जैसे तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना के साथ सावधान रहने को कहा गया है। इस दौरान मछुआरों को भी समुद्र में नाव ना के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Tags: Cyclonic Storm, Storm Alert, environment, Thunderstorm
Courtesy: Dainik Bhaskar