Arrest

फोटो: Latestly

दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास मृत मिली डीयू की छात्रा, आरोपी हिरासत में

कमला नेहरू कॉलेज का 25 वर्षीय छात्रा जुलाई 28 को दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास मृत पाई गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी 28 वर्षीय इरफान के रूप में की है. जांच करने पर पता चला कि आरोपी और पीड़िता रिश्तेदार था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने नरगिस की हत्या कर दी क्योंकि उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। 

शनि, 29 जुलाई 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, kamala nehru college, Student, Found Dead, arrest

Courtesy: NDTV Hindi

Murder

फोटो: ETV Bharat

दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास मृत पाया गया कमला नेहरू कॉलेज का छात्र

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय महिला का शव मिला। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा, “हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। आगे की जांच जारी है।”

शुक्र, 28 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, kamala nehru college, Student, Found Dead

Courtesy: India.Com

chandigarh-university

फोटो: Haryana Khabar

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने वायरल किया 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो, विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक छात्रा द्वारा लगभग 60 अन्य लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है l इस मामले की जांच साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। छात्रा को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। 

रवि, 18 सितंबर 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, Chandigarh University, Student, Video, Bath, Protests

Courtesy: India TV

Infinix

फोटो: HT Tech

Infinix InBook X1 Neo लैपटॉप भारत में लॉन्च, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए अच्छा विकल्प

Infinix InBook X1 Neo लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया गया। खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इनफिनिक्स का यह नया लैपटॉप लेटेस्ट इंटेल प्रोसेसर के साथ आता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इस लैपटॉप में 14 इंच फुलएचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस बजट लैपटॉप में 8 जीबी रैम, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और डीटीएस ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 24990 रुपये है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 06:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Infinix, X1 Neo, Laptop, Student

Courtesy: Amar ujala

China

फ़ोटो: Moneycontrol

चीन ने भारतीय पेशेवर और छात्रों के कोविड वीजा प्रतिबंध को हटाया

चीन ने अलग-अलग चीनी शहरों में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों को फिर से वीजा देने का ऐलान किया है। ये सभी लोग चीन के कोविड वीजा प्रतिबंध की वजह से 2 साल से चीन नहीं जा पा रहे थे। चीन सरकार चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे उन हजारों भारतीय छात्रों के आवेदनों का भी निपटारा कर रही है, जिन्होंने पढ़ाई के लिए अपने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लौटने की इच्छा जताई है।

बुध, 15 जून 2022 - 05:03 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, Visa, Covid Ban, Student, Proffesional

Courtesy: Jagran

West Bengal HS Result 2022

फोटो: India TV News

आज जारी होंगे पश्चिम बंगाल एचएस 2022 के परिणाम, ऐसे करें चेक

वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) शुक्रवार (10 जून) को WB कक्षा 12 परीक्षा परिणाम - WB 12 वीं परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट wbresults-nic-in, wbbse.wb.gov.in, wbchse.nic.in पर घोषित करेगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम आज कोलकाता में WBCHSE परिषद कार्यालय में… read-more

शुक्र, 10 जून 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal, hs result 2022, Websites, Student

Courtesy: Aajtak News

pandit ravishankar upaddyay

फोटो: MUSIC PLUS

छात्रा के संग छेड़छाड़ करने के आरोप में मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर हुए गिरफ्तार

एक 23 साल की लड़की ने पखावज टीचर पं रविशंकर उपाध्याय के खिलाफ छेडछाड और अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाते हुए नई दिल्ली के चाणक्य पुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय ( 52) को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि रविशंकर उपाध्याय काफी समय से उसे ट्रेनिंग के वक़्त गलत तरीके से हाथ लगाते हैं और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजते है। पुलिस मामले की जांच कर रही है… read-more

शुक्र, 18 दिसम्बर 2020 - 03:18 PM / by सपना सिन्हा

Tags: pandit ravishankar upaddyay, Student, arest

Courtesy: Aajtak news