PM Modi

फोटो: DNA India

पीएम मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 23 को सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये दिन,ये जगह जहां हम खड़े है ऐतिहासिक है। पीएम मोदी ने कहा नेताजी ने हमें स्वाधीन और समप्रभु भारत का विश्वास दिलाया था। उन्होंने गर्व, आत्मविश्वास और साहस के साथ अंग्रेजों को कहा था मैं स्वाधीनता भीख में नहीं लूंगा, इसे हासिल करूंगा।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, PM Modi, Hologram, Subhash Chandra Bose

Courtesy: ABP Live

subhash chandra bose

फोटो: The Statesman

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

देशभर में जनवरी 23 को सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर हर भारतीय को गर्व है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी नेताजी… read-more

रवि, 23 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Subhash Chandra Bose, PM Narendra Modi, Tweet

Courtesy: AajTak News

Anita bose

फ़ोटो: Getty images

नेताजी की बेटी ने अपने पिता को पर्याप्त सम्मान ना मिलने पर जताई नाराज़गी

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनिता बोस ने नेताजी को पर्याप्त सम्मान मिलने की बात को लेकर नाराज़गी जताई है। अनिता ने कहा कि, "नेताजी ने देश के लिए इतना कुछ किया, लेकिन उन्हें आज तक उनके योगदान को लेकर पर्याप्त सम्मान नहीं मिला है।" बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को केंद्र की मोदी सरकार ने इस वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाया है व उनके नाम पर नई ट्रेन भी शुरू की है।

रवि, 24 जनवरी 2021 - 04:56 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Subhash Chandra Bose, anita bose, freedom fighter

Courtesy: Aajtak News

nusrat jahan

फोटो: india tv news

विक्टोरिया मेमोरियल में कार्यक्रम के दौरान हुई नारेबाजी पर टीएमसी ने जताई आपत्ति

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुई ममता के खिलाफ नारेबाजी को लेकर टीएमसी ने कड़ा विरोध जताया है व इसे अनैतिक करार दिया है। पार्टी संसद नुसरत जहां ने नारों को लेकर श्री राम की बात कही और कहा कि राम का नाम गले लगाके बोले ना कि गला दबाके,मैं बोस की 125वीं जयंती समारोह में राजनीतिक और धार्मिक नारेबाजी की कड़ी निंदा करती हूं। बता दें कि नारेबाजी के चलते सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना संबोधन देने से मना कर… read-more

शनि, 23 जनवरी 2021 - 08:26 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Subhash Chandra Bose, TMC, Nusrat Jahan, mamta banerjee

Courtesy: Aajtak news

Indian railway

फ़ोटो: Getty images

केन्द्र की तरफ से सुभाष चंद्र बोस जयंती पर मिलेगी "नेताजी एक्सप्रेस" ट्रेन की सौगात

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कालका मेल ट्रेन का नाम बदलकर "नेताजी एक्सप्रेस" कर दिया है। रेल मंत्रालय ने यह फैसला नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती के उपलक्ष्य में लिया है। पहले ही भाजपा ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। अब इस एक और फैसले को वोट बैंक के कार्ड के रूप में देखा जा रहा है और टीएमसी इसे दिखावा कहकर भाजपा पर आरोप भी लगा रही है।

बुध, 20 जनवरी 2021 - 12:21 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Subhash Chandra Bose, Indian Railways, West Bengal Election

Courtesy: Aajtak news

Sukhendu shekhar

फ़ोटो: Getty images

बीजेपी द्वारा पराक्रम दिवस मनाने के फैसले को टीएमसी ने बताया ढोंग

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने के फैसले को टीएमसी ने एक चुनावी ढोंग बताया है। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि पराक्रम दिवस के रूप में जयंती मनाने की याद भाजपा को चुनाव के एलान के पहले क्यों नहीं आई। वहीं, पार्टी टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने बीजेपी के पास कोई आइकॉन न होने की बात करते हुए कहा-"बीजेपी बंगाली ऑइकन को अपने लिये उपयुक्त बनाने का प्रयास कर रही है। बीजेपी के पास खुद के… read-more

बुध, 20 जनवरी 2021 - 11:59 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sukhendu shekhar, TMC, BJP, Subhash Chandra Bose

Courtesy: Aajtak news

Subhash Chandra Bose-Parakram Divas

फोटोः India TV News

अब हर वर्ष 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जाएगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

केंद्र सरकार ने जनवरी 23 को स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर साझा की है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, "विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए  23 जनवरी, आने वाले जन्मदिवस को हर साल 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है।"

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 11:14 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Subhash Chandra Bose, Parakram Divas, Central Government, Ministry of Culture

Courtesy: AMARUJALA NEWS

PM Modi

फ़ोटो: Getty images

नेताजी की 125वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, जनवरी 23 को जाएंगे कोलकाता

कोलकाता में जनवरी 23 को आयोजित किये जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी कार्यक्रम के दिन ही कोलकाता जाएंगे व इस कार्यक्रम के साथ-साथ कोलकाता में ही बने नेताजी सुभाष मेमोरियल संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे को राजनीतिक परिपेक्ष्य से भी देखा जा रहा है क्योंकि इस वर्ष ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें भाजपा को जीत की उम्मीद भी… read-more

शनि, 16 जनवरी 2021 - 10:58 AM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Subhash Chandra Bose, Kolkata, BJP

Courtesy: Aajtak