Submarine Launched

फोटो: Jagran Images

भारत ने किया आईएनएस अरिहंत से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने आज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पूर्व निर्धारित सीमा तक मिसाइल के परीक्षण से बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य क्षेत्र में अत्यधिक सटीक प्रभाव पड़ा, जो सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को मान्य करता है। आईएनएस अरिहंत द्वारा एसएलबीएम का सफल उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च क्रू योग्यता साबित करने और एसएसबीएन कार्यक्रम को मान्य… read-more

शुक्र, 14 अक्टूबर 2022 - 08:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: India, successfully test, Fires, Submarine, Launched, Ballistic Missile, ins arihant

Courtesy: Enavabharat

Submarine

फ़ोटो: CNN

ब्रिटेन बना रहा है अपनी सबसे बड़ी परमाणु पनडुब्बी, रूस यूक्रेन जंग के बीच किया एलान

ब्रिटेन की शाही नौसेना ने अपनी अरबों डॉलर की महाविनाशक परमाणु पनडुब्‍बी को बनाने वाली है। यह ड्रेडनॉट पनडुब्‍बी ब्रिटेन की नौसेना में अब तक शामिल हुई सभी पनडुब्बियों में सबसे बड़ी होगी। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह पनडुब्‍बी अब तक बने सबसे जटिल हथियारों में से एक होगी। ब्रिटेन ने यह सबमरीन बनाने का ऐलान ऐसे समय पर किया है जब रूस के साथ उसका तनाव चरम पर है।

मंगल, 10 मई 2022 - 04:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Submarine, Britain, Ukraine, Nuclear

Courtesy: Navbharat Times

US Nuclear Submarine Damage

फोटोः Navbharat Times

अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी एशिया महाद्वीप में संचालन के समय हुई क्षतिग्रस्त

अमेरिकी नौसेना ने अक्टूबर 7 को बताया कि अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी हिन्द-प्रशांत महासागर क्षेत्र में समुद्र के अंदर संचालन के समय क्षतिग्रस्त हो गई। यह पनडुब्बी समुद्र के अंदर एक अज्ञात वस्तु से टकरा गई थी। यूएसएस कनेक्टिकट नाम की यह पनडुब्बी परमाणु-संचालित तेजी से हमला करती है। नौसेना द्वारा कहा गया है कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। वहीं नौसेना से जुड़े समाचार ने बताया है कि दर्जन भर नौसेनिकों को मामूली चोटे आई है।

शुक्र, 08 अक्टूबर 2021 - 05:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: us nuclear submarine, damaged, underwater, Submarine

Courtesy: NDTV News

Indian Navy Submarine

फोटो: Times Now

प्रोजेक्ट 75-I के तहत तैयार की जाएंगी छह 'मेड इन इंडिया' पनडुब्बियां

भारतीय नौसेना के लिए छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण को रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इन छह पनडुब्बियों को बनाने में 43,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पनडुब्बियां प्रोजेक्ट 75-I और  मेड इन इंडिया मुहिम के तहत तैयार की जाएंगी। हिंद महासागर में बढ़ती चीन की दखलंदाजी के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। फिलहाल भारत के पास 140 सबमरीन और सरफेस वॉरशिप हैं।

शुक्र, 04 जून 2021 - 08:30 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Indian Navy, Submarine, Made in India, Defence Ministry

Courtesy: Amarujala News

Air Force

फोटो: Dinar Times

इंडोनेशियाई पनडुब्बी को खोजने के लिए और मदद भेजेगी भारतीय नौसेना

इंडोनेशिया में अप्रैल 21 को गायब हुई जर्मन निर्मित लड़ाकू पनडुब्बी की खोज में अब भारतीय वायुसेना के तीन मालवाहक विमान को अप्रैल 24 को हाइटेक पनडुब्बी बचाव उपकरण ‘इंटरवेंशन सिस्टम’ को एयरलिफ्ट के द्वारा पहुँचाया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यह निर्णय जनरल प्राब्वो सुबियांतो की मदद उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद लिया गया हैं। इससे पहले नौसेना द्वारा डीप सबमर्जेन्स रेस्क्यू वेसल को पनडुब्बी की खोज के लिए इंडोनेशिया भेजा गया था।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 08:06 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: India, Indonesia, Indian Air force, Airlift, rescue mission, Submarine

Courtesy: Amarujala News

INS Karanj

फ़ोटो: IndiaTv

भारतीय नौसेना में शामिल हुई सबमरीन आईएनएस करंज, बिना आवाज किए दुश्मन को करेगा तबाह

मजगांव डॉक लिमिटेड द्वारा निर्मित स्कोर्पियो क्लास की सबमरीन आईएनएस करंज 10 मार्च 2021 को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। करंज को मेक इन इंडिया अभियान के तहत बनाया गया है। इसकी लंबाई करीब 70 मीटर है, जबकि ऊंचाई 12 मीटर है और यह एक डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन है। 1600 टन की यह सबमरीन बिना आवाज किए, बिना रडार की पकड़ में आए समुद्र के भीतर ही माइन्स बिछाकर दुश्मन को तबाह करने का माद्दा रखती है। इस सबमरीन की थीम ‘नित्य, निर्घोष और निर्भीक’ है… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 01:10 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: INS karanj, Indian Navy, Submarine, make in india

Courtesy: Aajtak News

INS Kavaratti

फोटो: Google

अक्टूबर 22 को नौसेना में शामिल होगा "मेड इन इंडिया" INS कवरत्ती

पनडुब्बी रोधी प्रणाली से लैस स्वदेशी आईएनएस कवरत्ती को अक्टूबर 22 के दिन नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बताया कि यह पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता वाला पोत एक विश्वसनीय सेल्फ डिफेंस क्षमता से भी लैस है। यह लंबी दूरी के अभियानों के लिए बेहद कारगर है। यह जंगी पोत प्रोजेक्ट-28 के तहत स्वदेश में निर्मित चार पनडुब्बी रोधी जंगी स्टील्थ पोत में से आखिरी जहाज है। तीन युद्धपोत इससे पहले ही भारतीय नेवी को सौंपे… read-more

गुरु, 22 अक्टूबर 2020 - 09:17 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: Indian Navy, Defence, Submarine

Courtesy: Live Hindustan