jamun

फोटो: IndiaTV News

गर्मियों में जरुर खाएं जामुन, मिलते हैं कई लाभ

गर्मियों के मौसम में जामुन खाने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है। पसीने के कारण शरीर से निकलने वाले पानी की कमी को भी जामुन पूरा करता है। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन सी और बी युक्त जामुन में कैलोरी काफी कम होती है। एनीमिया के शिकार लोगों को जामुन खाना चाहिए। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है, जिससे इंफेक्शन, मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

मंगल, 17 मई 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: health care, Fruits, summer tips, jamun

Courtesy: News 18 Hindi

spices

फोटो: Encyclopedia Britannica

गर्मियों के दौरान अधिक मसालों के सेवन से करें परहेज

गर्मियों के मौसम में तुलसी का इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। ये महिलाओं की फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर सकती है। दालचीनी का इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि ये ब्लड प्रेशर काफी कम करती है। इसके अधिक प्रयोग से मुंह में छाले हो सकते हैं। जिन लोगों को ब्लड क्लॉटिंग है उन्हें काली मिर्च खाने से परहेज करना चाहिए।

मंगल, 03 मई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: turmeric, Tulsi, cinnamon, summer tips

Courtesy: Zee News

Ghamori

फोटो: Healthunbox

गर्मियों में घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

गर्मी होते ही घमौरियां भी होने लगती हैं, जिससे त्वचा पर छोटे छोटे लाल निशान और दाने हो जाते हैं। समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ये अधिक परेशान कर सकती है। घमौरियों से राहत पाने के लिए मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर लगाने से ठंडक मिलती है। एलोवेरा जेल के एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी घमौरियों से राहत देने में मदद करते है। एलोवेरा जेल को घमौरियों पर लगाकर हल्के हाथों से इसकी मालिश करनी चाहिए।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 08:01 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, summer tips, summer care

Courtesy: TV9Hindi